रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा है कि प्रदेशवासियों ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए पिछले एक माह से जिस अनुशासन, संबल और संकट से निपटने की जिजीविषा दिखाई हैं, वह विलक्षण हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज से ठीक एक माह पहले मैंने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए इसी तरह आपको संबोधित करते हुए आप सबका सहयोग मांगा था। आपको सच कहूंगा। जब पहली बार कोरोना वायरस से बचाव के बारे…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. डहरिया एमएमआई अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री की ओर से श्रृद्धा सुमन अर्पित किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री डी.पी.धृतलहरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डी.पी.धृतलहरे के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री बघेल ने कहा कि मेरे साथ अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक और फिर छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे वरिष्ठ नेता डेरहू प्रसाद धृतलहरे जी का जाना बहुत दुखद है। वे सतनामी समाज के बड़े नेता थे। उनके जाने से छत्तीसगढ़ को अपूरणीय क्षति हुई है। डी.पी. धृतलहरे का आज राजधानी…
मुख्यमंत्री ने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन पढ़ाई की सुविधा का किया शुभारंभ
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सीजीस्कूलडॉटइन (cgshcool.in) पोर्टल पर महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन पढ़ाई की सुविधा का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि स्कूली बच्चों की पढ़ाई के लिए सीजीस्कूलडॉटइन (cgshcool.in) पोर्टल प्रारंभ किया गया है। इसी पोर्टल पर महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए भी ऑनलाईन पढ़ाई की सुविधा प्रारंभ की गई है। ज्ञातव्य है कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य शासन द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन के कारण महाविद्यालय विगत कई दिवसों से बंद है तथा सभी स्तर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। लॉकडाउन…
मुख्यमंत्री ने महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्टिमार्ग के संस्थापक महाप्रभु वल्लभाचार्य की 18 अप्रैल को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। श्री बधेल ने कहा है कि भक्तिकालीन श्रीकृष्ण भक्ति शाखा के अग्रणी महाप्रभु वल्लभाचार्य जी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता उसी दिन हो गया, जब उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चंपारण में हुआ। वल्लभाचार्य जी श्रीनाथ जी के अनन्य भक्त थे और उन्होंने श्री कृष्ण के स्वरूप और लीलाओं का वर्णन करते हुए कई ग्रंथों और स्तोत्रों की रचना की। प्रभु वल्लभाचार्य जी ने श्रीकृष्ण के प्रेम और स्नेह…
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि देश व्यापी लॉक्डाउन में भी छत्तीसगढ़ ने तेज़ी से आर्थिक वृद्धि दर्ज की
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना रोकथाम में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को न केवल देश भर में सराहना मिली, बल्कि आज रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया है कि देश व्यापी लॉकडॉउन के बावजूद छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में आर्थिक क्षेत्र में तेज़ी से वृद्धि देखी गयी जो कि देश में सुखद वातावरण बनाता है। आज रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि देश व्यापी लॉकडाउन में भी छत्तीसगढ़ ने तेज़ी से आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की है जो कि देश में सुखद वातावरण…
बच्चों ने कहा धन्यवाद बघेल अंकल जी! आपकी वजह से हम छह माह बाद अपने परिजनों के पास पहुंच रहे…
रायपुर(बीएनएस)। बिलासपुर के नवोदय विद्यालय मल्हार में तीसरी भाषा सीखने के लिए आये ओडिशा के 28 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर जिला प्रशासन बिलासपुर ने अपनत्व के साथ उपहार देते हुए उनके घर के लिए आज जब उन्हें स्नेहिल विदाई दी तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने कहा है कि धन्यवाद बघेल अंकल जी आपकी वजह से हम छह माह बाद अपने परिजनों के पास पहुंच रहे हैं। बच्चों का कहना था कि उन्हें बिलासपुर प्रवास के दौरान सभी लोगों का भरपूर स्नेह…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने फल-सब्जी ऑनलाइन डिलीवरी वेबसाइट सीजीहाट का किया लोकार्पण
रायपुर(बीएनएस)। लाॅकडाउन की अवधि में लोगों को फल-सब्जी घर बैठे ही आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में फल-सब्जी ऑनलाइन डिलीवरी वेबसाइट सीजीहाट का किया लोकार्पण किया। लोकार्पण के मौके पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला औरूं मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चैरसिया उपस्थित थीं। लाॅकडाउन की अवधि में लोगों को फल-सब्जी घर बैठे ही आसानी से उपलब्ध हो सके, इसके लिए आज अपने निवास कार्यालय में फल-सब्जी ऑनलाइन डिलीवरी वेबसाइट सीजीहाट का…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए घर बैठे पढ़ाई हेतु प्रारंभ किए गए ऑनलाईन शिक्षा पोर्टल ’पढ़ई तुंहर दुआर’ को उनके यहां के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ऑफर किया है। श्री बघेल ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गोवा, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिसा और पंजाब के मुख्यमंत्री को यह पत्र लिखा। श्री बघेल ने अपने पत्र में लिखा है- नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए 60 करोड़ रूपए जारी किए
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव एवं रोकथाम के लिए 60 करोड़ रूपए की राशि स्वास्थ्य विभाग को जारी किए है। यह राशि राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से कोरोना से बचाव कार्यो के लिये जारी की गई है।
मुख्यमंत्री ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद, भारतरत्न डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 17 अप्रैल को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि राधाकृष्णन जी शिक्षा को एक मिशन मानते थे। एक आदर्श शिक्षक के रूप में उन्होंने अपने जीवन में भी शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता को निभाया। समाज, धर्म और दर्शन का उन्होंने गहरा अध्ययन किया और कई पुस्तकें लिखीं। डाॅ. राधाकृष्णन की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें संविधान निर्मात्री सभा का सदस्य बनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
