छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन अभी जारी रहेगा, 21 अप्रैल को समीक्षा के बाद परिस्थितियों के अनुरूप लिया जाएगा निर्णय : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जनता के नाम अपने संदेश में कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन छत्तीसगढ़ में अभी जारी रहेगा, 21 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। जिन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण होगा उन्हें गाइडलाइंस के मुताबिक छूट प्रदान की जायेगी। इसके लिये यह आवश्यक हैं कि हम अपने अपने जिलों में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें। हम सभी नियमित रूप से मास्क…

मुख्यमंत्री की पहल एवं निर्देशन में छत्तीसगढ़ के अन्य राज्यों में फंसे 64 हजार 416 श्रमिकों को पहुंचायी गई राहत

रायपुर(बीएनएस)। लाॅकडाउन से प्रभावित छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल एवं निर्देशन में राज्य सरकार ने 14 अप्रैल शाम 4 बजे तक संकटग्रस्त 64 हजार 416 श्रमिकों को भोजन, ठहरने और चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर उन्हें राहत पहुंचायी हैं। इनमें अब तक छह हजार 556 श्रमिकों के खाते में तत्कालिक व्यवस्था के लिए लगभग 19 लाख 12 हजार रूपए भी जमा करवाया गया है। छत्तीसगढ़ के श्रमिक देश के 20 अन्य राज्यों एवं चार केन्द्र शासित…

मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी 129वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कोविड-19 के बचाव और रोकथाम के लिए लागू लाॅकडाउन के कारण मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय कक्ष में संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत के संविधान निर्माण और समता मूलक समाज के निर्माण, समाज के कमजोर वर्गाें और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने बाबा…

मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि बाबा साहब के नाम से लोकप्रिय डॉ. अम्बेडकर बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने भारतीय संविधान तैयार करने में केन्द्रीय भूमिका निभाते हुए सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न गणराज्य की नींव रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए अभियान चलाया। दलितों के साथ उन्होंने मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की…

मुख्यमंत्री ने जन-जागरूकता के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगाया मास्क वाला डीपी

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में मास्क की अनिवार्यता होने के बाद अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मास्क वाला डीपी लगाकर लोगों को जागरूक करने की पहल की है। अब तक 17 हजार से अधिक लोगों ने फेसबुक पर इसे पंसद किया है। श्री बघेल ने इस डीपी के साथ अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थानों में निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य है। चिकित्सकीय विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार कोविड-19 की रोकथाम और बचाव के लिए…

मुख्यमंत्री ने मसीही समाज से की ईस्टर पर्व घर पर ही मनाने की अपील

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को, विशेष रूप से मसीही समुदाय के लोगों को आज ईस्टर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा कि मान्यता है कि ईस्टर के पवित्र दिन यीशु मसीह पुनर्जीवित हुए थे। यह त्यौहार हमें यीशु मसीह की शिक्षाओं की याद दिलाता है। श्री बघेल ने यीशु मसीह द्वारा दी गई प्रेम, त्याग और करूणा की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए लोगों से मानवता की भलाई के लिए काम करने का आह्वान किया है। इसके साथ ही श्री बघेल ने कोरोना…

भारत सरकार की गाइड-लाईन के अनुसार लिया जाएगा लाॅकडाउन के संबंध में फैसला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगणों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य और अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन बढ़ाने के मद्देनजर विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई। श्री बघेल ने कहा कि लाॅकडाउन के संबंध में सभी मंत्रियों से महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं। भारत सरकार की गाइड-लाइन के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए पृथक से आदेश…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को कल 13 अप्रैल बैसाखी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। श्री बघेल ने कहा कि बैसाखी का त्यौहार खुशहाली का त्यौहार है। इसे हर साल सभी मिल-जुल कर उत्साह से मनाते हैं। श्री बघेल ने सिख समुदाय से देश में व्याप्त कोरोना संकट को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों में ही परिवार के साथ त्यौहार मनाने की अपील…

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक जगहों में अब मास्क पहनना अनिवार्य, राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने किया आदेश जारी

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को अब घर से बाहर सार्वजनिक स्थानों में निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत चिकित्सकीय विशेषज्ञों द्वारा कोविड-19 के रोकथाम व बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मास्क-फेस कवर पहनना आवश्यक बताया गया है। यह एपिडेमिक एक्ट 1897 एवं छत्तीसगढ़ एपिडेमिक डीसीजेज कोविड-19 विनियम 2020 तथा छत्तीसगढ़ पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71 (1) के तहत अनिवार्य…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वीडियो कांफ्रेसिंग में की बात, कहा राज्यों के अंदर आवश्यक आर्थिक गतिविधियां चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि लॉकडाउन की स्थिति में राज्यों के अंदर कुछ आवश्यक आर्थिक गतिविधियां चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए। इसी प्रकार उन्होंने संकट के समय एमएसएमई सेक्टर को बचाने के लिए केन्द्र सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक सेम्पल लिए जाने और वर्तमान में कोरोना संकट को देखते हुए अंतर्राज्यीय सड़क, वायु, रेल सुविधाओं पर प्रतिबंध जारी रखने का सुझाव दिया। श्री बघेल ने आज प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना…