लाॅकडाउन उठाने का निर्णय पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ किया जाएगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लाॅकडाउन उठाने का निर्णय पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन उठाने का निर्णय करते समय हमें जीवन और जीविका के बीच संतुलन रखना होगा। मुख्यमंत्री ने यह बात आज पत्रकारों से वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान कही। इस चर्चा में रायपुर, बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के लगभग 55 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे अपने दिमाग में से सोशल डिस्टेन्सिग जैसे शब्दों की जगह फिजिकल डिस्टेन्सिंग को लाना होगा। यह…

कटघोरा के हर व्यक्ति का टेस्ट होगा, कटघोरा में पिछले 20 दिन में आने जाने वाले हर व्यक्ति को क्वारंटाइन करे, कटघोरा को पूर्णतः सीलबंद करे, मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। राज्य के कोरबा जिले के कटघोरा में एक साथ 7 पॉजिटिव कोरोना वायरस पीड़ित मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और कलेक्टर को कटघोरा को सीलबंद करने और वहां के हर व्यक्ति का टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। कटघोरा के लिए उन्होंने एक विशेष टीम बनाने के भी निर्देश दिए जो पूर्णतः कटघोरा के लिए ही समर्पित रहेगी। उन्होंने कहा कि कटघोरा में पिछले 20 दिनों में आनेजाने वाले और उनसे संपर्क रखने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें क्वारंटाइन किया जाये।…

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान दिन-रात ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों से टेलीफोन पर बात की, बढ़ाया उनका हौसला

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान दिन-रात कठिन ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों से आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से टेलीफोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पुलिस कर्मियों को हो रही कठिनाइयों और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनसे कहा कि आपके कंधे पर कोरोना को हराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। श्री बघेल ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आपका कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। आपके कंधों पर ही कोरोना वायरस के फैलाव से बचाने की जिम्मेदारी है, अगर…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि माना जाता है संकट मोचन हनुमान जी सभी विपत्तियों को हर कर कल्याण करने वाले हैं । श्री बघेल ने प्रार्थना की है कि पूरा विश्व कोरोना संक्रमण रुपी संकट से जल्द मुक्त हो ।

मुख्यमंत्री ने ‘डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान’ का किया शुभारंभ, अभियान में दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचायी जाएगी राशन सामग्री

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना की रोकथाम के लिए लागू लॉक डाउन की वजह से दैनिक रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले परिवारों को राहत पहुंचाने रायपुर जिला प्रशासन द्वारा राशन सामग्री प्रदान की जा रही है। जरूरतमंदों की सहायता के इच्छुक दानदाता राशन सामग्री का पैकेट तैयार कर उसे जिला प्रशासन को उपलब्ध करा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा लोगों से राशन सामग्री के पैकेट एकत्र करने के लिए डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास परिसर से इस अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री ने लाॅकडाउन के दौरान बच्चों की घर बैठे पढ़ाई के लिए ऑनलाईन पोर्टल ‘‘ पढ़ई तुंहर दुआर ” का किया शुभारंभ

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूली बच्चों को घर पर ही रहकर पढ़ने के लिए देश के सबसे बड़े ऑनलाईन पोर्टल में से एक ‘‘ पढ़ई तुंहर दुआर ” का आज अपने निवास कार्यालय में शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए लाखों छात्र बिना किसी शुल्क के ऑनलाईन पढ़ाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि लाॅकडाउन के साथ ही आने वाले समय में बच्चों की निरंतर पढ़ाई में यह कार्यक्रम बहुत उपयोगी साबित होगा। मुख्यमंत्री ने ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ करते हुए तिल्दा (जिला-रायपुर) की शाला की कक्षा…

मुख्यमंत्री ने जेल के बंदियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए की बातचीत

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से प्रदेश की जेलों में परिरूद्ध बंदियों और जेल के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बातचीत कर वहां कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर की केन्द्रीय जेल सहित प्रदेश की पांच केन्द्रीय जेल, जिला और उप जेलों के अधिकारियों और बंदियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने जेल में सोशल डिस्टेंसिंग मास्क का उपयोग और बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। इस अवसर पर गृह…

मुख्यमंत्री श्री बघेल की चिट्ठी पर केन्द्र सरकार ने मनरेगा के लिए जारी किए 685.29 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान और आगामी तीन माह की मजदूरी के लिए शीघ्र राशि जारी करने का अनुरोध किया था। केन्द्र सरकार ने इस पर कार्यवाही करते हुए 685.29 करोड़ रूपए जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। इस राशि में से 404 करोड़ रूपए मजदूरी भुगतान के लिए दिया गया है। साथ ही सामग्री एवं प्रशासनिक मद में व्यय…

विश्व स्वास्थ्य दिवस में मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य के लिए मंगलकामना

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए जनता से कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए लागू सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व स्वस्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रेरित करना है। श्री बघेल…

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से ठीक हुई युवती से की बातचीत, युवती ने कहा कि यहां मिले सहयोग से बढ़ा हौसला

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से राज्य में कोरोना से संक्रमित पहली युवती से दूरभाष पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। युवती ने बताया कि वह अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। घर में गाईड लाईन के अनुसार क्वरेंटाईन का पालन कर रही है। युवती ने मुख्यमंत्री से कहा कि यहां मेडिकल टीम और राज्य शासन से भरपूर सहयोग मिला। इससे उनका और उनके परिवार का हौसला बढ़ा है। इस दौरान मैंने राज्य में कोरोना से संक्रमित पहली युवती से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर हालचाल…