मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में नोवेल कोरोना वायरस टेस्टिंग के केन्द्रों की संख्या में वृद्धि का आग्रह किया है। श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के माइक्रोबायलॉजी विभाग को नोवेल कोरोना वायरस टेस्टिंग हेतु अधिकृत किया जाना चाहिए। यहां कोरोना वायरस की जांच के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश में नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्तिभाव से देवी के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है और घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि इस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी की आपदा से पीड़ित है। इस आपदा से बचाव के लिए जरूरी है कि सभी…

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान जनता की नब्ज जानने फोन पर लोगों से की बातचीत : कहा गांव में कोई भी भूखा ना रहे

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्र भूपेश बघेल ने लॉक डाउन के दौरान जनता की नब्ज जानने के लिए फोन पर सीधे समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की और उन्हें आ रही दिक्कतों के सम्बंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अपने निवास से फोन के जरिये इनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की हर संभव मदद के लिए पूरे प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहने वाले किसान, मजदूर, नर्स, ग्रामीण, सफाईकर्मी, सब्जी दुकानदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला सरपंच से बातचीत की। जूजगु…

लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं एवं सब्जियों के दाम जानने सड़क पर उतरे सीएम भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लाकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, खाद्यान्न एवं सब्जियों की उचित मूल्य की उपलब्धता का जायजा लेने स्वयं राजधानी रायपुर की सड़कों पर निकले। मुख्यमंत्री ने रावणभाटा स्थित अन्तर्राज्यीय बस स्टैंड के पास सब्जी विक्रेताओं एवं खरीददारों से बातचीत कर सब्जी के दाम एवं विक्रय की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बूढा तालाब के पास इंडोर स्टेडियम में जरूरतमंद, बेसहारा और असहाय लोगों के लिए खाद्यान्न आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम और आपात कालीन फूड सप्लाई सेल का जायजा लिया। यह फूड…

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन में जनता से मिल रहे सहयोग की प्रशंसा की, सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना वायरस महामारी से बचने का गुरूमंत्र : श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को संम्बोधित करते हुए कहा कि तीन हफ्ते के लॉकडाउन का पहला हफ्ता आज पूरा हो गया। इन सात दिनों में आपने जो संयम, आत्मविश्वास और जागरूकता दिखायी है, इन सबके लिए मैं आपका आभारी हूँ। यह लड़ाई जनता के सहयोग से ही लड़ी जा रही है। जनता के संयम, अनुशासन और आत्मबल के सहारे ही हम कोरोना वायरस महामारी को परास्त करेंगे। कोरोनो वायरस के रोकथाम की लड़ाई लड़ रहे विश्वभर के एक्सपर्ट्स का यह कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कोराना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा की गई सकारात्मक पहल की सराहना की है वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ में कोराना पीड़ितों की स्थिति और लाॅकडाउन के दौरान की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री से मनरेगा मजदूरों, असंगठित कामगारों, जन-धन खातों और संगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए राहत पैकेज देने का अनुरोध किया ताकि उन्हें इस विपदा की घड़ी में आर्थिक सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री श्री…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से तीन घंटे मैराथन बैठक लेकर की कोरोना से बचाव के उपायों की समीक्षा

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन के दौरान सभी गांवों में जरूरतमंद लोगों के लिए दो-दो क्विंटल चावल रखने के निर्देश दिए है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने पीडीएस के तहत को दो माह के मुक्त राशन का वितरण प्रारंभ करने, दूध, सब्जी की दुकानों के साथ अनाज मंडी और पेट्रोल पंप जैसे पहले खुले रहते थे, वैसे ही खुले रखने के निर्देश दिए। श्री बघेल आज यहां अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉकडाउन…

30 हजार जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचाएगा रायपुर नगर निगम, मुख्यमंत्री ने निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का किया शुभारंभ

रायपुर(बीएनएस)। कोविड 19 के रोकथाम और नियंत्रण की मुहीम के तहत चल रहे  लॉकडाउन के दौरान रायपुर शहरी क्षेत्र के तीस हजार जरूरतमंद परिवारों तक निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री प्रदाय किए जाने की मानवीय पहल रायपुर नगर निगम द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। जरूरतमंद परिवारों को नगर निगम द्वारा निर्धारित मात्रा में प्रति परिवार के मान से चावल, दाल, तेल, मसाला सहित अन्य खाद्यान्न सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपदा की इस घड़ी…

मुख्यमंत्री सहायता कोष में अब यूपीआई और बार कोड के जरिए आसानी से कर सकते हैं दान

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से अपील की है कि वो इस संकट की घड़ी में दैनिक वेतनभोगी मजदूरों और जरूरतमंदों की आगे आकर मदद करें। इसके लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में आवश्यक सहयोग राशि प्रदान की जा सकती है। #आपका_दान_जीवनदान यह संकट का समय है। सरकार जो कुछ कर सकती है, कर रही है। लेकिन बहुत कुछ और है जो किया जा सकता है। प्रदेश के बहुत से सुधिजनों ने ग़रीब और ज़रुरतमंदों की सहायता करने की इच्छा जताई है। मैं समाज के सक्षम वर्ग से इस संकट…

मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक : कोरोना वायरस से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना वायरस से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं और लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के इंतजामों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के एम्स और जगदलपुर मेडिकल काॅलेज में कोरोना टेस्टिंग किट और मास्क की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने एहतियाती उपायों के तहत हर जिले में कोरोना प्रभावितों के इलाज लिए सौ-सौ बेड की व्यवस्था करने और प्रदेश के सभी मेडिकल काॅलेजों में कोरोना प्रभावितों के इलाज की आवश्यक…