रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम आम जनता के नाम अपने संदेश में कहा है कि कोरोना वायरस से बचाव और इसके फैलाव को रोकने के लिए 21 दिन के लाॅक डाउन के दौरान राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही कलेक्टरों को कालाबाजारी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। श्री बघेल ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा है कि 21 दिन के लॉक डाउन का आप अनुशासित होकर पालन कर रहे है इसके लिए आपका धन्यवाद।…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली राज्यपालों की बैठक
रायपुर(बीएनएस)। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर देश के समस्त राज्यपालों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु, राज्यपाल अनुसुईया उइके सहित अन्य राज्यों के राज्यपाल शामिल थे। वे राज्य जहां कोरोना वायरस संक्रमणों की संख्या अधिक है और जहां पर संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई, उनसे विशेष रूप से चर्चा की गई। राष्ट्रपति श्री कोविंद ने सुझाव दिया कि समस्त राज्यपाल अपने राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति पर नजर बनाए रखें और टेस्टिंग किट और…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दादी जानकी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ब्रम्हाकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी जानकी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी के निधन का समाचार दुःखद है।दादी जानकी ने ब्रम्हकुमारी संस्थान के माध्यम से पूरे समाज को अध्यात्म के रास्ते पर आगे बढ़ाने में अतुलनीय योगदान दिया है।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।ॐ शांति: pic.twitter.com/lk89rBgdVJ — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 27, 2020 उन्होंने कहा है कि दादी जानकी ने ब्रम्हकुमारी संस्थान के माध्यम से पूरे समाज को अध्यात्म के रास्ते…
जरूरतमंद श्रमिकों को दी जाएगी तात्कालिक सहायता, संकट में फंसे श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों और कर्मकारों को तात्कालिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित कर संकटग्रस्त और जरूरतमंद श्रमिकों के समस्याओं के तत्काल अथवा 24 घंटे के भीतर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश सभी कलेक्टरों को जारी कर दिये गए हैं। राज्य शासन के श्रम विभाग द्वारा इसके लिए राज्य स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। संकट में फंसे अथवा जरूरतमंद पंजीकृत श्रमिक और कर्मकार…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की अपील, कोरोना ले लड़बो अउ जीतबो
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों के नाम अपील जारी की है। उन्होंने अपील में कहा है प्रिय भाईयो एवं बहनों, आज मानवता सबसे बड़े संकट से जूझ रही है। इस जंग में हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है। आप लोग अपनी रोजी-रोटी, सुख-सुविधा की चिंता छोड़कर इस जंग में एक सिपाही की तरह लड़ रहे हैं, इसके लिए मैं आपका दिल से आभार व्यक्त करता हूं। कोरोना से बचने के लिए घरों में रहने की हमारी अपील मानने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। अभी हमें 21 दिन…
विदेश यात्रा से लौटने की जानकारी छिपाने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर
रायपुर(बीएनएस)। विदेश यात्रा से लौटने की सूचना नहीं देने वाले दो लोगों के खिलाफ भिलाई में एफआईआर दर्ज की गई है। खुर्सीपार पुलिस थाने में 11 मार्च को दुबई से लौटे इमरान अहमद अनसारी और खुर्शीद आलम अनसारी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 214/2020 दर्ज किया गया है। इन दोनों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 269, 270, 271, 188 और 34 तथा महामारी अधिनियम, 1897 की धारा 3 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। विदेश प्रवास से लौटने की जानकारी छुपाने वालोें पर शासन द्वारा इसी प्रकार की…
कोई व्यक्ति भूखा न रहे, प्रदेश में खाद्यान्न की कमी न हो : मुख्य सचिव
रायपुर(बीएनएस)। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा अन्य मुद्दों पर आज अपरान्ह 3 बजे मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव आर.पी. मंडल द्वारा प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खाद्य अधिकारी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनेक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राज्य के प्रत्येक गांव, मोहल्ला, नगरों और प्रत्येक कॉलोनियों में खाद्यान्न सामग्री सहित अन्य रोजमर्रा की चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने…
विदेश यात्रा से राज्य में लौटे नागरिक अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्ट करे, राज्य सरकार की कड़ी चेतावनी
रायपुर। राज्य सरकार ने आज कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि विदेश यात्रा करके लौटे यात्री अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्ट करे। इस मामले में किसी किस्म की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी और रिपोर्ट नहीं करने वालों और उनके परिवारजनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी । राज्य सरकार ने कहा कि अनेकों बार आग्रह करने के बावजूद कुछ नागरिक अपनी विदेश यात्रा की जानकारी छिपा रहे है और पूरे प्रदेश की जनता को संकट में डालने का काम कर रहे है। अपनी इस लापरवाही से वे…
कोरोना संक्रमण को रोकने में जनता का मिल रहा अभूतपूर्व सहयोग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश की जनता का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है, इसकी पूरे देश में सराहना हो रही है। हिन्दू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री आज प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए अपने संदेश में कहा कि बहुत से भाई-बहन उपवास रखते हैं। उपवास का अर्थ होता है, अपने ईष्ट के समीप रहना। नौ दिन आप अपने ईष्ट के समीप रहेंगे। भारत सरकार और राज्य सरकार ने…
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नवरात्रि में अपने घरों में ही रहकर करें आराधना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि चैत्र नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है। जिसे छत्तीसगढ़ में भी बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। साथ ही मैं समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूँ कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए इस नवरात्रि के दौरान हम सभी अपने घरों में ही रहकर आराधना करें। इससे…
