हरदिहा साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम डढ़ारी में छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में 57 नवविवाहित दम्पत्तियों को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरदिहा साहू समाज का सामूहिक आदर्श विवाह प्रशंसनीय है और अन्य समाज के लिए अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि वे खेतों में पैरा बिल्कुल न जलाएँ, बल्कि गौठान में पैरा दान करें। उन्होंने ग्रामीणों को…

मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ में आधुनिक रोप-वे का किया लोकार्पण, मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रंगपंचमी के पावन अवसर पर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के छिरपानी प्रांगण में नवनिर्मित मां बम्लेश्वरी उड़न खटोला (रोप-वे) का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री अतिथियों के साथ रोप-वे से पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक डोंगरगढ़ भूनेश्वर शोभाराम, विधायक संगीता सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु…

कोरोना से बचाव ही सुरक्षा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डोंगरगढ़ में रोप-वे के उद्घाटन के बाद कहा कि कोरोना वायरस से बचाव में ही सुरक्षा है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप है। बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हैं। अभी तक इसके लिए कोई दवाई नहीं निकली है। बचाव में ही सुरक्षा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां हमने स्कूल, कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया है। आंगनबाड़ी को बंद रखने के लिए भी आदेश हो गया है। आज विधानसभा में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति…

नोवल कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में समस्त शासकीय तथा नीजि विद्यालय 31 मार्च तक रहेंगे बंद

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के समस्त शासकीय तथा नीजि विद्यालयों को और स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त शिक्षण संस्थाओं तथा समस्त प्रशिक्षण संस्थानों को 31 मार्च 2020 तक तत्काल प्रभाव से बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इस आशय का आदेश आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, संचालक लोक शिक्षण, कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिया गया है। इसमें 10वीं तथा 12वीं बोर्ड…

दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरोना के संबंध में ली आपात बैठक, केंद्र सरकार की एडवाइजरी के अनुरूप कार्रवाई करने के दिए निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देर शाम दिल्ली से लौटते ही अपने निवास कार्यालय में आपात बैठक लेकर प्रदेश में कोराना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारियों और इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को कोराना वायरस से बचाव के लिए किए गए इंतजामों की नियमित समीक्षा और निगरानी करने के निर्देश दिए है। भारत सरकार द्वारा कोराना वायरस को लेकर जारी की गई एडवाइजरी के तारतम्य में बैठक में प्रदेश में परीक्षाओं को छोड़कर सभी स्कूल और काॅलेजों को आगामी 31 मार्च…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने माँ महामाया देवी मंदिर रतनपुर में की पूजा-अर्चना

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रतनपुर में सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवयित्री स्वर्गीय सावित्री बाई फुले की 10 मार्च पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती फुले के जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल मॉ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर (बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गौरेला-पैण्ड्रा-मरवाही जिला होते हुए अमरकंटक पहुंचे जहां उन्होंने मॉ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। नर्मदे हर…हर हर नर्मदे#अमरकंटक pic.twitter.com/ivhPXi4SQq — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 9, 2020

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज के निधन पर शोक प्रकट किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री भरद्वाज के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति और संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। स्वर्गीय श्री भरद्वाज वर्ष 2009 से 2014 तक कर्नाटक के राज्यपाल थे। उनके पास वर्ष 2012-13 में केरल के राज्यपाल का प्रभार रहा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री श्री हंसराज भारद्वाज के निधन पर शोक प्रकट…

सामने खड़ी रहती है मौत, फिर भी नक्सलियों को मात दे रही है 8 महीने की प्रेग्नेंट कमांडर, पढ़े…….. सुनैना कौन है? सलाम उनके हिम्मत और जज्बे को

रायपुर(बीएनएस)। दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूरी दुनिया ने नारी शक्ति को सलाम किया। वहीं एक ओर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा से एक बेहद ही संवेदनशील खबर सामने आई है। यहां एक महिला कैडेट जो कि 8 महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद नक्सल ऑपरेशन पर जाने से इनकार नहीं किया। हाथ में एके- 47 और कंधे पर सामान से भरा करीब 25 किलो का बैग कंधों पर लटकाकर नक्सलियों के गढ़ दंतेवाड़ा में लोगों की सुरक्षा में तैनात है। महिला कैडेट की तस्‍वीर की हर…