रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पिता दखलू राम भगत के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। स्वर्गीय दखलू राम भगत रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनका आज सुबह 7 बजे निधन हो गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके परिजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। छत्तीसगढ़ शासन में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत जी के पिता श्री दखलू राम भगत जी के निधन का समाचार दुःखद है। मैं ईश्वर से उनके…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। साथ ही रंगों में रंग मिलाने का अर्थात हर इंसान के बीच समन्वय, सद्भाव और सौहार्द्र का त्यौहार है। श्री बघेल ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार हैं। होली का त्यौहार हमारे जीवन को खुशी के रंगों से सराबोर कर जाता है। यह हमें आपसी…
राम-राम, पालागी और जोहार हमारी परंपरा, इससे वायरस के खतरे से बचते हैं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। राम-राम, पालागी और जोहार अभिवादन की हमारी परंपराएं हैं जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी उपयोगी हैं। कोरोना जैसे वायरस जो हाथों का स्पर्श करने से फैलते हैं उनसे बचने के लिए अभिवादन का यह तरीका बहुत उपयोगी है। हैंडशेक अंग्रेजों की परंपरा है। अपनी परंपरा बहुत समृद्ध है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के जामगांव एम में आयोजित छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में समाज के भवन के शेड के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।…
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को अधिकार देकर स्वावलंबनऔर रोजगार से जोड़ने की रणनीति: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी मासिक रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी’ की 8वीं कड़ी में ’महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों के साथ विचार साझा किए। जिसे लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ सुना। मुख्यमंत्री ने रेडियोवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ में स्त्री-पुरूष अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। आदिवासी अंचलों में तो महिलाओं की संख्या पुरूषों से भी अधिक है। जो देश और दुनिया के लिए एक उदाहरण है। छत्तीसगढ़ में महिला सम्मान को उनके अधिकारों और…
आपकी बात-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ
एंकर – सभी श्रोताओं को नमस्कार, जय जोहार। – लोकवाणी की आठवीं कड़ी के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी आकाशवाणी के रायपुर स्टूडियो पधार चुके हैं। – माननीय मुख्यमंत्री जी आपका बहुत-बहुत स्वागत है। माननीय मुख्यमंत्री जी का जवाब – जम्मो सुनवइया मन ल जय जोहार, नमस्कार। – आज के दिन पूरा संसार महिला दिवस मनावत हे। – 8 मार्च ल संयुक्त राष्ट्र संघ ह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित करे हे। – ते पाय के आज मैं जम्मो नोनी मन ल, दीदी-बहिनी मन ल, महतारी मन ल, जोहार…
मुख्यमंत्री श्री बघेल को महिला स्व-सहायता समूहों ने भेंट किया हर्बल गुलाल
रायपुर(बीएनएस)। इस होली के पर्व पर बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में चढ़े फूलों और मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त गुलदस्तों से हर्बल गुलाल तैयार कर लोगों को हर्बल रंग से होली खेलने की सौगात दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर जिले के सेरीखेड़ी महिला स्व-सहायता समूह और कबीरधाम जिले के जय गंगा मईया महिला स्व-सहायता समूह के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री को उन्होंने फूलों से निर्मित हर्बल गुलाल भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला…
वनवासियों के अधिकार, स्वावलंबन और सम्मान से जुड़ा है वन अधिकार अधिनियम – मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वन क्षेत्रों आदिवासी और अन्य परंपरागत वनवासियों को वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम का बेहतर क्रियान्वयन कर अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। इनमें पात्रता रखने वाले सभी दावाकर्ताओं चाहे वे अनुसूचित जनजाति के हो अथवा अन्य परंपरागत वन निवासी हो, उन्हें नियमानुसार काबिज वन भूमि के साथ ही खाद्य सुरक्षा तथा आजीविका संबंधी सुविधाओं का भी भरपूर लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। इसके लिए व्यक्तिगत दावों के…
‘जइया मिर्च‘ पर शोध के लिए छत्तीसगढ़ के किसान को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री से मिलकर किसान श्री रामलाल ने शोध आगे बढ़ाने मांगी मदद
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय नवाचार किसान सम्मान से नवाजे रामलाल लहरे को कृषि के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री रामलाल बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के छोटे से गांव महुली के रहने वाले हैं और बायोटेक्नालॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उल्लेखनीय है कि श्री रामलाल को यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा उन्हें दुर्लभ व सबसे तीखी प्रजाति की ‘जइया‘ मिर्च के संरक्षण व संवर्धन के लिए 3 मार्च को राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली में केन्द्रीय…
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप टोकनधारी किसानों के धान की होगी खरीदी, खाद्य सचिव ने कलेक्टरों को जारी किए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में 27 फरवरी को चर्चा के दौरान किसानों का लंबित टोकन का परीक्षण सचिव स्तर के अधिकारी के निगरानी में होने के उपरांत धान खरीदी की घोषणा की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2020 निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के अनुरूप खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ नवा रायपुर से समन्वय…
मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपनी प्रतिभा और योग्यता के बल पर महिलाओं ने हर क्षेत्र में एक नया आयाम हासिल किया है। राजपथ पर परेड का नेतृत्व हो या सशस्त्र सेना में महिलाओं का स्थायी कमीशन,यह सब महिलाओं की सशक्त उपस्थिति को दर्शाता है। महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि आधी आबादी के विकास के बिना हम प्रगति की कल्पना नहीं कर सकते। महिलाओं…
