जोश 2020 : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वीरता आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को किया सम्मानित

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड में कल रात आयोजित जोश 2020-एक शाम छत्तीसगढ़ पुलिस के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग और स्वराज न्यूज चैनल तथा वेब मीडिया लल्लूरामडॉटकाम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के शहीद पुलिस कर्मियों को नमन करते हुए वीरता आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में सुफियाना अंदाज के प्रख्यात गायक कैलाश खेर ने अपनी सुमधुर गायकी और हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव…

मुख्यमंत्री को किसान प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर आभार जताया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इस अवसर पर बजट में किसानों को धान खरीदी की अंतर की राशि देने के लिए ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘ शुरू करने पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के हित में निरंतर कार्य किए जा रहे है, जो किसानों की खुशहाली और…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बजट प्रस्तुत करते समय जो जैकेट पहनी थी वो छत्तीसगढ़ी गमझे से बनी थी जो आमतौर पर किसान पहनते है..

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बजट प्रस्तुत करते समय जो जैकेट पहनी थी वो छत्तीसगढ़ी गमझे से बनी थी जो आमतौर पर किसान पहनते है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2020-21के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट किया पेश

आज मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2020-21 का बजट प्रस्तुत किया गया। यह बजट मुख्य रूप से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ – स्वस्थ एवं सुपोषित नई युवा पीढ़ी का निर्माण की भावना के साथ सुपोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी एवं विस्तार तथा युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक एवं उत्पादक रूप में उपयोग कर उनकों राज्य के सशक्त संसाधन के रूप में विकसित करने पर केन्द्रित है। इसके अतिरिक्त यह बजट सर्वेभवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः की भावना के साथ किसानों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो की समृद्धि, गांवों की आर्थिक प्रगति, शिक्षा…

संत पवन दीवान छत्तीसगढ़ के जन-जन में आज भी लोकप्रिय : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संत कवि पवन दीवान एक कवि, भागवताचार्य और राजनेता के रूप में समूचे छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोगों में काफी लोकप्रिय थे। लोग उनके भागवत कथा के सरस प्रवचन, छत्तीसगढ़ की गौरवपूर्ण संस्कृति से ओत-प्रोत कविता और छत्तीसगढ़ की समृद्धि और विकास की परिकल्पना से युक्त भाषण को सुनने के लिए हमेशा लालायित रहते थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में स्थित विप्र सांस्कृतिक भवन में संत पवन दीवान के चतुर्थ पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं…

केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुये राष्ट्रपति श्री कोविंद

रायपुर(बीएनएस)। गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर बिलासपुर में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की और 74 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल तथा 75 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। सुबह 11 बजे शुरू हुये इस दीक्षांत समारोह में 9 संकायों के श्रेष्ठ विद्यार्थियों को गोल्ड प्रदान किये गये। इससे पहले दीक्षांत समारोह शोभायात्रा निकाली गई और विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रपति श्री कोविंद ने समूह फोटो भी खिंचाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अशोक मोडक, कुलपति…

मुख्यमंत्री ने सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की प्रथम महिला राज्यपाल और सुप्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि 2 मार्च पर नमन किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि भारत कोकिला के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती नायडू ने अपनी लेखन कला के बल पर एक अलग पहचान बनायी। स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सरोजिनी नायडू जी की पुण्यतिथि पर हम सब सादर नमन करते हैं। वे देश की प्रथम महिला राज्यपाल एवं एक सुप्रसिद्ध कवयित्री भी थीं।#SarojiniNaidu pic.twitter.com/Hrznwlo2T4 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 2, 2020 उन्होंने स्वतंत्रता…

मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं की दी शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मलित हो रहे सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में परीक्षार्थियों से कहा है कि जीवन में हर मोड़ पर हमें परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है। आज से हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे सभी छात्र-छात्राओं को मैं शुभकामनाएं देता हूँ। आप सब परीक्षा में अपना शत-प्रतिशत दें, परिणाम भी अच्छा ही मिलेगा। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 2, 2020 परीक्षा जीवन का अभिन्न हिस्सा…

राष्ट्रपति श्री कोविंद का राज्यपाल के सचिव श्री बोरा ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बिलासपुर जिला मुख्यालय स्थित छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे। राष्ट्रपति श्री कोविंद के साथ छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके, छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे। राज्यपाल के सचिव सोनमणी बोरा ने छत्तीसगढ़ भवन में राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय अलंग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्री कोविंद भारतीय वायुसेना की तीन हेलीकाप्टर के काफिले के साथ आज 01 मार्च को अपने दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे हुए हैं।…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हेलीपेड में आत्मीय स्वागत, राष्ट्रपति श्री कोविंद दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे बिलासपुर

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारतीय वायुसेना की तीन हेलीकाप्टर के काफिले के साथ आज 01 मार्च को दो दिवसीय प्रवास पर जिला मुख्यालय बिलासपुर के पंडित सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय स्थित हेलीपेड पहुंचे। राष्ट्रपति श्री कोविंद के साथ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुईया उईके भी पहुंची। राज्य शासन की ओर से प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने हेलीपेड में राष्ट्रपति श्री कोविंद की अगुवानी की और उनका हार्दिक स्वागत किया। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव सोनमणी बोरा भी मौजूद थे। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव, कमिश्नर…