रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के आज दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विमानतल पर राज्यपाल अनुसूईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महापौर एजाज ढेबर,मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम अवस्थी, कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस।महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा,कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद एच आरिफ शेख सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत राष्ट्रपति हेलीकाप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द जी के आज दो दिवसीय प्रवास…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को लिखा पत्र, केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन की मात्रा 24 से बढ़ाकर 31लाख टन करने की अनुमति देने का किया अनुरोध
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिख कर इस वर्ष केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन की मात्रा 24 लाख टन से बढ़ाकर 31 लाख टन करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा है कि राज्य शासन एवं भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के एमओयू में राज्य में समस्त सरप्लस चावल भारतीय खाद्य निगम द्वारा उपार्जन किए जाने का प्रावधान है। श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष (केएमएस) 2019-20…
जिन किसानों को टोकन दिए गए हैं उनका परीक्षण कर धान खरीदी की जाएगी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन पारित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा का जवाब देते हुए एक बार दोहराया कि किसानों को धान की प्रति क्विंटल 2500 रूपए कीमत दी जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि जिन किसानों को टोकन दिए गए हैं उनका धान खरीदा जाएगा। हर जिले में सचिव स्तर के अधिकारी जाकर परीक्षण करेंगे और उसके बाद धान खरीदी की जाएगी। जिन किसानों को टोकन दिए गए हैं उनका परीक्षण कर धान खरीदी की जाएगी: श्री @bhupeshbaghel सचिव…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीयों ने आज विज्ञान के क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किये हैं। जिस पर पूरे देश को गर्व है। आज ही के दिन को भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की घोषणा की थी जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। इसलिए 28 फरवरी को पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विज्ञान…
मुख्यमंत्री श्री बघेल से मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। pic.twitter.com/17EVZMPXGQ — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 27, 2020
छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में विद्यार्थीगण अपनी भागीदारी निभाएं: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि सही अर्थ में दीक्षांत वह है जब विद्यार्थी अब तक प्राप्त ज्ञान के आधार पर अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करें और अपने अर्जित ज्ञान को मूर्त रूप देते हुए जीवन के संघर्षमय मार्ग में अग्रसर हो सके। जिन विद्यार्थियों ने उपाधि प्राप्त कर प्रतिज्ञा ली है वे संस्कारों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। यह बात राज्यपाल उइके ने आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत-समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने सभी उपाधि और स्वर्ण पदक…
बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से सरकार चिंतित, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फसलों के नुकसान का आंकलन कर किसानों को मुआवजा देने के दिए निर्देश
रायपुर। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर और बलरामपुर विकासखण्ड में किसानों के फसलों एवं सब्जियों को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजीव कुमार झा से फोन पर बात की और फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि राजस्व, कृषि और उद्यानिकी विभाग की संयुक्त टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सर्वे का कार्य कर रही है। तहसीलदारों को पटवारियों के साथ…
स्टार्टअप को बढ़ावा देने, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश को मिला एमएसएमई का द्वितीय पुरस्कार, वाणिज्य और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने ग्रहण किया पुरस्कार
रायपुर। स्टार्टअप को बढ़ावा देने, कार्य की सुलभता, सामाजिक-आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम करने पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ को ओवरऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। समारोह नई दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने केंद्रीय उद्योग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में मंत्री…
उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने मुख्यमंत्री को सौंपी राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार की ट्रॉफी, उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ दूसरे नम्बर पर
रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में लघु,सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एमएसएमई द्वितीय पुरस्कार के रूप में मिली ट्राफी और प्रशस्ति पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। श्री बघेल ने इस शानदार उपलब्धि के लिए उद्योग मंत्री लखमा सहित विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
पहली बार राजधानी से ढाई सौ किलोमीटर दूर केबिनेट की होगी बैठक
रायपुर। राज्य सरकार की विशेष पहल से प्रदेश में पहली बार हसदेव बांगों जलाशय के लिए पर्यटन की असीम संभावनाओं के मद्देनजर योजनाबद्ध ढंग से विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस तारतम्य में 29 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हसदेव बांगों जलाशय के सतरेंगा में आयोजित की जा रही है। यह बैठक स्वयं में इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यह राजधानी से लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर प्रथम बार कोरबा जिले स्थित सतरेंगा के प्राकृतिक और मनोरम जल सौंदर्य के मध्य फ्लोटिंग…
