महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने किया शुभारंभ

रायपुर। हॉकी की नर्सरी संस्कारधानी राजनांदगांव में आज महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता 24 फरवरी तक अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चलेगी। इसमें देश की 20 चुनिंदा टीमें हिस्सा ले रही है।उद्घाटन मैच मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी भोपाल और दिल्ली इलेवन गाजियाबाद के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि हॉकी राजनांदगांव की पहचान है। क्रिकेट और फुटबाल की विश्वव्यापी लोकप्रियता के इस…

जब हार्वर्ड के स्टूडेंट्स ने सराहा छत्तीसगढ़ की नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना, हार्वर्ड में अध्ययनरत छात्रों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 फरवरी हाॅर्वर्ड यूनिवर्सिटी में कॉस्ट एंड पॉलिटिक्स विषय पर व्याख्यान दिए। इस अवसर पर श्री बघेल ने उपस्थित हार्वर्ड के स्टूडेंट्स को विशेषकर नरवा, गरवा घुरवा और बाड़ी योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी। वहां के स्टूडेंट ने इस कॉन्सेप्ट को गंभीरता से सुना और इस नए यूनिक योजना की तारीफ की। कार्यक्रम के मॉडरेटर डॉ. सुरज एंगड़े रहे। उन्होंने कॉस्ट एंड पॉलिटिक्स पर विस्तार से चर्चा किया। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी ने इतना…

आर्थिक और सामाजिक मजबूती के लिए मनखे-मनखे एक समान के आदर्श पर चलना होगा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हार्वर्ड विश्वविद्यालय के भारत सम्मेलन में शामिल हुए। श्री बघेल यहां ‘लोकतान्त्रिक भारत में जाति और राजनीति’ विषय पर आयोजित चर्चा में शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कहा कि किसी भी देश का भूगोल उस देश की अर्थव्यवस्था तय करता है, भूगोल और अर्थव्यवस्था वहां की राजनीति और ये तीनों मिलकर इतिहास बनाते है और यह सब उस देश की संस्कृति तय करती है। हम को जाति और राजनीति भी इसी परिपेक्ष्य में देखना चाहिए। भारत में जाति और राजनीति…

अब अपने ई-गुरू को कहिए जय जोहार, पाॅयलेट प्रोजेक्ट के रूप में 12 स्कूलों में पहली बार वीडियो के जरिए लाईव पढ़ाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक नई पहल करते हुए जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं है, वहां ऑनलाइन पढ़ाए जाने का नया फाॅर्मूला इजाद किया है। इसमें विभिन्न विषयों के ऑनलाइन वीडियो तैयार किए गए हैं। स्कूलों में जिन विषयों के शिक्षक नहीं है, वहां विषय विशेषज्ञों के माध्यम से पढ़ाई शुरू की गई है। पांच मिनट के वीडियों और लाईव-लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई के बाद ऑनलाइन होमवर्क भी दिया जाता है। पाॅयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 12 शासकीय स्कूलों में…

हाट-बाजारों में 10 लाख से अधिक लोगों का हुआ इलाज, प्रदेश के 1851 हाट-बाजारों में ग्रामीणों की निःशुल्क जांच, उपचार व दवाईयां मुहैया कराया गया

रायपुर। 15 फरवरी 2020. छत्तीसगढ़ के वनांचलों और ग्रामीण इलाकों के हाट-बाजारों में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमों द्वारा दस लाख तीन हजार 678 लोगों को इलाज मुहैया कराया गया है। हाट-बाजारों की क्लिनिक में पहुंचे नौ लाख पांच हजार 473 मरीजों को जांच व उपचार के बाद निःशुल्क दवाईयां दी गई हैं। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत प्रदेश के एक हजार 851 हाट-बाजारों में क्लिनिक लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजना शुरू होने के बाद से कुल 17 हजार 150 हाट-बाजार क्लिनिक आयोजित किए गए हैं।…

मुख्यमंत्री ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं कि आज से प्रारंभ हो रही परीक्षा में शामिल हो रहे सभी विद्यार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं । आज से प्रारम्भ हो रही CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले सभी छात्रों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने शुभकामनाएँ दी हैं। pic.twitter.com/7QNoMlB9WW — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 15, 2020 मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर संदेश में कहा है कि बच्चों ने वर्ष भर खूब मेहनत से पढ़ाई की है । अब…

छत्तीसगढ़ में सोशल-इकोनोमी इंडेक्स के अध्ययन से तैयार होंगी नई नीतियां: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 फरवरी को अपने अमेरिका प्रवास के दौरान बोस्टन में रहें जहां उनकी मुलाकात मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आँफ टेक्नालाॅजी और सोलन स्कूल आँफ मेनेजमेंट के प्रोफेसर स्काॅट स्टर्न और सोशल प्रोग्रेस इम्पेरेटिव के सीईओ माइकल ग्रीन से हुई। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ राज्य के इकोनाॅमिक एवं सोशल इंडेक्स, सोशल इकानाॅमी सर्वे और सोशल आँडिट सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह चर्चा इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण रही कि इसके पहले इस विषय पर इतने बड़े स्तर में सोशल इकोनाॅमिक इंडेक्स के अध्ययन पर काम नही…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला पंचायत चुनाव में आज निर्वाचित हुए जिला पंचायत के अध्यक्षों और उपाध्क्षों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि जिला पंचायत के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने-अपने जिले की सर्वांगीण विकास के लिए वहां के निवासियों से बेहतर समन्वय के साथ काम करेंगे। जनता की भागीदारी के साथ उनकी जरूरतों के मुताबिक विकास का काम करेंगे। ख्यमंत्री ने कहा है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ यहां की संस्कृति और परम्परा आधारित योजना बनाई गई हैं।…

बोस्टन में मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं प्रतिनिधि मण्डल का गर्म जोशी से स्वागत

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके साथ छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की टीम आज संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन शहर पहुंची। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी और उनके साथ छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की टीम आज संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन शहर पहुंची। बोस्टन पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का भारतीय समुदाय और इंस्टीट्यूट फोर काॅप्पीटिटीवनेस के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/S7AqRwkEzK — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 14, 2020 बोस्टन पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का भारतीय समुदाय और इंस्टीट्यूट फोर काॅप्पीटिटीवनेस के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ…

हार्वर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने वाले भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री, ‘लोकतान्त्रिक भारत में जाति और राजनीति’ विषय पर चर्चा में होंगे शामिल

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के पहले सीएम हैं, जिन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय से भारत सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आदिवासी बहुल और कृषि प्रधान राज्य होने के नाते मुख्यमंत्री श्री बघेल का हार्वर्ड से निमंत्रण देश और राज्य के लिए गर्व का विषय है। हालांकि श्री बघेल को ‘लोकतान्त्रिक भारत में जाति और राजनीति’ विषय पर आयोजित चर्चा में आमंत्रित किया गया है, लेकिन वे यहाँ हाल ही में छत्तीसगढ़ में कृषि व उससे संबन्धित क्षेत्र में हुये अभिनवकारी पहल पर अपने अनुभवों…