रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेला में पशुधन विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी पशुपालकों को उपलब्ध कराने तथा विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियो की जानकारी आमजनों को उपलब्ध कराने विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय कृषि मेला 23 से 25 फरवरी तक रायपुर के फल सब्जी मंडी प्रांगण तुलसी बाराडेरा में आयोजित किया जाएगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 फरवरी को शाम 4 बजे राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 में बादशाह एवं करण नाम के…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
देशभर के शिवालयों में महाशिवरात्रि की धूम, मंदिरों में लगी भक्तों की भारी भीड़, जानें पूजा-व्रत के नियम
नई दिल्ली। भक्तों के लिये भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि से अच्छा कोई शुभ अवसर नहीं है। इस बार महाशिवरात्रि आज यानी 21 फरवरी को है। इस दिन भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत रखते हैं। कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन श्रद्धा से व्रत रखते हैं उन्हें भगवान शिव की कृपा मिलती है। इस दिन पूरी श्रद्धा और भक्ति से भोले शंकर का व्रत रखना चाहिए। कभी तो मेरे दिल के बाजार में भी आइये #भोले #दस्तूर बदल दिये है यहाँ…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे भक्तिभाव और उत्साह से मनाया जाता है। त्यौहार सामाजिक बंधुत्व और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। श्री बघेल ने इस पावन अवसर पर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की है।
छत्तीसगढ़ में आईटी, बायोे फ्यूल, टेक्सटाईल, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरिका प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क में कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया में यूएस इण्डिया स्ट्रेटिजिक पार्टनरशिप फोरम के साथ एक बिजनेस मीटिंग में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में आईटी, इलेक्ट्रानिक्स, बायोे फ्यूल, टेक्सटाईल, फार्मा, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं मौजूद है। उन्होंने राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कांसुलेट जनरल संदीप चक्रबर्ती ने मीटिंग की औपचारिक शुरूआत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ और राज्य…
मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान शासक और योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने छत्रपति शिवाजी के साहस और पराक्रम को याद करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज को स्मरण करते समय सदैव एक आत्मविश्वास और शौर्यता से भरे व्यक्तित्व की तस्वीर उभरती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने अमेरिका प्रवास के दौरान न्यूयार्क स्थित कॉन्सूलेट जनरल ऑफ इंडिया के कार्यालय में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी। कम संख्या की सेना के…
छत्तीसगढ़ में सतत विकास लक्ष्य और अर्थव्यवस्था को गति देने के प्रयासों को मिल रही सराहना
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में सतत विकास लक्ष्य के आयामों के क्रियान्वयन और अर्थव्यस्था को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए जा रहे प्रयासों को अमेरिका में भी सराहना मिल रही है। भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्विटर में लिखा है कि छत्तीसगढ़ केे मुख्यमंत्री और अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दौरे में छत्तीसगढ़ में अर्थव्यवस्था को गतिदेने के लिए बहुआयामी प्रयास के साथ ही सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए क्रियान्वित किए जा रहे प्रयासों को साझा किया है। इसके लिए हम उनके आभारी…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे संयुक्त राष्ट्र संघ UN की जनरल असेम्बली
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अमेरिका प्रवास के दौरान आज न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत के साथ वहां विभिन्न राजनयिकों से मुलाकात कर संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यप्रणाली और भारत के स्थायी मिशनों पर चर्चा की। आज न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली पहुंचकर वहां विभिन्न राजनयिकों से मुलाकात कर संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यप्रणाली और भारत के स्थायी मिशनों पर चर्चा की। pic.twitter.com/zRsg20AdCy — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 17, 2020…
इंडिया आयोडीन सर्वे : 90 फीसदी से अधिक आबादी तक आयोडीन नमक की पहुंच वाले देश के 10 राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोडीनयुक्त नमक की पहुंच 93 प्रतिशत घरों तक है। यहां की 98.4 फीसदी आबादी रिफाइन्ड नमक इस्तेमाल कर रही है। छत्तीसगढ़ मध्य भारत और पश्चिम भारत का इकलौता राज्य है जहां 93 प्रतिशत घरों में आयोडीन नमक का उपयोग हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर इसका औसत 76.3 प्रतिशत है जिससे छत्तीसगढ़ काफी आगे है। स्वास्थ्य विभाग व न्यूट्रीशन इंटरनेशनल द्वारा आज यहां एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में इंडिया आयोडीन सर्वे एवं किशोर तथा मातृपोषण कार्यक्रम के अनुभव साझा किए गए। कार्यशाला में संचालक, स्वास्थ्य…
मुख्यमंत्री की नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से मुलाकात, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अभिजीत बनर्जी को पुरस्कार के लिए बधाई, छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास पर हुई चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमेरिका प्रवास के दौरान आज बोस्टन में एमआईटी केम्ब्रिज में नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से सौजन्य मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अर्थशास्त्री श्री अभिजीत बनर्जी को नोबल पुरस्कार मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस वर्ष अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार विजेता अभिजित बनर्जी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने टीम के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के आर्थिक विकास के विभिन्न प्रयोगो पर विस्तार से चर्चा की । चर्चा के दौरान श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के अभिनव प्रयोग नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी, हाॅट…
जल जंगल और पर्यावरण का संदेश देने महानदी मैराथन, 15 राज्यों सहित देश-विदेश के तीन हजार प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, फिल्म अभिनेता और माॅडल मिलिंद सोमण हुए शामिल
रायपुर। जल, जंगल और पर्यावरण बचाने का संदेश देने आयोजित किए गए महानदी मैराथन में फिल्म अभिनेता और माॅडल मिलिंद सोमण, के साथ ही स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों, देश-विदेश से आए प्रतिभागियों, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेताओं, जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने दौड़ लगायी। इस मैराथन में 15 राज्यों सहित देश विदेश के लगभग तीन हजार प्रतिभागी शामिल हुए। बलौदाजार-भाटापारा जिला प्रशासन द्वारा आज कसडोल- बया रोड पर ग्राम असनीद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मैराथन को उत्साह वर्धन के लिए आये फिल्म अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन, पद्मश्री छत्तीसगढ़ी फिल्म…
