छत्तीसगढ़ सरकार वनौषधियों से जुड़े उद्योगों की स्थापना के लिए हरसंभव सहायता देगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में वनौषधियों से जुड़े उद्योगों की स्थापना के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके लिए कच्चा माल, जमीन, श्रम और जरूरी अधोसंरचनाएं सरकार प्राथमिकता से मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इंडियन फॉर्मासिस्ट एसोशिएशन, छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह में विश्व फॉर्मासिस्ट दिवस के मौके पर आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में वनौषधियां प्रचुर मात्रा में मौजूद है। यहां का 44 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र है, जहां विभिन्न प्रकार की वनौषधियां बहुतायत में मिलती हैं। उन्होंने फॉर्मासिस्टों…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फुटबाल, कबड्डी, तींरदाजी और एथलेटिक्स अकादमी का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज बिलासपुर और रायपुर में लगभग 42 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से नई खेल सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें मुख्य रूप से फुटबाल, कबड्डी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स की अकादमी, दो खेल छात्रावास, एक तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र और एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक एण्ड फील्ड शामिल हैं। मुख्यमंत्री आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से नई खेल सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करते हुए खिलाड़ियों और…

कुम्भकारों के लिए उनकी आबादी वाले स्थानों में आरक्षित की जाएगी जमीन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर संभाग से आए अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भकारों को मिट्टी के बर्तन और कलाकृतियों के निर्माण के लिए अच्छी मिट्टी उपलब्ध हो सके इसके लिए जहां इस समाज की आबादी है, वहां कुम्भकारों के लिए जमीन चिन्हित कर जमीन आरक्षित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुम्भकार समाज के युवाओं को अपने परम्परागत व्यवसाय का प्रशिक्षण देने के लिए बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में ट्रेनिंग…

मुख्यमंत्री ने फार्मासिस्टों को विश्व फार्मेसी दिवस की बधाई दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 सितंबर को विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर सभी फार्मासिस्टों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि चिकित्सा-क्षेत्र में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे चिकित्सक और रोगी के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कोरोना-संकट के समय फार्मासिस्टों ने शहरों से लेकर गांवों तक जिस तरह हर जरूरतमंद के लिए दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के चुनौतीपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, उसे मानवता के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने किया मुकुंद रेडियो द्वारा प्रकाशित मोनोग्राफ का विमोचन, अविभाजित मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के छह दशकों का दृश्यात्मक दस्तावेज

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल देर शाम अपने निवास कार्यालय में मुकुंद रेडियो द्वारा प्रकाशित मोनोग्राफ का विमोचन किया। इस मोनोग्राफ में 1952 से 2021 तक अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लगभग छह दशकों का दृश्यात्मक दस्तावेज संकलित है। मुकुंद रेडियो के संचालक संजय मोहदीवाले ने मुख्यमंत्री को बताया कि 1950 के दशक में स्थापित इस संस्थान में उनके पिता स्व. मुकुंद राव मोहदीवाले ने सभी राजनैतिक- सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सचित्र ब्यौरा रखने की परंपरा शुरू की, जिसे आज उनकी तीसरी पीढ़ी भी निभा रही है। इस तरह संस्थान…

कबीरधाम जिले में पिपरिया और कुकदुर को तहसील तथा इन्दौरी और कुण्डा को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले में पिपरिया और कुकदुर को तहसील तथा इन्दौरी और कुण्डा को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आज रात यहां अपने निवास कार्यालय में कबीरधाम जिले से आए प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आम जनता की सहूलियत के लिए प्रशासनिक इकाईयों का छोटी इकाईयों में पुनर्गठन किया जा रहा है। पौने तीन साल में प्रदेश में पांच नए जिले गठित किए गए, जिससे अब छत्तीसगढ़ में जिले की संख्या 27 से…

मुख्यमंत्री ने जिलों में कोसरिया यादव समाज के भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध होने पर स्वेच्छानुदान मद से 20-20 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित जनहितैषी योजनाओं विशेषकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए मुख्यमंत्री का गज माला पहनाकर अभिनंदन किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि आपने छत्तीसगढ़ में सामाजिक न्याय और सामाजिक सरोकार को एक नई दिशा दी है और राज्य की सभ्यता और संस्कृति को आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री ने कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मूर्धन्य कवि और लेखक रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि कवि, लेखक और साहित्यकार अपनी लेखनी से समाज को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। भारत के ऐसे ही रचनाकार श्री दिनकर ने मानवता की पीड़ा को अपनी लेखनी से उकेरा जिससे वे जन-जन के कवि बन गए। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत उनकी रचनाओं ने समाज को जगाने का काम किया। साहित्य सेवा के लिए उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनकी…

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को चार राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में छत्तीसगढ़ ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मंडाविया ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आज नई दिल्ली में ऑनलाइन आयोजित आरोग्य मंथन 3.0 में प्रदेश को ये पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा द्वारा छह श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें से चार श्रेणियों में छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम लागू करने दी सैद्धांतिक सहमति

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से विडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से भारत सरकार के विद्युत, नवीन और नवीकरणीय उर्जा मंत्री राजकुमार सिंह द्वारा ली गई बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री सिंह से रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम को राज्य में लागू करने के संबध में विस्तार से चर्चा की। बैठक में बिहार, गुजरात, पष्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा के उर्जा मंत्री और दमन-दीव के प्रशासक भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम लागू करने दी सैद्धांतिक सहमति…