रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के 14 जिले जहां कोदो-कुटकी का उत्पादन होता है, वहां राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर कोदो-कुटकी की खरीदी की व्यवस्था की जाएगी और इन जिलों के गौठानों में कोदो के प्रसंस्करण केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे और प्रसंस्कृत कोदो की मार्केटिंग की भी अच्छी व्यवस्था की जाएगी। कोदो-कुटकी का उत्पादन करने वाले जिलों में बस्तर संभाग के 7 जिले, सरगुजा संभाग के 5 जिले और राजनांदगांव तथा कवर्धा जिले शामिल हैं। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास में कांकेर, कोण्डागांव, बस्तर…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
जनसेवा के लिए श्री राम की आदर्श व्यवस्था की अवधारणा ही राम राज्य है: अभिनेता आशुतोष राणा
रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि वास्तव में छत्तीसगढ़ के कण-कण में श्री राम व्याप्त है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार राम राज्य के आदर्श सूत्रों पर चलकर जनसेवा का कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा श्री राम के वनवास काल के छत्तीसगढ़ आगमन के चिन्हांकित स्थलों को राम वन गमन पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। मंत्री श्री भगत ने फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा द्वारा लिखित किताब ‘राम राज्य‘ पर राष्ट्र निर्माण एवं राम राज्य विषय पर आज…
रायपुर : बस्तर अंचल में जहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खुले हैं, वहां बच्चों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की जाएगी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर अंचल में जहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं, वहां बच्चों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में बस्तर से आए सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। श्री बघेल के आमंत्रण पर यह प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री निवास पहुंचा था। चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने कहा कि राज्य सरकार ने इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ कर गरीब और आदिवासी परिवारों के बच्चों की शिक्षा के…
रायपुर : देश के निर्यात में छत्तीसगढ़ की अहम भागीदारी के लिए एयर कार्गाे की सुविधा जरूरी : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी रायपुर में दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन एवं सभी खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। यहां उद्योग एवं व्यापार की असीम संभावनाएं विद्यमान है। छत्तीसगढ़ राज्य देश के निर्यात में अहम रोल अदा कर सकता है। लैण्डलॉक प्रदेश होने के नाते यहां के उत्पाद को बाहर भेजने के लिए एयर कार्गाे की सुविधा जरूरी है। हम भारत सरकार से एयर कार्गो की सुविधा के लिए लगातार आग्रह कर रहे हैं, ताकि यहां के…
रायपुर : गो-सेवा, गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बना उदाहरण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना सफलता के नये आयाम स्थापित करती हुई आगे बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ राज्य पूरे देश में गो-सेवा, गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के क्षेत्र में उदाहरण बन गया है। जिस तरह गौ को कामधेनु कहा जाता है, उसी तरह गोधन न्याय योजना भी एक कामधेनु-योजना है। गोधन न्याय योजना हमारे लिए गो-माता का आशीर्वाद है। श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, गौठान समितियों तथा स्वसहायता समूहों को कुल 5…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न पंडालों में पहुँचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुरानीबस्ती स्थित श्री बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर के साथ रायपुर शहर के कालीबाड़ी, कंकालीन तालाब, आजाद चौक ब्राह्मणपारा में स्थापित गणेश पंडाल एवं अग्रसेन चौक में स्थित गणेश मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आज राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित श्री बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर, रायपुर शहर के कालीबाड़ी, कंकालीन तालाब, आजाद चौक ब्राह्मणपारा में स्थापित गणेश पंडाल एवं अग्रसेन चौक में स्थित गणेश मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली…
मुख्यमंत्री ने किया राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ, पंचायतों एवं नगरीय वार्डों में गठित होंगे राजीव युवा मितान क्लब
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के युवाओं से किए अपने वायदे को आज पूरा करते हुए उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ने और विकास कार्यों में सहभागी बनाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब नाम से एक महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में चरणबद्ध रूप से 13269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने योजना के शुभारंभ अवसर पर राज्य के युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम…
सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने में सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने में प्रदेश की सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए धान खरीदी और खाद, बीज वितरण के साथ-साथ गौठानों में संचालित गतिविधियों को भी सहकारिता से जोड़ने की जरुरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत प्रदेश में 100 करोड़ रुपए से अधिक की गोबर खरीदी की गई है। गोबर खरीदी की राशि का पशुपालकों और संग्राहकों को भुगतान भी सहकारिता के माध्यम से किया गया है। इसी तरह गौठान समितियों…
तृतीय लिंग समुदाय के लिए पॉलिसी बनाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तृतीय लिंग समुदाय के 13 नव-नियुक्त पुलिस आरक्षकों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबने तृतीय लिंग समुदाय के कल्याण के लिए संचालित कार्यक्रम और छत्तीसगढ़ शासन की नीति का लाभ उठाकर अपने जीवन को एक नई दिशा दी है। आप सब अपने समुदाय के लिए प्रेरक बनकर लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित करें। इस मौके पर सभी आरक्षकों ने मुख्यमंत्री को…
छत्तीसगढ़ के बच्चे स्कूलों में पढ़ाई करने के साथ-साथ हुनरमंद बनेंगे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेश के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में हायर सेकेंडरी की पढ़ाई के साथ-साथ आईटीआई व्यवसायिक शिक्षा के संयुक्त पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल और राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीव्हीटी) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किए गए इस दो वर्षीय पाठ्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ आईटीआई कोर्स की पढ़ाई भी विद्यार्थी कर सकेंगे। इस पाठ्यक्रम में 12वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को हायर सेकेण्डरी के साथ आईटीआई का प्रमाण पत्र भी…
