रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित तीजा-पोरा त्यौहार के कार्यक्रम के अवसर पर समूह की महिला-बहनों को दी बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने महिला कोष की ऋण योजना के अंतर्गत सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ़ करने की घोषणा की है ताकि वे पुनः ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियाँ आरम्भ कर सकें। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही महिला कोष से महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी 5 गुना वृद्धि की घोषणा करते हुए महिला कोष के…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पोला तिहार की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को पारंपरिक पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। आज यहां पोरा तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि पोला तिहार हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की…
कुम्हारी का डंप यार्ड अब बन गया सुंदर फलोद्यान, मुख्यमंत्री ने कुम्हारी गौठान का किया निरीक्षण
रायपुर। कुम्हारी में जहाँ पर डंप यार्ड था, अब वहाँ खूबसूरत फलोद्यान बन गया है। यहाँ 6 प्रजातियों के पौधे रोपे गये हैं। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह फलोद्यान देखा। यह फलोद्यान कुम्हारी गौठान के पास बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने गौठान में उत्पादित हो रहे वर्मी कंपोस्ट तथा 3 एकड़ में रोपित केला बाड़ी भी मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को लाभांश का दो लाख रुपए का चेक भी सौंपा। महिलाओं ने बताया कि गौठान में 9 लाख में गोबर क्रय किया…
मुख्यमंत्री की शिक्षक दिवस पर बड़ी घोषणा : अंग्रेजी माध्यम की तर्ज पर हर जिले में खुलेंगे स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट शासकीय स्कूल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राजधानी के आमापारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में होनी चाहिए। उन्होंने स्वामी आत्मानंद के नाम से संचालित शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर अब प्रत्येक जिले में एक-एक हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल खोलने की बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महापुरूषों के…
मुख्यमंत्री ने स्कूल के बच्चों के आत्मविश्वास, शिक्षकों के नवाचारी प्रयासों और स्कूल की सुविधाओं को सराहा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आर.डी. तिवारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों के आत्म विश्वास, स्कूल में विकसित की गयी अध्ययन-अध्यापन की सुविधाओं और कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा दान के लिए स्कूल के शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारी प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के आर.डी. तिवारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा का नए स्वरूप में लोकार्पण करने के बाद वहां आयोजित ’शिक्षा मड़ई’ प्रदर्शनी में नवाचारी शिक्षकों…
शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालय के शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला
रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर मिसाल पेश करने वाले देश के कुल 44 शिक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्वारा वर्चुअली कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2021 से छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावण्ड जगदलपुर जिला बस्तर के डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ. राजकुमार रंजन सिंह…
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों के माध्यम से पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शिक्षक दिवस के मौके पर कुम्हारी स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में पाटन विधान सभा क्षेत्र के लगभग 570 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया और उन्हें शिक्षक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। सम्मानित शिक्षकों में सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षक शामिल थे। श्री बघेल ने इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से चर्चा कर उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने और परिवार, समाज…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बॉस्केट बॉल मैदान में दिखाया अपना खेल जौहर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जब आमापारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के उन्नयन कार्य का लोकार्पण कर स्कूल परिसर का अवलोकन कर रहे थे, तो उस समय उन्होंने बॉस्केट बॉल मैदान में खेल रहे बच्चों के पास जाने से अपने आपको नहीं रोक सके और उन्होंने भी बॉस्केट बॉल मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने बॉस्केट बॉल नेट से काफी दूर से गेंद सीधे नेट में फेंककर बॉस्केट किया। वहां उपस्थित स्कूल शिक्षा मंत्री…
शिक्षक दिवस : मुख्यमंत्री के हाथों 20 नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राजधानी के आमापारा स्थित आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित ‘शिक्षा मड़ई‘ में कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए नवाचार करने वाले राज्य के 20 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने वाले नवाचारी शिक्षकों में दंतेवाड़ा पोटा केबिन बैंगलूर के प्रधान पाठक सिकन्दर खान उर्फ दादा जोकाल द्वारा स्थानीय भाषा में शिक्षण और पुस्तक लेखन के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इसी तरह महासमुन्द जिले के शासकीय पूर्व…
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षक स्मृति पुरस्कार से और 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 58 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें से 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया किया गया। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 54 शिक्षिकों में से प्रत्येक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र, शाल और 21-21 हजार रूपए की सम्मान निधि प्रदान कर…
