रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और मांगों के संबंध में उनके साथ विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी, जो छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ की मांगों का परीक्षण कर तीन माह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : राज्य के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों के महंगाई भत्ते एवं राहत में 1 जुलाई 2021 से 5 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान में राज्य के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को 12 प्रतिशत की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ता एवं राहत को 01 जुलाई 2021 से 5 प्रतिशत बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने की घोषणा की है। राज्य के लगभग 4 लाख शासकीय सेवकों एवं 1 लाख 25 हजार पेंशनर्स को इसका लाभ प्राप्त होगा। इस वृद्धि के फलस्वरूप राज्य शासन पर कुल वार्षिक व्यय भार 1020 करोड़ रूपए आएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल…
मुख्यमंत्री ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरूजनों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अध्यापक के रूप में उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने के साथ ही अपने छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित किया। डॉ. राधाकृष्णन कठिन विषय को अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे। उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे…
मुख्यमंत्री शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को शामिल होंगे ‘शिक्षा मड़ई‘ में
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को नवाचारी शिक्षकों के कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी ‘शिक्षा मड़ई‘ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दोपहर 01 बजे आर.डी. तिवारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा रायपुर में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस अवसर पर स्कूल का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, महतारी दुलार योजना के बच्चों को छात्रवृत्ति का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री…
ऑस्ट्रेलियन काउंसेल जनरल रोवन एन्सवर्थ ने गौठान की व्यवस्था और वहां की गतिविधियों को सराहा
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आईं ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट की काउंसेल जनरल रोवन एन्सवर्थ ने छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी और गोधन न्याय योजना की सराहना की है। ऑस्ट्रेलियन काउंसेल जनरल सुश्री एन्सवर्थ आज दोपहर रायपुर जिले के अभनपुर विकासखण्ड के आदर्श गौठान नवागांव पहुंचकर वहां पशुधन के लिए चारे-पानी की व्यवस्था, गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण सहित महिला समूहों द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों का जायजा लिया। सुश्री एन्सवर्थ ने पशुधन के संरक्षण-संवर्धन के लिए निर्मित गौठान और वहां के प्रबंध पर…
ऑस्ट्रेलिया दूतावास के प्रतिनिधियों ने प्रवास के दूसरे दिन भी छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास की जानकारी ली
रायपुर। छत्तीसगढ़ के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में परस्पर सहयोग और पूंजी निवेश की संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आए ऑस्ट्रेलिया दूतावास के प्रतिनिधियों ने आज भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न उच्चाधिकारियों से मुलाकातें कीं। ऑस्ट्रेलिया की वाणिज्य दूतावास जनरल रोवन एन्सवर्थ ने डीजीपी डी.एम. अवस्थी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला से मुलाकात कर चर्चा की। इससे पहले कल 02 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में आस्ट्रेलिया के…
मीडिया के साथियों के हर सुख-दुख में हम उनके साथ खड़े हैं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार मीडिया के साथियों के हर सुख-दुख में साथ खड़ी है। उनकी पेशेगत चुनौतियों और मुश्किलों को कम करने के लिए राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है। मीडिया कर्मियों की मुश्किलें जितनी आसान होंगी छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता की राह भी उतनी ही आसान होगी। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पत्रकारिता और उसके उच्च आदर्शों को संरक्षण देते रहने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री बघेल कोविड-19 से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम…
मुख्यमंत्री श्री बघेल से आस्ट्रेलिया के हाईकमिश्नर श्री बैरी ओ फरेल ने मुलाकात की, मुख्यमंत्री ने राज्य की उद्योग-व्यापार हितैषी नीति की दी जानकारी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में आस्टेªलिया के हाई कमिश्नर बैरी ओ फारेल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ आस्ट्रेलिया और छत्तीसगढ़ के मध्य सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में परस्पर सहयोग और पूंजी निवेश विशेष रूप से माइनिंग और पर्यावरण संरक्षण की संभावनाओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा विशेष रूप से उपस्थित थे। हाई कमिश्नर श्री फारेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के समग्र विकास, आदिवासी समुदाय के उत्थान और सामाजिक संकेतकों में सुधार…
छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश की अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए नवा रायपुर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2022 ’इन्वेस्टगढ़ छत्तीसगढ़’ का आयोजन 27 जनवरी 2022 से 01 फरवरी 2022 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित ’इन्वेस्टगढ़ छत्तीसगढ़ परियोजना’ के उद्घाटन समारोह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2022 की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर इन्वेस्टगढ़-छत्तीसगढ़ का लोगो (प्रतीक चिन्ह) और वेबसाइट लांच की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और पूंजी निवेश की अपार संभावनाएं…
राजमेरगढ़ को तपोवन के रूप में किया जाएगा विकसित : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के सुदूर अंचल के ग्राम राजमेरगढ़ को तपोवन के रूप में विकसित किया जाएगा। राजमेरगढ़ अमरकंटक से लगा हुआ गांव है। यह तपोभूमि है। यहां बैगा आदिवासी निवास करते हैं। श्री बघेल ने कहा कि दूर-दूर से अमरकंटक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राजमेरगढ़ में योग केन्द्र और बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि राजमेरगढ़ को पर्यटन केन्द्र के रूप में पहचान मिले। यहां किए जाने वाले निर्माण कार्यों में सीमेंट का उपयोग नहीं होगा, बल्कि आदिवासियों की जीवनशैली के…
