स्कूलों के साथ-साथ अब आश्रम-छात्रावास भी खुलेंगे, बैगा स्कूली छात्रा सरस्वती की मांग पर मुख्यमंत्री ने की आश्रम-छात्रावास प्रारंभ करने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही प्रवास के दौरान एक बैगा आदिवासी स्कूली छात्रा सरस्वती के आग्रह पर जिले में आश्रम-छात्रावासों प्रारंभ करने की घोषणा की। सरस्वती का गांव उसके छात्रावास से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। ग्राम तवाडबरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के निरीक्षण के दौरान बैगा आदिवासी स्कूली छात्रा सरस्वती बैगा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से कहा कि स्कूल खुल गए हैं, लेकिन आश्रम-छात्रावास नहीं खुलने से वे अपने स्कूल नहीं जा पा रही हैं। सरस्वती ने गौरेला के ज्योतिपुर स्थित छात्रावास प्रारंभ कराने का…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तवाडबरा के आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के विकासखंड गौरेला अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र तवाडबरा और शासकीय प्राथमिक शाला तवाडबरा का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला तवाडबरा में 3 नए कक्ष निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय प्राथमिक शाला तवाडबरा में अध्ययनरत बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता के साथ बात-चीत कर स्कूल में पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों को पेन-पेंसिल, नोटबुक वितरित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा कि स्कूल में कौन-कौन से विषयों…

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य, जिसने भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए अनुदान देने लागू की योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में आज से ’राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के लिए पंजीयन की शुरूआत के अवसर पर मजदूर भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम जारी संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में हमने जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने की जो पहल की है, उसमें “राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना” के नाम से एक नया…

सभी वर्गों के लिए हर तरह के अवसरों की समानता निर्मित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना हेतु छत्तीसगढ़ क्वांटीफायबल डाटा आयोग के मोबाइल एप और वेब पोर्टल www.cgqdc.in लांच किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस एप में अपने से संबंधित जानकारी दर्ज कर एप के माध्यम से गणना हेतु सर्वे कार्य का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि समाज के हर वंचित तबके तक न्याय पहुंचाया और सभी वर्गों के…

नाचा को मिला ‘ग्लोबल कम्युनिटी ऑस्कर अवार्ड ’ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ द ईयर‘ : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी बघाई

रायपुर। उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) को अमेरिका में 10वें वार्षिक ग्लोबल कम्युनिटी ऑस्कर अवार्ड समारोह में ‘ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ द ईयर’ से नवाजा गया है। यह कार्यक्रम 28 अगस्त को शिकागो में कई वैश्विक समुदाय के नेताओं और यूएसए राजनेताओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्लोबल कम्यूनिटी ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर नाचा के सभी सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ समृद्ध संस्कृति और लोक परम्पराओं में रचा-बसा प्रदेश है, जिसकी खूबियों को देश-दुनिया तक पहुंचाना हर छत्तीसगढ़िया का…

मुख्यमंत्री ने टोक्यो पैरालिंपिक्स में स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा सहित पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टोक्यो पैरालिंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी अवनि लेखरा सहित पदक जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। टोक्यो पैरालिंपिक में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला अवनि लेखरा को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामानाएं। भारत को आप पर गर्व है! 🇮🇳 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 30, 2021 मुख्यमंत्री ने कहा कि अवनि सहित इन खिलाड़ियों ने टोक्यो पैरालिंपिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री निवास में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के कोपलवाणी विद्यालय के मूक-बधिर बच्चे श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष छविन्द्र कर्मा, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने…

मुख्यमंत्री से गुजरात विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज शाम हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल को अगली बार बस्तर आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का महत्व हर युग में रहा है। यहां सभी वर्गों के लोग मिल-जुल कर रहते हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक, ऐतिहासिक और पौराणिक काल में महत्ता की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर गुजरात से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री…

मुख्यमंत्री का किसानों के हित में बड़ा ऐलान, सूखा प्रभावित किसानों को भी सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रूपए की मदद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अभी राज्य के कई क्षेत्रों में अल्पवृष्टि और अनावृष्टि के चलते सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छत्तीसगढ़ की सरकार विपदा की हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। जिन किसान भाईयों ने अभी खरीफ सीजन में धान, कोदो-कुटकी, अरहर की बुवाई की है, यदि वर्षा के अभाव में उनकी फसल खराब हो जाती है। चाहे उत्पादन हो अथवा न हो, उन्हें सरकार प्रति एकड़ 9000 रुपये की सहायता देगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाएं और उनके उपदेश हमें जीने की सही कला सिखाते हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक हैं और सही रास्ता दिखाती हैं। सभी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ।…