रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ देश का एक ऐसा राज्य है, जो कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मितानिनों के माध्यम से गांव-गांव में कोरोना लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर, उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करा रहा है। राज्य सरकार के इस प्रयास का सार्थक परिणाम भी मिल रहा है। राज्य में कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या में कमी आई है और रिकवरी रेट भी बढ़ा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
कोरोना के आंध्र प्रदेश स्ट्रेन की रोकथाम के लिए बरतें कड़ी निगरानी, बस्तर जिले में आने वाले सभी बाहरी लोगों की हो कोरोना जांच
जगदलपुर। अत्यंत घातक साबित हो रहे कोरोना के आंध्र प्रदेश स्ट्रेन को बस्तर जिले में पहुंचने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश कलेक्टर रजत बंसल ने दिए। कोविड टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बस्तर में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच सुनिश्चित की जाए, चाहे वह किसी भी साधन से पहुंचा हो। उन्होंने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन के साथ ही बस्तर जिले की सीमाओं पर बनाये गए जांच चैकियों में सभी यात्रियों की कोरोना जाँच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश…
बिजली विभाग के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काम करें : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पावर कम्पनियों के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर उनसे किए जा रहे कार्याें और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कोविड संक्रमण काल में विद्युत विभाग के मैदानी अमले के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा बिजली उत्पादन के साथ विद्युत सप्लाई का कार्य निर्बाध और सुचारू रूप से करने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन दौर में सभी अधिकारी-कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल…
रायपुर में 17 मई 6.00 बजे तक के लिए पूर्ववत कंटेनमेंट जोन घोषित,लाॅकडाउन क्या क्या खुला रहेगा क्या बंद यंहा देंखें, शाम 5 बजे तक अनेक गतिविधियों के संचालन की अनुमति
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर डाॅ एस. भारतीदासन ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट, 1987 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अधीन रायपुर जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को दिनांक 17 मई 2021 की 6.00 बजे तक के लिए पूर्ववत कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में रायपुर जिलेे की सभी सीमाए पूर्णतः सील रहेगी। यह आदेश वर्तमान में जारी कंटोनमेंट के समाप्ति दिनांक 6 मई की सुबह 6.00 बजे के तत्काल बाद…
मुख्यमंत्री ने रायपुर में 100 बिस्तरीय जैनम् कोविड हॉस्पिटल का किया शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में माना एयरपोर्ट के सामने जैनम् मानस भवन में सर्वसुविधायुक्त 100 बिस्तरीय जैनम् कोविड हास्पिटल का शुभारंभ किया। उन्होंने जैन समाज के सहयोग से निर्मित इस निःशुल्क हॉस्पिटल का शुभारंभ राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। जैनम कोविड हॉस्पिटल में वेंटिलेटर, छह आईसीयू बेड, 42 ऑक्सीजन बेड तथा पैथालॉजी लैब, एम्बुलेंस सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधाएं उपलब्ध है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना को हराने में शासन के…
मुख्यमंत्री द्वारा मितानिनों की मांग पर निःशुल्क मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध कराने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर व सरगुजा संभाग के मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक के दौरान मितानिनों की मांग पर सभी मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निःशुल्क मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उन्होंने मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को हैंड सेनिटाइजर और मास्क की निःशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि फील्ड विज़िट के समय मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ता मास्क और सेनिटाइजर का अवश्य उपयोग करें। कोरोना मरीज का ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट…
गांव-गांव में कोरोना को रोकने और ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में मितानिनों की है अहम् भूमिका : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मितानिन वर्तमान में गांव-गांव में कोरोना को रोकने में अहम् भूमिका निभा रही हैं। आज कोरोना महामारी की संकट की घड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों तथा ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसमें वे अपनी कड़ी मेहनत, अद्वितीय सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा से स्वयं को सफल कर दिखाया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मितानिनों और ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कोरोना संक्रमण के हालात के बारे…
चिकित्सक भगवान के प्रतिरूप और मितानिनें जीवन बचाने वाली देवी- मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में मितानिनों एवं ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संक्रमित लोगों के जीवन रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है । मुख्यमंत्री ने कहा है कि चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है । राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम और संक्रमित लोगों की जीवन रक्षा में राज्य की मितानिन बहनें देवी के रूप में काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के विभिन्न ब्लॉकों…
अन्य राज्यों से आने वालों को कोरेंटीन सेंटर में ठहराना और कोरोना जांच कराना जरुरी : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों, प्रवासी श्रमिकों को अनिवार्य रूप से क्वारेंटिंन सेंटर में ठहराने और उनका करोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि राज्य के कई ग्रामीण इलाकों में अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों एवं लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिल रही है । राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह जरूरी है , कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को गांव, घर- परिवार के बीच…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर प्रदेश में वर्तमान में 9 अप्रैल से 6 मई की सुबह तक कंटैनमेंट जोन घोषित होने के कारण राज्य के लघु और मध्यम व्यवसायियों की परेशानियों को देखते हुए उन्हें वांछित राहत प्रदान करने का अनुरोध किया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डट्रीज के अनुरोध पर केन्द्र सरकार से मांग की है कि व्यवसायियों द्वारा विभिन्न प्रकार की विवरणियों को प्रस्तुत करने की अप्रैल एवं मई माह की तिथियों को दो माह के…
