मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ का प्रतिनिधिमंडल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां राजधानी स्थित निवास कार्यालय में संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ रायपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर…

मुख्यमंत्री 17 जनवरी को बलौदाबाजार और महासमुंद जिले के दौरे पर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 जनवरी को बलौदाबाजार-भाटापारा जिला और महासमुंद जिले के दौरे पर जाएंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से अपराह्न 3:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3:25 बजे बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के विकासखंड पलारी के ग्राम वटगन पहुंचेंगे और वहां छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:35 बजे ग्राम वटगन से रवाना होकर 5:00 बजे महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा आएंगे और वहां संभाग स्तरीय साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होकर पत्रिका विमोचन करेंगे और अलंकरण समारोह…

मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की जारी की सूची

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ और ‘‘छत्तीसगढ़ी युवा‘‘ विषय पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची ऑनलाइन जारी की। चयनित सर्वश्रेष्ठ 100 विजेताओं को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में स्लोगन 1 जनवरी 2021 से 10 जनवरी 2021 तक आमन्त्रित किए गए थे। कुल 14029 पंजीकृत प्रतिभागियों ने स्लोगन भेजकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमे से 100 slogans…

मुख्यमंत्री श्री बघेल से सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक उत्तरी जांगेड़े तथा विधायक राम कुमार यादव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा सामाजिक विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री…

पूरे प्रदेश में आज से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू, वैक्सीन लांच के लिए राज्य में 97 सेशन साइट बनाए गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य कल से सभी जिलों में शुरू हो रहा है। इसके तहत 2.67 लाख हेल्थ केयर वर्कर को सबसे पहले टीका लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन के आज के लांच के लिए 97 वैक्सीनेशन साइट बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में इन टीकों का वितरण किया जा चुका है । वैक्सीन लांच के टू-वे इंटरेक्शन के लिए रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और जगदलपुर के महारानी अस्पताल को चिन्हित किया गया है। राष्टीय स्वास्थ्य मिशन…

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर द्वारा निर्मित पोस्टर का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कॉउन्सिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा बनाये गए पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू,प्रमुख सचिव विज्ञान एवँ प्रौद्योगिकी डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, कॉउन्सिल के महानिदेशक मुदित कुमार सिंह भी उपस्थित थे। आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कॉउन्सिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा बनाये गए पोस्टर का विमोचन किया। pic.twitter.com/nFEwSQjQIW — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 15, 2021 छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर के महानिदेशक मुदित कुमार सिंह ने बताया…

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। मकर संक्रांति का त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश…

गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आयोजित होंगे कार्यक्रम

रायपुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। राज्य शासन के निर्णय अनुसार इस वर्ष किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही किया जाएगा। समारोह में विशेष रूप से कोरोना वारियर्स डाॅक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाए किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं को नही बुलाया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व…

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर यूथ: छत्तीसगढ़ के 9 छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

रायपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘युवा दिवस’ के अवसर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फॉर यूथ प्रोग्राम के फेस-2 के लिए छत्तीसगढ़ के 9 छात्रों का चयन हुआ है। इसमें सर्वाधिक महासमुंद जिले के एक ही स्कूल शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा, विकासखंड-बागबाहरा के 7 छात्र चयनित हुए हैं। शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर और शासकीय स्कूल बेमेतरा के एक-एक विद्यार्थी का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने चयनित विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने…

देश भर के विद्युत गृहों में छत्तीसगढ़ के विद्युतगृह पुनः अव्वल, छः माह से सतत् श्रेष्ठता हेतु मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर। देश भर के ताप विद्युत गृहों को विद्युत उत्पादन के मामलें में पीछे ढकेलते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन कार्यरत छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के विद्युत संयंत्रों ने अव्वल होने का कीर्तिमान रचा है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीन कार्यरत केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने माह दिसम्बर 2020 के अपने प्रतिवेदन में इस अभूतपूर्व रिकार्ड को अंकित किया है। सीईए के अनुसार छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी के विद्युत गृहों ने 70.08 प्रतिशत पी.एल.एफ. प्रदर्शित किया जबकि राष्टीय स्तर पर देशभर के ताप विद्युत गृहों ने…