रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बेघर लोगों को बसाना हमारी प्राथमिकता है। हमारी सरकार द्वारा राजीव गांधी आश्रम योजना के तहत गरीब भूमिहीन परिवारों को जमीन का मालिकाना हक दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस आशय के विचार आज सिविक सेन्टर भिलाई स्थित महात्मा गांधी कला मन्दिर में विभिन्न विकासकार्यों के भूमिपूजन तथा राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टा वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कार्यक्रम में भिलाई नगर निगम क्षेत्र के 434 हितग्राहियों सहित कुल 443 हितग्राहियों को राजीव गांधी आश्रय…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
भगत सिंह वैचारिक रूप से बहुत मजबूत, साम्राज्यवादी ताकतों से माफी नहीं माँगी, हंसते हंसते फांसी में झूल गए: मुख्यमंत्री
रायपुर। सरदार भगत सिंह का जैसा विशाल व्यक्तित्व था वैसी विशाल प्रतिमा यहाँ बनाई गई है। आज यहाँ आकर शहीदों की प्रतिमा देखकर, उनके बलिदान का स्मरण कर मन गौरव से भर गया। यह बात मुख्यमंत्री ने सरदार भगत सिंह की सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर कही। सरदार भगत सिंह की यह प्रतिमा देश में सबसे ऊंची और गन मेटल से बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित लाइट एंड साउंट शो भी देखा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरी आजादी की लड़ाई इस…
मुख्यमंत्री ने वर्कआउट कर पुलिस जवानों का बढ़ाया हौसला, दुर्ग में नवनिर्मित पुलिस परफारमेंस सेंटर का किया शुभारंभ
रायपुर। ख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को देर शाम दुर्ग के प्रथम बटालियन में नवनिर्मित पुलिस परफारमेंस सेंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होनें अपनी शुभकामनाएं दी और पुलिस परफारमेंस सेंटर में वर्कआउट कर जवानों का हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस फिटनेस सेंटर से पुलिस के अधिकारी तथा कर्मचारी और जवान इसका लाभ लेकर अपनी ड्युटी मुस्तैदी से निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने मेजरमेंट यूनिट सहित परफारमेंस सेंटर का अवलोकन किया। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्यमंत्री…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया भिलाई सेक्टर-1 में उद्यान का लोकार्पण और प्रदर्शनी का शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम भिलाई के सेक्टर-1 में पावर हॉउस रेलवे स्टेशन के सामने नवनिर्मित उद्यान का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। भिलाई के सेक्टर-1 स्थित उद्यान में ‘‘पांच बछर भिलाई के लोगन के भलाई के‘‘, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्यमंत्री अमरजीत सिंह…
भिलाई नगर ने देश को सामाजिक-समरसता, भाईचारा और समाजिक सदभाव का संदेश दिया है: मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर निगम के साथ ही रिसाली निगम के लिए बड़ी सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने नगरीय निकाय क्षेत्र की बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए घर-घर शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए खुर्सीपार में आयोजित कार्यक्रम में अमृत मिशन योजना अंतर्गत फेस-वन का शुभारंभ किया। इसका शुभारंभ हो जाने से इन दोनो निकायों के लगभग सवा लाख परिवारों कोे भरपूर शुद्ध पेयजल मुहैया हो सकेगा। इस बहुप्रतीक्षित योजना को आगामी 2050 तक नगरीय जनसंख्या एवं शहरी विस्तारीकरण को ध्यान में रखते हुए लागू…
मुख्यमंत्री ने जामुल में जल आवर्धन योजना का शुभारंभ किया, अहिवारा को तहसील बनाने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जामुल में जलप्रदाय आवर्धन योजना का शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र वासियों को बधाई दी। 23 करोड़ 46 लाख 30 हजार की लागत से बनी इस योजना से क्षेत्र के 60 हजार ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा थी। उन्होंने कहा कि मै उम्मीद करता हूं कि क्षेत्र की माताएं एवं बहनें आज इस जलप्रदाय योजना की शुरूआत से काफी खुश होंगी, क्योंकि पानी से महिलाओं का सीधा जुड़ाव होता है। अब हर…
रिसाली में नागरिक सुविधाओं की वृद्धि के लिए होंगे हर संभव कार्य : मुख्यमंत्री
रायपुर। दुर्ग के रिसाली के निवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिसाली निगम के नवीन कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिसाली निगम में 12 करोड़ 74 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण तथा 1 करोड़ 59 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने राजीव गांधी आश्रय योजना एवं मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना के हितग्राहियों को भूमिस्वामी अधिकार भी सौंपे। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री और वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, गृहमंत्री ताम्रध्वज…
देश के निवेशकों के लिए अनुकूल राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ टॉप 10 में शामिल
रायपुर। वैश्विक महामारी और आर्थिक मंदी के दौर में छत्तीसगढ़ देश में टॉप 10 सर्वाधिक निजी निवेश प्राप्त करने वाला राज्य बन गया है। प्रोजेक्ट टुडे की ताजा जारी रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में अक्तूबर से दिसम्बर 2020 के बीच छत्तीसगढ़ को विनिर्माण के लिए 10228 करोड़ के निजी निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों में 104 एमओयू हुए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में 42 हजार 714 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश…
मुख्यमंत्री ने बीजापुर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन, हितग्राहियों को सामग्री का किया वितरण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान वहां के मिनी स्टेडियम स्थित आमसभा स्थल में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत जारपल्ली के जय माँ दारोली स्व-सहायता समूह और कोतापाल के स्व-सहायता समूह को अनुदान सहायता पर ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि उपकरण प्रदान किए। दोनों स्व-सहायता समूहों को 10-10 लाख रुपए के कृषि उपकरण मात्र दो-दो लाख रुपए के…
बीजापुर में स्कूली बच्चों की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर प्रभावित हुए मुख्यमंत्री, स्कूली बच्चों के साथ ली सेल्फी
रायपुर। बीजापुर जैसे सुदूर वनांचल में छोटे-छोटे बच्चों के मुंह से फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बीजापुर में स्वामी आत्मानंद में शासकीय इंग्लिश स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम पहुंचे थे। लोकार्पण के समय स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने फर्राटेदार अंग्रेजी में बातचीत करके मुख्यमंत्री को विस्मित कर दिया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों के साथ सेल्फी ली और जनप्रतिनिधियों के साथ कैरम खेल का आनंद भी लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय बीजापुर में स्वामी आत्मानंद में शासकीय इंग्लिश स्कूल का विधिवत…
