मुख्यमंत्री ने सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवयित्री स्वर्गीय सावित्री बाई फुले की 03 जनवरी जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती फूले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। स्त्री अधिकारों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किये। सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती फुले द्वारा सामाजिक चेतना के लिए किये…

स्व. मोतीलाल वोरा को मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की तेरहवीं पर पदमनाभपुर स्थित मिनी स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शोकसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए और स्वर्गीय मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय वोरा के साथ बिताए अविस्मरणीय पलों को याद किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री वोरा के कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। वे एक ऐसे राजनेता थे, जो सबको साथ लेकर चलते थे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अनेक ऐतिहासिक निर्णय व कार्य किए हैं जिसे कभी भुलाया नहीं…

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टालों का किया निरीक्षण: समूह की महिलाओं का किया उत्साहवर्धन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित सभा स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विगत दो वर्षों में हुए विकास कार्यों तथा सुराजी गांव योजना में किए जा रहे नवाचार से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री और रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रायगढ़ प्रकाशनायक, अनुसूचित जनजाति विकास के प्राधिकरण के अध्यक्ष लालजीत सिंह राठिया, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा चक्रधर…

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले को 400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 398.11 करोड़ रुपये की लागत के 152 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 117.75 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 46 कार्यों का लोकार्पण एवं 280.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 106 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस मौके पर विभिन्न योजनान्तर्गत हितग्राहियों को 5.90 करोड़ रुपये की राशि की सामग्री वितरण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री और रायगढ़ जिले…

मुख्यमंत्री श्री बघेल को मंत्रीगणों, सांसद-विधायकों तथा अध्यक्षों ने दी नववर्ष की बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में मंत्रीगणों, सांसद-विधायकों तथा विभिन्न निगमों, मंडलों व आयोगों के अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस दौरान वनमंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद राज्यसभा छाया वर्मा, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू, सहित छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बार्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, राज्य…

कोरोना संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने किया अतुलनीय कार्य : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों के लिये आयोजित नव वर्ष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों के साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तौर में पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ ये पहला कार्यक्रम है लेकिन आखिरी नहीं। आगे भी मैं आप सबसे मिलता रहूंगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरोना संक्रमण के दौरान पुलिसकर्मियों…

नए साल के पहले दिन भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को मिला अवार्ड, मोर जमीन-मोर मकान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला पुरस्कार

रायपुर। नए साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ राज्य ने एक बार फिर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीबों के लिए प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत समावेशी मॉडल मोर जमीन-मोर आवास को भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, हरदीप सिंह पुरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास…

नये साल की मुख्यमंत्री की पहली सुबह श्रमवीरों के साथ, रिसाली पहुंच श्रमिकों का मुंह मीठा कराया और की आत्मीय बातचीत

रायपुर। रिसाली, भिलाई के श्रमवीरों के नये साल की पहली सुबह की मिठास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोली। सुबह-सुबह जब कामगार काम के लिए चावड़ी पहुंचे तो यहां अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत उत्साहित हुए। फिर मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराया, उन्हें शाल भेंट की और नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रमवीर हमारे हाथ हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ को सृजित किया है। विकास की यह बुलंद इमारत जो दिखती है उसकी नींव भी श्रमवीरों ने तैयार की है और इमारत भी…

छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की अलख जगाने हमेशा स्मरणीय रहेंगे स्वर्गीय ताराचंद साहू: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की अलख जगाने के लिए स्वर्गीय ताराचंद साहू हमेशा याद किए जाएंगे। छत्तीसगढ़िया आत्मगौरव के लिए बड़ा कार्य स्वर्गीय साहू ने किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय ताराचंद साहू की जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ताराचंद साहू उन लोगों में से थे जिन्हें लगता था कि छत्तीसगढ़ राज्य तो बन गया है लेकिन छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और अस्मिता के लिए अभी काफी कार्य शेष है। इसके लिए वे आगे बढ़े और…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस जवानों के साथ मनायेंगे नया साल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक जनवरी को पुलिस जवानों के साथ नया साल मनाएंगे। श्री बघेल नव वर्ष के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन ग्राउंड रायपुर में दोपहर 1.30 बजे पुलिस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आये पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों से रूबरू होकर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनायें देंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जवानों से चर्चा भी करेंगे। श्री बघेल पुलिसकर्मियों के साथ दोपहर भोज में भी शामिल होंगे। राज्य बनने के बाद ये पहला अवसर होगा जब मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों के…