नए साल में छत्तीसगढ़ ने देश में लहराया परचम, 28 राज्यों और 8 संघशासित प्रदेशों की कड़ी प्रतियोगिता में हुआ छत्तीसगढ़ का चयन

नई दिल्ली। गणतन्त्र दिवस पर इस बार नई दिल्ली के राजपथ पर छत्तीसगढ़ के लोक संगीत का वाद्य वैभव दिखेगा। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए छत्तीससगढ़ राज्य की झांकी को रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने लगातार दूसरे साल भी मंजूरी दे दी है। वहीं, कई बड़े राज्यों की झांकी अपना स्थान बनाने से चूक गयी। झांकी के चयन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बधाई दी है। रक्षा विभाग की कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद इस बार की झांकी में छत्तीसगढ़ के जनजातीय…

मुख्यमंत्री ने राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी व्यवस्था के बेहतर संचालन करने हेतु प्रधानमंत्री से दूरभाष पर की चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरभाष पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य मे समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को मिलिंग उपरान्त केन्द्रीय पूल में भारतीय खाद्य निगम को परिदान किये जाने हेतु आवश्यक अनुमति खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार से अब तक प्राप्त नही होने के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की अनुमति प्राप्त न होने से वर्तमान में खरीदी केन्द्रों पर धान का उठाव न होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इससे धान के निराकरण में विलंब होगा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राज्य सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। नई सरकार ने कोरोना संकट के बावजूद उद्योग, कृषि के क्षेत्र की रफ्तार कम नही होने दी। राज्य सरकार के फैसलों से छत्तीसगढ़ के विकास का पहिया गतिमान रहा।…

मुख्यमंत्री ने ‘संयुक्त वन प्रबंधन : ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिला स्वावलम्बन’ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वन विभाग द्वारा संयुक्त वन प्रबंधन पर ‘संयुक्त वन प्रबंधन: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिला स्वावलम्बन’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संयुक्त वन प्रबंधन से जहां वनों की सुरक्षा और विकास में जनभागीदारी बढ़ी हैं। वनोपज संग्रहण और वनोपजों के प्रसंस्करण की विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर महिलाएं स्वावलम्बी बन रही हैं। प्रदेश में समर्थन मूल्य…

‘‘मनखे-मनखे एक समान’’ के संदेश से बाबा गुरू घासीदास ने दुनिया को दी महान सीख : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम घुघुवा में आयोजित गुरू बाबा घासीदास जयंती मिलन मंडई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम घुघुवा के तालाब के सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास का ‘‘मनखे-मनखे एक समान’’ का संदेश हम सबका आदर्श है। कुछ ही शब्दों में गुरु घासीदास जी ने इतना अद्भुत संदेश दुनिया को दिया है। इससे यह भी पता चलता है कि हमारी छत्तीसगढ़ी भाषा में हृदय…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की रैकिंग में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, रूर्बन मिशन से जुड़े लोगों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ने श्याम प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की डायनमिक रैंकिग में देश में अव्वल स्थान हासिल किया है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा रूर्बन कलस्टर क्षेत्र में समेकित प्रदर्शन के आधार पर की गई रैकिंग में छत्तीसगढ़ राज्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों की सूची में एक बार फिर से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि कहा है और उन्होंने रूर्बन मिशन के क्रियान्वयन में जुटे राज्य स्तर से लेकर मैदानी स्तर तक के अधिकारियों-कर्मचारियों को…

लघु वनोपजों में वेल्यू एडिशन से वनवासियों की आमदनी और रोजगार के अवसर बढ़े : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवा रायपुर के सेक्टर 26 में बनने वाले छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के आवासीय परिसर का भूमिपूजन किया। लगभग साढ़े 4 एकड़ में 14 करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से इस भवन का निर्माण 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 महीनों में यह कॉलोनी बनकर तैयार हो जाएगी। छत्तीसगढ़ की सर्वसुविधायुक्त राजधानी नवा-रायपुर में इस कॉलोनी का निर्माण हो रहा है। इस…

स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य निर्वाचन आयोग के नए भवन का लोकार्पण किया। नवा रायपुर अटल नगर के नार्थ ब्लॉक के सेक्टर 19 में इस भवन का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह सहित छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नये सुविधाजनक भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थित ढ़ंग से कार्य करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक देश…

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल, स्टील और सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए राज्य़ शासन और हीरा ग्रुप के साथ हुए चार एम.ओ.यू.

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष मौजूदगी में आज यहां उनके रायपुर निवास कार्यालय में राज्य में ऑटोमोबाइल, स्टील और सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए राज्य शासन के उद्योग विभाग और हीरा गु्रप के मध्य चार एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए। इन परियोजनाओं में 2 हजार 576 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश होगा। इन उद्योगों की स्थापना से लगभग 10 हजार स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में इस्पात संयंत्र की स्थापना से उद्योगपतियों को बेहतर कीमत मिलेगी। इन उद्योगों की…

मुख्यमंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2021 के कैलेण्डर का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी और उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में नये वर्ष 2021 के शासकीय कैलेण्डर का विमोचन किया। यह कैलेण्डर छत्तीसगढ़ में नई सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों पर केन्द्रित है। कैलेण्डर के कव्हर पेज पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कुम्हार के चाक पर दीया बनाते हुए चित्र प्रकाशित किया गया है और चित्र के नीचे लिखा हआ है ‘‘गढबो नवा छत्तीसगढ़‘‘। कैलेण्डर का शीर्षक ‘‘न्याय के बयार , सब्बो बर- सब्बो डहर‘‘…