रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित रामानुज प्रताप सागर में संचालित झुमका बोट क्लब परिसर में 53 लाख रूपए की लागत से निर्मित फिश एक्वेरियम का लोकार्पण किया। कोरिया जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु झुमका सिंचाई जलाशय की परिधि में राज्य के प्रथम फिश एक्वेरियम की स्थापना की गई है, जिसकी लम्बाई 85 फीट और चौडाई 20 फीट है। लगभग 53 लाख रूपये में बन कर तैयार इस फिश एक्वेरियम में 04 बड़े एक्वेरियम बनाये गये है जिसमें…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिले को दी 212 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के निकट कृषि महाविद्यालय चेरवापारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले को लगभग 212 करोड़ 35 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। श्री बघेल इनमें से 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के 80 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 144 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 130 कार्यों का भूमि-पूजन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान चेरवापारा के नवनिर्मित कृषि महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया और उसका नामकरण पूर्व वित्त…
पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायतीराज प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। सत्ता के विकेन्द्रीकरण और ग्रामीणों की पंचायतीराज में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश में नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। अनेक ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। जिनके कार्य चल रहे हैं, अनेक ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री आज कोरिया जिले के विकासखण्ड सोनहत के ग्राम बसवाही में नवीन ग्राम पंचायत भवन सह पीडीएस भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को…
कृषि महाविद्यालय बैकुण्ठपुर का नामकरण कोरिया कुमार डॉ. रामचंद्र सिंहदेव के नाम पर होगा : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान जहां जिले के विकास के लिए करोड़ांे रूपए की लागत के विकास कार्याें की सौगात दी। वहीं जन आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणाएं कर जिलेवासियों का दिल जीत लिया। श्री बघेल ने कृषि महाविद्यालय चेरवापारा परिसर में आयोजित विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय चेरवापारा बैकुण्ठपुर का नामकरण कोरिया कुमार डॉ. रामचंद्र सिंहदेव के नाम पर करने की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने कोरिया जिले के नागपुर में…
सुराजी ग्राम योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार होगा, महात्मा गांधी ग्राम सुराज का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिवसीय जशपुर प्रवास के दौरान आज गम्हरिया पहुंचकर गौठान का अवलोकन किया। उन्होंने वहां गौठान में विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित मुर्गी पालन, बकरी पालन, वर्मी कम्पोस्ट, दोना, पत्तल, चप्पल निर्माण तथा गोवर्धन योजना अंतर्गत प्री-फेब्रीकेडेट बायो गैस प्लांट का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रौशनी स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित अणुसा संग्रहण केन्द्र से अणुसा पाउडर खरीदा। उन्होंने एक अन्य महिला समूह द्वारा बनाया गया साबुन भी खरीदा। मुख्यमंत्री ने गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही सब्जी की…
मुख्यमंत्री ने बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, कुशल राजनीतिज्ञ और संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। अनेक भाषाओं के जानकार डॉ. आम्बेडकर ने कई देशों के संविधान के अध्ययन के बाद विविधता भरे भारत को ऐसा मजबूत और लचीला संविधान दिया…
मुख्यमंत्री ने संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के विद्यार्थियों को लैपटॉप दे कर किया प्रोत्साहित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के गौठान के निरीक्षण के बाद जशपुर नगर में एनईएस कालेज के समीप स्थित संकल्प शिक्षण संस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां संस्थान के कक्षा 10 और 12 वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले तथा नीट में सफल 14 विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने संस्थान के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों…
मुख्यमंत्री ने जशपुर के सरना एथनिक रिसार्ट के समीप किया समेकित चाय रोपण का भूमिपूजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले की ग्राम पंचायत बालाछापर स्थित सरना एथनिक रिसॉर्ट के बगल में समेकित चाय रोपण का भूमि पूजन किया और मंत्री, विधायक तथा अधिकारियों के साथ चाय के पौधे रोपे। उन्होंने इसके पहले सरना एथनिक रिसोर्ट परिसर में वृक्षारोपण किया। एथेनिक रिसॉर्ट के बगल में करीब 7 एकड़ में चाय का रोपण वन विभाग, डीएमएफ तथा मनरेगा के माध्यम से किया रहा है, जिसमें 6 हजार 300 पौधे का रोपण किया जाएगा। चाय के पौधे करीब 2 से ढाई साल में तैयार हो…
जशपुरिया अंदाज में हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत, मांदर पर थाप देने से खुद को रोक न सके श्री बघेल
रायपुर। जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जब मांदर भेंट किया तो वे उस पर थाप देने से स्वयं को रोक नहीं सके। इसी तरह पाषण-शंख को देखकर उन्होंने उसे बजाकर उसकी ध्वनि सुनी। अपनी इस पूरी यात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय सांस्कृतिक तत्वों में खूब रुचि ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल जब जशपुर के नवनिर्मित पुरातत्व संग्रहालय पहुंचे तो उनका स्वागत मांदर भेंटकर किया गया। श्री बघेल मुस्कुराते हुए मांदर पर थाप देने लगे। संग्रहालय में रखे गए पाषाण शंख की ध्वनि सुनने के बाद उन्होंने इसकी सराहना…
मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले को दी 792 करोड़ रूपए के 196 विकास कार्याें की सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 792 करोड़ रूपए 86 लाख रूपए की लागत के 196 विभिन्न विकास कार्याें की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने इनमें से 655 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत के 94 कार्याें का भूमिपूजन और 137 करोड़ रूपए की लागत के 102 कार्याें का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लालजीत सिंह राठिया, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष…
