नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जनपद पंचायत आरंग के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज आरंग कार्यालय में रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं हैं। जनपद पंचायत आरंग से खिलेश्वर देवांगन निर्विरोध अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए गए है। वहीं हेमलता साहू उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुई हैं। पीठासीन अधिकारी विनायक शर्मा की उपस्थिति में आज जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हो गया है। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत में कुल 25 जनपद क्षेत्र हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य और विकासखण्ड के लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.