एकांकी नाटक के जरिए युवाओं ने दिया सामाजिक बुराईयों के खिलाफ संदेश

रायपुर। प्रदेश के युवाओं ने एकांकी नाटक के जरिए खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण के साथ ही सामाजिक बुराईयों के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया। युवाओं ने शिक्षित और संगठित होकर देश और समाज हित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरक संदेश दिया। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में युवा कलाकारों द्वारा एकांकी नाटक का बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। नारायणपुर जिले से आए दिगेश्वर नेताम और उसके साथियों ने नक्सलियों द्वारा आदिवासियों को डराने धमकाने तथा उनके बच्चों को नक्सली बनाने के प्रयासों के खिलाफ…