स्वामी विवेकानंद जयंती : युवा महोत्सव पर विशेष, युवा महोत्सव में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा

युवा शक्ति और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राजधानी रायपुर आयोजित किया जा रहा ‘युवा महोत्सव’ छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा, कौशल, ऊर्जा और उत्साह का अदभुत संगम होगा। महोत्सव में युवा शक्ति की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिलेगी। युवा इस महोत्सव के जरिए जहां अपनी संस्कृति से जुड़ेगे वहीं आपने पारंपरिक खेलों और विभिन्न विधाओं में जौहर भी दिखाएंगे। लोक संस्कृति और परम्परा की गहराईयों को आत्मसात कर पाएंगे। विविध संस्कृति वाले इस राज्य में महोत्सव के दौरान मिनी भारत की छटा लोगों को देखने को…