मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी VIP चौक स्थित होटल बेबीलोन केपिटल के शुभारंभ समारोह में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी के वी.आई.पी. चौक स्थित होटल बेबीलोन केपिटल के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने होटल के संचालकों को इस मौके पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे भी शामिल हुए।

पार्षद पदों के निर्वाचन के व्यय लेखा संधारण और आंकलन की कार्यवाही शुरू

कवर्धा। नगरीय निकायों पार्षद पदों के निर्वाचन के लिए जारी व्ययों की जांच परीक्षण शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कबीरधाम जिले के सभी छह नगरीय निकायों में संपादित होने वाले पार्षद पदों के निर्वाचन के लिए व्यय प्रेक्षक श्री पोषण कुमार को नियुक्त किए गए है। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में गुरुवार को नगर पालिका परिषद कवर्धा के लिए पार्षद उम्मीदवारों के व्यय लेखा की पहली जांच पूरी की गई। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक पूषण कुमार और जिले…

नगर निगम अम्बिकापुर में 137 मतदान केन्द्र में 48 पार्षदों को चुनेगे 1 लाख 13 हजार 776 मतदाता

अम्बिकापुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2019 के अंतर्गत नगर निगम अम्बिकापुर में 137 मतदान केन्द्रों में 48 वार्ड के पार्षद के चुनाव में 1 लाख 13 हजार मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेगें। इसमें 56 हजार 661 पुरूष तथा 57 हजार 109 महिला एवं अन्य 6 शामिल हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 भगवानपुर वार्ड में मतदाताओं की कुल संख्या 1 हजार 755 जिसमें पुरूष 877 एवं महिला 878, वार्ड क्रमांक 2 गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड में मतदाताओं की कुल संख्या 2 हजार 343 जिसमे पुरूष…

धान खरीदी कार्य सजग और पूरी सतर्कता के साथ करें : कलेक्टर

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने धान खरीदी के संबंध में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित कर कहा है कि धान खरीदी केन्द्रों में अब क्रमशः किसानों की संख्या बढ़ती जाएगी। उन्होंने खरीदी केन्द्र प्रभारी से कहा कि वे धान की खरीदी में पूरी सजगता और सतर्कता बरतें। वास्तविक किसानों का धान बिना किसी परेशानी के खरीदें, वहीं कोचियों की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करें। वे आज जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर और मालखरौदा कार्यालय के सभाकक्ष में खरीफ विपणन 2019-20 में समर्थन मूल्य पर किये जा रहे…

कृषक रबी फसल हेतु 31 दिसम्बर तक करा सकते है बीमा

बलरामपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कृषकों के लिए फसल की बीमा की सुविधा दी जा रही हैं। इस आशय से योजनान्तर्गत ऋणी एवं अऋणी कृषक 31 दिसम्बर 2019 तक अपने फसल का बीमा करा सकते हैं। कृषि विभाग के उप संचालक अजय कुमार अनंत ने बताया है कि रबी वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जिले में लागू है, जिसके अन्तर्गत रबी में मुख्य फसल चना के साथ सिंचित एवं असिंचित गेंहू, राई-सरसों तथा अलसी की फसल अधिसूचित है। इस योजना के अंतर्गत ऋणी कृषक शामिल हो सकते हैं…

19 दिसम्बर की शाम 5 बजे से 21 दिसम्बर को मतदान समाप्ति तक एवं मतगणना दिवस 24 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित

कोंडागांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में नगर पालिका, नगर पंचायतों में (जहां मतदान होना है) एवं निर्वाचन क्षेत्र से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों आदि जैसे सी.एस. 2 (घघ), एफ.एल. 1 (घघ), 9, 9 (क) फुटकर दुकानों एवं भण्डारण मद्य भण्डागार कोण्डागांव को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए घोषित मतदान तिथि 21 दिसम्बर 2019 के पूर्व अर्थात 19 दिसम्बर 2019 की…

नगरपालिका आम निर्वाचन 2019 : मत डालने हेतु कोई एक पहचान पत्र लाना होगा अनिवार्य

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन 2019 में मतदान के समय निर्वाचकों के प्रतिरुपण को रोकने और उसकी पहचान सुगम बनाने के लिए आदेश जारी किया गया है। नगरपालिका के सभी निर्वाचकों को आम निर्वाचन तथा उपनिर्वाचन में मतदान केन्द्र पर मत डालने हेतु अपनी पहचान स्थापित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता परिचय पत्र, बैंक/डाकघर फोटो युक्त पासबुक, पासपोर्ट, पेन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय द्वारा उनके अधिकारी एवं कर्मचारियों को जारी किया गया…

मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्य शीघ्र प्रारंभ कराएं : कलेक्टर

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने कहा कि मनरेगा के स्वीकृत सभी कार्य शीघ्र प्रारंभ करें और पंजीकृत मजदूरों को वर्ष में 100 दिनों का रोजगार देने का लक्ष्य पूर्ण करें। जैजैपुर जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित सी ई ओ जनपद, परियोजना अधिकारी और रोजगार सहायकों को निर्देशित कर कलेक्टर ने कहा कि वे परिणाम मूलक कार्य करें। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। शौचालय की राशि में अनियमितता बरतने वाले सरपंचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने राशि…

कलेक्टर ने किया केन्द्रों में उचित मूल्य पर प्याज विक्रय का निरीक्षण

धमतरी। प्याज के भाव में अप्रत्याशित वृद्धि एवं प्याज की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस वजह से जिले में चार केन्द्रों के जरिए उचित मूल्य पर प्याज का विक्रय किया जा रहा है। इनमें बठेना अस्पताल के सामने पटेल किराना स्टोर, नारायण आलू भण्डार सिहावा रोड, अठवानी ट्रेडर्स गुण्डरदेही रोड और देशराज पंजाबी मकई चौक शामिल है। इन केन्द्रों में प्रत्येक उपभोक्ता 65 रूपए प्रति किलो की दर से दो किलो प्याज का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर रजत बंसल ने आज इन केन्द्रों का निरीक्षण…

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा दिया गया एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत

धमतरी। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धमतरी द्वारा स्वेच्छा से एक दिन का वेतन 10,242 रूपए की सहयोग राशि प्रदाय की गई। एक दिन के वेतन का सहयोग प्रदाय करने वालों में महाप्रबंधक, सी.एस.पाण्डेय के अलावा दो प्रबंधक और तीन सहायक प्रबंधक शामिल हैं।