रमेश बैस पहुंचे रायपुर,जोरदार स्वागत

रमेश बैस पहुंचे रायपुर,जोरदार स्वागत रायपुर। रायपुर लोकसभा से सात बार सांसद रहे रमेश बैस की टिकट भाजपा ने काट दी थी,काफी समय तक दिल्ली में डटे रहने के बाद सोमवार को इंडिगो की विमान से दोपहर बाद जब वे रायपुर पहुंचे तो समर्थकों ने जोरदार स्वागत कर उनकी ताकत का अहसास करा दिया। वे टिकट कटने से काफी नाराज हैं लेकिन जाहिर नहीं कर रहे हैं। मीडिया द्वारा कुरेदे जाने पर जब उन्होने राम रावण युद्ध की कहानी सुनाई तो जब उनसे प्रतिप्रश्न किया गया कि कौन राम और…

एनएमडीसी के प्रोड्क्शन व सेलिंग का आंकड़ा 30 मिलियन टन पार

एनएमडीसी के प्रोड्क्शन व सेलिंग का आंकड़ा 30 मिलियन टन पार रायपुर। एनएमडीसी ने कीर्तिमानों की हैट्रिक लगा दी है। एनएमडीसी एन बैजेंद्र कुमार की अगुवाई वाली देश की इस नवरत्न कंपनी एनएमडीसी ने साल 2018-19 में भी प्रोडक्शन के क्षेत्र में नया रिकार्ड बनाया है। इस बार का ये रिकार्ड एनएमडीसी के लिए काफी मायने रखने वाला है, क्योंकि ये तीसरा साल है, जब एनएमडीसी ने प्रोडक्शन व सेलिंग के 30 मिलियन टन के आंकड़े को पार किया।अगर सभी माइंस से प्रोडक्शन होता तो इस बार एनएमडी और भी…

मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रार को पद से हटाने की मांग

मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रार को पद से हटाने की मांग रायपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान लंबे समय एक ही पद पर जमे अधिकारियों को हटाए जाने की मांग शुरू हो गई है. ऐसा ही एक पत्र मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. श्रीकांत राजिमवाले को तत्काल पद से हटाए जाने मुख्य चुनाव पदाधिकारी सुब्रत साहू को भेजा गया है, आवेदनकर्ता रोशनलाल जांगड़े ने अपने पत्र में डॉ. श्रीकांत राजिमवाले की नियुक्ति किए जाने का हवाला देते हुए अपने राजनीतिक रसूख की बदौलत 14 साल से रजिस्ट्रार, मेडिकल काउंसिल, रजिस्ट्रार नर्सिंग काउंसिल और…

तेंदुए के शावक की मौत के मामले में उठे सवाल

तेंदुए के शावक की मौत के मामले में उठे सवाल लोरमी। मुंगेली जिले के खुडि़या वन परिक्षेत्र के चचेड़ी बीट मे करंट लगने से 2 दिन पहले हुई तेंदुए के एक शावक की मौत के बाद वन विभाग ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहा है. एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. खुडि़या वन परिक्षेत्र के चचेड़ी बीट अंतर्गत कंपाटमेंट नंबर 492 मे करंट की चपेट में आने से तेंदुए के शावक की मौत की खबर के बाद वन विभाग के अधिकारियों मे…

एमफिल और पीएचडी की बढ़ाई गई स्कॉलरशिप

एमफिल और पीएचडी की बढ़ाई गई स्कॉलरशिप रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अब कॉमर्स विभाग के टॉपरों को गोल्ड मेडल के साथ कंपनी सेक्रेटरी कोर्स निशुल्क कराया जाएगा. इसका बीड़ा हीरा ग्रुप के भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने उठाया है. विवि के कुलपति केएल वर्मा ने बताया कि एमओयू की प्रक्रिया जल्द कर ली जाएगी.एमफिल और पीएचडी की स्कॉलरशिप बढ़ाई गई है। हर साल बीकॉम में पहला, दूसरा, तीसरा, और चौथा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल और कंपनी सेक्रेटरी कोर्स फ्री में कराएगी, लेकिन जो भी…

इनामी नक्सली गिरफ्तार, दैनिक उपयोग का सामान जब्त

इनामी नक्सली गिरफ्तार, दैनिक उपयोग का सामान जब्त धमतरी। पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों नक्सलियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। इनमें से एक नक्सली पर पांच लाख और दूसरे पर एक लाख का इनाम था। दोनों पर कई बड़ी घटनाओं अंजाम देने का आरोप था। इनके पास से पुलिस ने बंदूक बरामद की है। धमतरी पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने प्रेसवार्ता में बताया कि रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा के निर्देश पर लगातार जिले में नक्सल उन्मूलन…

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोतियारडीह मोड़ के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक घनश्याम साहू (27) अपने दो दोस्त धर्मेन्द्र साहू और सोमप्रकाश सिन्हा के साथ अपनी कार क्रमांक सीजी 05 एजी 8822 से मगरलोड गया था। वहां से जब शाम को वापस लौट रहे था। तभी ग्राम गोतियारडीह के पास…

23 हजार 298 करोड़ की कमाई के साथ बिलासपुर रेलवे जोन देश में अव्वल

23 हजार 298 करोड़ की कमाई के साथ बिलासपुर रेलवे जोन देश में अव्वल बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन ने 2018-19 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जोन ने कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 23 हज़ार करोड़ से अधिक की कमाई की है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। माल लदान में अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कुल 185.5 मिलियन टन वार्षिक लदान के आंकड़े को बिलासपुर जोन ने पार किया है। सीनियर डीसीएम और जनसंपर्क अधिकारी रवीश कुमार ने बताया…

चेक पोस्ट गाड़ामोर में 2.55 लाख जब्त

चेक पोस्ट गाड़ामोर में 2.55 लाख जब्त बेमेतरा। कलेक्टर महादेव कावरे के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थानो में वाहनो की आवाजाही की जांच के लिए फ्लाइंग स्कॉड एवं चेक पोस्ट स्थापित किये गए हैं। टीम द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुंगेली जिले के सीमावर्ती ग्राम गाड़ामोर में जांच चैकी स्थापित की गई है। एसडीएम नवागढ़ डी.एस. उईके ने बताया कि कल बीती रात चेक पोस्ट में तैनात टीम के द्वारा वाहनों का निरीक्षण किया…

729 मतदान केन्द्र में 6 लाख एक हजार 586 मतदाता करेगें मताधिकार का उपयोग

729 मतदान केन्द्र में 6 लाख एक हजार 586 मतदाता करेगें मताधिकार का उपयोग बेमेतरा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेमेतरा जिले में मतदान 23 अपे्रल को होगा। कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पादित करने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई है और आदर्श आचार सहिंता का कड़ाई से पालन करने के लिए जिला पुलिस, सर्व अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व एवं पुलिस को अवश्यक दिशा निर्देश जारी भी किया गया है। उन्होने बताया कि दुर्ग संसदीय क्षेत्र के बेमेतरा जिले में लोकसभा…