डीजीपी पैनल में तीन नाम

डीजीपी पैनल में तीन नाम रायपुर। छत्तीसगढ़ के नियमित पुलिस प्रमुख के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, और यूपीएससी की बैठक में जिन तीन अफसरों के नाम का पैनल तय हुआ है, उनमें पहले रवि सिन्हा का नाम होने की खबर आई थी, लेकिन अब इस बैठक के जो कागजात मिले हैं, उनके मुताबिक इस पैनल में रवि सिन्हा का नाम नहीं है। जो तीन नाम राज्य सरकार को नियमित डीजीपी बनाने के लिए विचारार्थ भेजे गए हैं उनमें वर्तमान कार्यकारी डीजीपी डीएम अवस्थी, संजय पिल्ले, और आरके विज के…

36 डिप्टी कलेक्टरों की नई पोस्टिंग

36 डिप्टी कलेक्टरों की नई पोस्टिंग रायपुर। लोक सेवा आयोग से चयनित 36 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रदेश के अलग-अलग जिलों में डिप्टी कलेक्टर के पदों पर की गई है। उनकी यह नियुक्ति 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर हुई है। शासन से जारी सूची में प्रशांत कुमार कुशवाहा – कोरिया, गौतमचंद पाटिल- कोंडागांव, उमेश पटेल- बीजापुर, विशाल महाराणा- बलरामपुर, अमित योगी- बीजापुर, सुमीत गर्ग- जांजगीर-चांपा, कु. रश्मि ठाकुर- बेमेतरा, कु. स्मृति तिवारी- बिलासपुर, कु. आकांक्षा त्रिपाठी- जशपुर, रुपेन्द्र पटेल- सुकमा, बजरंग वर्मा-सूरजपुर, फागेश सिन्हा-नारायणपुर, विनय कश्यप-कबीरधाम, कु. अर्पिता पाठक-धमतरी, राहुल…

भूजल मंथन 8 को

भूजल मंथन 8 को रायपुर। जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय भूूमि जल बोर्ड, उत्तर मध्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र एवं राष्ट्रीय भूजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान रायपुर द्वारा 8 मार्च को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भूजल मंथन पर केंद्रित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

निगम अमले ने रोकी अवैध प्लाटिंग

निगम अमले ने रोकी अवैध प्लाटिंग रायपुर। निगम जोन 8 का कब्जा हटाओ अभियान गुरुवार को रामनगर में चलाया गया। इस दौरान वहां करीब 3 एकड़ निजी जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग रोकी गई। बुलडोजर चलाकर मुरम रोड भी काट दिए गए। जोन कमिश्नर प्रवीण सिंह गहलोत की उपस्थिति में निगम की टीम दलबल के साथ आज सुबह रामनगर पहुंची। इसके बाद वहां के कर्मा चौक के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा करीब 3 एकड़ निजी जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पूछताछ में सही पाई गई। निगम…

डीकेएस कर्मियों को 3 महीने का वेतन नहीं, हड़ताल की चेतावनी

डीकेएस कर्मियों को 3 महीने का वेतन नहीं, हड़ताल की चेतावनी रायपुर। डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कर्मचारियों ने जल्द वेतन भुगतान नहीं करने पर 8 मार्च से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि वे सभी वहां दिसंबर से काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें एक बार भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में वे सभी हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में प्लेसमेंट के तहत कम्प्यूटर ऑपरेटर, लिफ्टमैन, सुरक्षा गार्ड समेत करीब सवा सौ…

केन्द्रीय मंत्री साय ने राहुल पर साधा निशाना

केन्द्रीय मंत्री साय ने राहुल पर साधा निशाना पत्थलगांव। केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगातार अनर्गल आरोपों से विरोध करते रहने से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की देश भर में असत्य बोलने वाले नेता की छवि बन गई है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की इस कमजोरी को देख कर ही देश की जनता ने दूसरी बार मोदी को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बेदाग छवि को लेकर समूचा विपक्ष विचलित हो…

यूके स्टील में 70 लाख की टैक्स चोरी पकड़ाई

यूके स्टील में 70 लाख की टैक्स चोरी पकड़ाई रायपुर। जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने सोनडोंगरी स्थित यूके स्टील में दबिश देकर 70 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी है। वहीं 4 करोड़ रुपए के बोगस बिल भी बरामद किए गए है। दरअसल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने सोनडोंगरी स्थित यूके स्टील में दबिश देकर जांच पड़ताल की। इस दौरान टीम को बिल मिला जो राउरकेला की अंबर इंटरप्राइजेस कंपनी से लिया गया था। बिना किसी खरीद फरोख्त किए फरवरी 2018 में फर्जी बिलिंग करवाई गई थी। वहीं रजिस्ट्रर में मोटरसाइकिल…

भिलाई में अब डायरिया का कहर

भिलाई में अब डायरिया का कहर भिलाई। डेंगू, स्वाइन फ्लू के बाद अब भिलाई में डायरिया का कहर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रदूषित पानी की वजह से नगर पालिक निगम भिलाई के 24 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। जिनका विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है। सभी पीडि़त खुर्सीपार क्षेत्र के रहवासी हैं। पीडि़त केनाल रोड के किनारे गौतम नगर, क्रांति मार्केट, जोन-3 खुर्सीपार क्षेत्र के रहने वाले हैं। यहां रहवासियों का कहना है कि तीन दिनों से नलों से…

दो बाइकों की आपस में भिंडत,चार युवको की मौत

दो बाइकों की आपस में भिंडत,चार युवको की मौत लवन। बीती रात पंडरिया-जोंधरा मार्ग के बीच करीबन 8 बजे दो मोटर साइकिल की आपस में भिंड़त होने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे, जबकि दूसरे बाइक पर दो युवक थे, जो काफी तेज गति से मोटरसाइकिल चला रहे…

कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 30 हजार 374 विद्यार्थी शामिल हुए

कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 30 हजार 374 विद्यार्थी शामिल हुए जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में जिले के 30 हजार 374 विद्यार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा के लिए 30 हजार 981 विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड अकलतरा में दो हजार 844, बलौदा में 2 हजार 340, बम्हनीडीह में 3 हजार 637, नवागढ़ में 6 हजार 54 पामगढ़ में 3 हजार 714, सक्ती में 2 हजार 683,…