प्रवेश परीक्षा अब 31 को जांजगीर-चांपा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा अब रविवार 31 मार्च को होगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि चयन परीक्षा की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। पहले इस परीक्षा के लिए 17 मार्च की तिथि निर्धारित थी।
साल: 2019
विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 30 तक
विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 30 तक जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत डॉटा एण्ट्री आपरेटर एवं चतुर्थ श्रेणी के कुंल 4 चार संविदा पदों पर भर्ती के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। डॉटा एन्ट्री आपरेटर के चार पद और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 02 पद पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र व आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप व विस्तृत जानकारी के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉट जांजगीर-चांपाडॉटजीओव्हीडॉटइन/जिला…
कलेक्टर विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे आज
कलेक्टर विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे आज मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे 8 मार्च 2019 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उपसंचालक समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, उप संचालक कृषि, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत सहित संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है। इसी तरह…
वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन आज
वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन आज मुंगेली। जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत मेडिसीन विशेषज्ञ, सर्जिकल विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, निश्चेतना विशेषज्ञ, पैथोलाजिस्ट, अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं मनोरोग विशेषज्ञ के एक-एक पद इस प्रकार कुल 7 पदों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी लिये जायेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के लिए 8 मार्च 2019 को प्रात: 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मुख्य डाकघर के सामने मुंगेली में वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया है।
नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर आज
नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर आज मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.पी. आगरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. शिवपाल सिंह सिदार के कुशल मार्गदर्शन में आज 8 मार्च 2019 को प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक लोरमी विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खपरीकला में जिला स्तरीय नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में मानसिक स्वास्थ्य पर निम्हांस बैंगलुरू से प्रशिक्षण प्राप्त कर…
चतुर्थ श्रेणी मेडिसीन मेकर की मेरिट सूची जारी
चतुर्थ श्रेणी मेडिसीन मेकर की मेरिट सूची जारी रायपुर। कार्यालय उप संचालक शासकीय आयुर्वेद फार्मेसी रायपुर द्वारा चतुर्थ श्रेणी मेडिसीन मेकर के रिक्त पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दिया गया है। सूची कार्यालय उपसंचालक शासकीय आयुर्वेद फार्मेसी रायपुर के सूचना पटल में अथवा रायपुर जिले की वेबसाइट में देखी जा सकती है।
पर्यावरण के अनुकूल सामाग्री का उपयोग होगा प्रचार सामाग्री में
पर्यावरण के अनुकूल सामाग्री का उपयोग होगा प्रचार सामाग्री में जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारी के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन के दौरान पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रचार-प्रसार सामाग्री के निर्माण में रिसायकल होने वाले कागज सुघट्टय…
आदिवासियों के खिलाफ दर्ज मामलों की होगी समीक्षा
आदिवासियों के खिलाफ दर्ज मामलों की होगी समीक्षा रायपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आदिवासियों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर राज्य सरकार ने एक बेहद अहम कदम उठाया है. सरकार ने आदिवासियों के खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. 6 सदस्यों वाली इस उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एके पटनायक को बनाया गया है. सेवानिवृत्त जस्टिस पटनायक के नेतृत्व में कमेटी सभी मामलों की जांच करेगी और समीक्षा करेगी कि आदिवासियों के खिलाफ दर्ज मामले वास्तव…
फोन पर पूछ रहे हैं पुनिया,लोस के लिए कौन होगा बेस्ट
फोन पर पूछ रहे हैं पुनिया,लोस के लिए कौन होगा बेस्ट रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फोन कर उनके लोकसभा उम्मीदवार का नाम पूछ रहे हैं। कार्यकर्ताओं को पुनिया के रिकॉर्डेड काल प्राप्त हो रहे है। कार्यकर्ताओं से उनके अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारो के नाम पूछते हुए उनसे से राय मांग रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता उस समय चौंक गए जब एक-एक करके उनके पास प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया का फोन आया। इस रिकॉर्डेड मैसेज में पुनिया उन कार्यकर्ता से उनके…
अंतर्राज्यीय कार चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतर्राज्यीय कार चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार दुर्ग। जिला पुलिस ने अंतर्राज्यीय कार चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य घर के बाहर खड़े चार पहिया वाहनों को निशाना बनाते थे. आरोपियों के पास से 11 फोर व्हीलर वाहन जब्त किए गए हैं. मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद कार चोरी के कई मामले उजागर होने की संभावना है. पुलिस ने दुर्ग रेंज से चोरी गए बोलेरो, सूमो एवं पिकअप वाहन की चोरी के मामलों…
