खेल मंत्री ने क्रिकेट प्रशिक्षक श्री आचरेकर के निधन पर दु:ख व्यक्त किया रायपुर। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने पद्मश्री सम्मानित सुप्रसिद्ध क्रिकेट प्रशिक्षक श्री रमाकांत आचरेकर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। खेल विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने भी श्री आचरेकर के देहावसान पर शोक प्रकट किया है। श्री आचरेकर का आज मुम्बई में निधन हो गया।
साल: 2019
गोयल को संचालक राज्य ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार
गोयल को संचालक राज्य ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार रायपुर। राज्य सरकार ने श्री कार्तिकेय गोयल, संचालक पंचायत तथा अपर विकास आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेशपर्यन्त संचालक राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (एसआईआरडी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस आशय का आदेश एक जनवरी को यहां सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी किया गया।
ग्रामोद्योग में रोजगार की व्यापक संभावनाएं – गुरू रूद्रकुमार
ग्रामोद्योग में रोजगार की व्यापक संभावनाएं – गुरू रूद्रकुमार रायपुर। ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने अपने विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से प्रदेश में चल रही ग्रामोद्योग से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प, हाथकरघा, रेशम कृमिपालन आदि ग्रामोद्योग की ऐसी गतिविधियां हैं, जिनमें ग्रामीणों के लिए रोजगार की अच्छी और व्यापक संभावनाएं हैं। इसके साथ ही प्रदेश के परम्परागत हस्तशिल्प के विकास से शिल्पकारों को अच्छा बाजार और पर्याप्त रोजगार मिल सकता है। रूद्रकुमार ने इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के भी…
जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – गुरू रूद्रकुमार
जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – गुरू रूद्रकुमार रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक हुई। अटलनगर विकास प्राधिकरण (एएनडीए) के सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री रूद्रकुमार ने अधिकारियों से विभागीय अधिकारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नलजल योजनाओं और हैण्डपम्पों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। जिन हैण्डपम्पों के पानी में लौह तत्व और फ्लोराइड की अधिकता है और अगर उनमें लगे हुए आयरन अथवा फ्लोराइड रिमूवल प्लांट तकनीकी कारणों…
एनआईए को केस वापस लेने पत्र,सहमति आते ही एसआईटी करेगी जांच-मुख्यमंत्री
एनआईए को केस वापस लेने पत्र,सहमति आते ही एसआईटी करेगी जांच-मुख्यमंत्री रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक डा.चरणदास महंत के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रोटेम स्पीकर के रूप में रामपुकार का शपथ कराया गया और आज ही महंत का नामांकन हुआ है। विपक्ष की ओर से डॉ रमन सिंह और धर्मजीत सिंह का प्रस्ताव आया है। यह संसदीय परंपरा के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि मैं सभी दल को धन्यवाद देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विपक्ष के सुझावों…
पिताजी के पेन से महंत ने नामांकन पत्र में किया हस्ताक्षर
पिताजी के पेन से महंत ने नामांकन पत्र में किया हस्ताक्षर रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते समय डॉ. चरण दास महंत अपने पिता बिसाहू दास महंत की स्मृति को अपने साथ लिए रहे. उन्होंने नामांकन दाखिल करते समय पिता के पेन से दस्तखत किया. डॉ. महंत ने बताया कि नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते समय ही 1974-75 के इस पेन का इस्तेमाल करते हैं. मध्यप्रदेश में 1993 में मंत्री बनने के दौरान और केंद्रीय मंत्री बनने के दौरान भी इसी पेन का इस्तेमाल किया था. इस…
पूर्व मुख्यमंत्री मेरे प्रस्तावक बने यह मेरा सौभाग्य-डॉ.महंत
पूर्व मुख्यमंत्री मेरे प्रस्तावक बने यह मेरा सौभाग्य-डॉ.महंत रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मेरे प्रस्तावक बने यह मेरा सौभाग्य है। नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि आज विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ, इसमें मुझे पक्ष और विपक्ष दोनों का समर्थन मिला। मैं विधानसभा अध्यक्ष चुना गया हूं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह मेरे प्रस्तावक बने यह मेरा सौभाग्य है। दरअसल आज विधानसभा में अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हुआ इसमें डॉ चरणदास महंत को पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से समर्थन मिला और वे विधानसभा अध्यक्ष…
पहला मौका होगा जब विधानसभा अध्यक्ष अकेले लेंगे शपथ
पहला मौका होगा जब विधानसभा अध्यक्ष अकेले लेंगे शपथ रायपुर। कांग्रेस के डा.चरणदास महंत का विधानसभा अध्यक्ष बन चुके हैं। लेकिन अब तक भाजपा से नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं हो पाया है।संसदीय मंत्री रविंद्र चौबे ने नेता प्रतिपक्ष नहीं चुने जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने भाजपा को सलाह देते हुए कहा है कि जल्द नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करें। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि देश का यह पहला मौका होगा जब अकेले विधानसभा अध्यक्ष शपथ लेंगे। शुक्रवार से पांचवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरु होने…
पुलिस की सफलता में मीडिया का भी योगदान-अवस्थी
पुलिस की सफलता में मीडिया का भी योगदान-अवस्थी रायपुर. पुलिस महानिरीक्षक डीएम अवस्थी ने छत्तीसगढ़ वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी हमने नववर्ष की मुलाकात रखी. उन्होंने मीडिया को लेकर कहा कि जिसे चौथा स्तम्भ माना जाता है उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है. जहां हमारे काम को सराहा जाता है वहीं हमारे दोष के खिलाफ खुलकर बताया जाता है.उन्होंने कहा कि केवल सुरक्षाबलों की मेहनत उतना कामगार नहीं होता, अगर मीडिया हमारा साथ नहीं देता. जिस प्रकार से माओवादी…
एडीजी अरुण गौतम गृह सचिव,कल्लूरी ईओडब्ल्यू-एसीबी देखेंगे
एडीजी अरुण गौतम गृह सचिव,कल्लूरी ईओडब्ल्यू-एसीबी देखेंगे रायपुर। राज्य सरकार ने आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. सरकार के ताजा आदेश में एडीजी अरुण देव गौतम मंत्रालय भेजे गए हैं. उन्हें गृह, जेल एवं परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है. दुर्ग रेंज के आईजी जीपी सिंह और रायपुर रेंज आईजी दीपांशु काबरा को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है. ताजा फेरबदल में एसआरपी कल्लूरी को अहम जिम्मेदारी मिली है. कल्लूरी आईजी (ईओडब्ल्यू एवं एसीबी) बनाये गए हैं. गृह विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे…
