खेल स्वास्थ्य के लिए जरूरी : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा है कि खेल हमारे स्वस्थ्य जीवन के लिए जरूरी है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम आज यहां नवा रायपुर में इंद्रावती भवन के पास स्थित खेल मैदान में छत्तीसगढ़ संचालनालय राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ नवा रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय जी.एस. वर्मा की स्मृति में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता एवं छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. टेकाम ने क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच…

कर्तव्य और मानवता की मिसाल ‘तनुजा और संतीष‘ को मिला सम्मान

कोण्डागांव(बीएनएस)। कार्यालय कलेक्टर कोेण्डागांव के सभा कक्ष में मंगलवार आयोजित समय-सीमा बैठक में मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण तनुजा देवांगन एवं सतीश जंगाम को कलेक्टर नीलकण्ठ टीकाम द्वारा चैम्पियन ऑफ चेंज सम्मान से नवाजा गया। विदित हो कि तनुजा देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसोरा में व्याख्याता के रूप में पदस्थ है। वर्ष 2014 में पदोन्नति के पश्चात जब इनका स्थानान्तरण मसोरा की शाला में हुआ तब उन्हें प्रथम बार नवमीं कक्षा में अध्ययनरत जामकोट निवासी एक अस्थिबाधित बालिका का ज्ञान हुआ जिसकी माता एक परित्यक्ता थी एवं अपने मातृ गृह…

पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने किया राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का अवलोकन

बिलासपुर(बीएनएस)। पद्मश्री भारत भूषण त्यागी प्रगतिशील कृषक बुलंदशहर उत्तरप्रदेश एवं जगपाल सिंह सचिव फार्मस संस्था गाजियाबाद ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र बिलासपुर के अंतर्गत राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला चोरभट्ठी का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पद्मश्री त्यागी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में जैविक खेती की अपार संभावनायें है। आवश्यकता है कि हम प्रकृति की उत्पादन व्यवस्था को समझें तथा जैविक खेती को एक अभियान के रूप में चलायें। कृषि महाविद्यालय के जैव नियंत्रण प्रयोगशाला के माध्यम से…

कुरूषनार में आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी ने किया सिविक एक्शन कार्यक्रम

नारायणपुर(बीएनएस)। जिला मुख्यालय नारायणपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं वाहिनी नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक कामों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रही है और जरूरतमंद लोगों की मदद भी करती रही है। आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी द्वारा कुरूषनार में सिविक एक्सन कार्यक्रम का आयोजन किया। अंदरूनी गांवों के ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के सामानों के वितरण के साथ ही चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। क्षेत्र के ग्रामीणों को कम्बल, बर्तन, जूते, महिलाओं को साड़ी चप्पल, स्वेटर, स्कूली बच्चोें को किताबें,…

प्रेक्षक ने लिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा

बलौदाबाजार(बीएनएस)। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रेक्षक नियुक्त हुए मुख्य वन संरक्षक एस.डी. बडगैया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने जिला पंचायत सभागृह में जिला पुलिस दल की बैठक में सुरक्षा सम्बंधित तैयारीयों की जानकारी लिया।साथ ही उन्होंने सख्त निर्देश देते कहा की मतदान केंद्र से सौ मीटर के दायरे में अनावश्यक भीड़ इक्कट्ठा ना होने दें। इससे बाद में अनावश्यक समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए पुलिस इसका विशेष ध्यान रखें और मतदान केंद्रों में वोटरों का मोबाईल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने जिला द्वारा…

मिनीमाता कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह, कलेक्टर-एसपी ने किया मेरिट में आये 11 छात्राओं का सम्मान

बलौदाबाजार(बीएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज शुरू हुआ। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं एसपी नीतुकमल ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2018-19 में मेरिट में आये छात्राओं का कॉलेज प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया। कॉलेज की इस वर्ष रिकार्ड 11 छात्राओं ने मेरिट में जगह बनाकर बलौदाबाजार जिले का मान बढ़ाया है। इसमें 10 छात्राएं गृह विज्ञान संकाय के एवं एक बीए की छात्रा…

जिले के 95 हजार से अधिक बच्चों ने पी पोलियो खुराक, लगभग 1.5 लाख घरों का भ्रमण कर बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक

बेमेतरा(बीएनएस)। राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के तहत बेमेतरा जिले के कुल 95862 बच्चों ने पोलियो की खुराक पी। इस तरह पल्स पोलियो अभियान के तहत (19 से 21 जनवरी) निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष जिले का प्रदर्शन 99.67 प्रतिशत रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के.शर्मा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्तपाल अधीक्षक डॉ. एस. के. पाल के नेतृत्व में जिले में पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाडे ने बताया पोलियों जैसे गंभीर बिमारी से भारत देश को मुक्त बनाये रखने के उद्देश्य से आयोजित…

महान वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन एवं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जीवनी पर आधारित जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23 जनवरी को

मुंगेली(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप महान वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन एवं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जीवनी पर आधारित जिला स्तरीय रंगोली, पेंटिंग, भाषण, पहेली एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जिला मुख्यालय स्थित बीआरसाव शासकीय बहुउद्देशीय उ.मा. शाला में किया जायेगा। प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के कुशल मार्गदर्शन में किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी महाविद्यालय एवं स्कूल स्तर पर 15 सेे 17 जनवरी तक महान वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन…

अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री मिले जागेश्वरी से, पूरा इलाज का दिलाया भरोसा

रायपुर(बीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज शाम रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल पहुंचकर दुर्लभ बीमारी से पीड़ित दंतेवाड़ा की बालिका जागेश्वरी से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को जागेश्वरी के बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए। श्री सिंहदेव ने उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि जागेश्वरी का गंभीरता से हरसंभव इलाज कराया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो उसे इलाज के लिए बाहर भी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जागेश्वरी की हालत में सुधार हो रहा है। उनके शरीर के छाले पहले की तुलना में…

ई-साक्षरता केन्द्रों में भी गूंजेगा ‘अरपा पैरी के धार…..’

रायपुर(बीएनएस)। ‘गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़’ के अंतर्गत प्रदेश के ई-साक्षरता केन्द्रों में छत्तीसगढ़ का राज गीत ‘अरपा पैरी के धार….’ प्रत्येक माह प्रत्येक बैच में नियमित रूप से गाया जाएगा। राज्य साक्षरता मिशन के संचालक एवं सदस्य सचिव श्री एस. प्रकाश ने यह निर्देश सभी जिलों को दिए हैं। ‘गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम के नोडल अधिका प्रशांत कुमार पाण्डेय ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में स्थापित 36 ई-साक्षरता केन्द्रों में छत्तीसगढ़ का राज गीत ‘अरपा पैरी के धार…’ प्रदर्शित किया जाएगा। प्रति माह प्रत्येक बैच को…