बोस्टन साइंटिफिक रिसर्च सेन्टर की अर्चना देवकर छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को दे रही है ऑनलाईन शिक्षा

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं वहां ऑनलाईन पढ़ाए जाने के समर्थन में संयुक्त राज्य अमेरिका के स्वयंसेवक भी आगे आ रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए स्कूलों में ऑनलाईन लाइव इंटररेक्टिव कक्षाओं की योजना शुरू करने की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद ही देश और दुनिया से कई शिक्षक और स्वयंसेवक इन कक्षाओं के संचालन करने में सहयोग दे रहे है। इन्हीं में से एक संयुक्त राज्य अमेरिका के मिनेसोटा की स्वयंसेवक सुश्री…

केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत राशि का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो : मुख्य सचिव

रायपुर(बीएनएस)। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने राज्य शासन के सभी विभागों के अपर, प्रमुख, और प्रभारी सचिवों को निर्देश दिय है कि वर्ष 2019-20 के दौरान विभिन्न विभागों में केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत एवं आबंटित राशि का समुचित उपयोग करें। मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में केन्द्र प्रवर्तित एवं क्षेत्रीय योजनाओं के अंतर्गत भारत सरकार से प्राप्त राशि एवं व्यय तथा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने भी केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के वित्तीय संसाधनों…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने माँ महामाया देवी मंदिर रतनपुर में की पूजा-अर्चना

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रतनपुर में सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवयित्री स्वर्गीय सावित्री बाई फुले की 10 मार्च पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती फुले के जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल मॉ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर (बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गौरेला-पैण्ड्रा-मरवाही जिला होते हुए अमरकंटक पहुंचे जहां उन्होंने मॉ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। नर्मदे हर…हर हर नर्मदे#अमरकंटक pic.twitter.com/ivhPXi4SQq — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 9, 2020

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज के निधन पर शोक प्रकट किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री भरद्वाज के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति और संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। स्वर्गीय श्री भरद्वाज वर्ष 2009 से 2014 तक कर्नाटक के राज्यपाल थे। उनके पास वर्ष 2012-13 में केरल के राज्यपाल का प्रभार रहा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री श्री हंसराज भारद्वाज के निधन पर शोक प्रकट…

सामने खड़ी रहती है मौत, फिर भी नक्सलियों को मात दे रही है 8 महीने की प्रेग्नेंट कमांडर, पढ़े…….. सुनैना कौन है? सलाम उनके हिम्मत और जज्बे को

रायपुर(बीएनएस)। दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूरी दुनिया ने नारी शक्ति को सलाम किया। वहीं एक ओर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा से एक बेहद ही संवेदनशील खबर सामने आई है। यहां एक महिला कैडेट जो कि 8 महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद नक्सल ऑपरेशन पर जाने से इनकार नहीं किया। हाथ में एके- 47 और कंधे पर सामान से भरा करीब 25 किलो का बैग कंधों पर लटकाकर नक्सलियों के गढ़ दंतेवाड़ा में लोगों की सुरक्षा में तैनात है। महिला कैडेट की तस्‍वीर की हर…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दखलू राम भगत के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पिता दखलू राम भगत के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। स्वर्गीय दखलू राम भगत रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनका आज सुबह 7 बजे निधन हो गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके परिजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। छत्तीसगढ़ शासन में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत जी के पिता श्री दखलू राम भगत जी के निधन का समाचार दुःखद है। मैं ईश्वर से उनके…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान हेतु सक्षम सूरजपुर अंतर्गत साइकिल प्रतिस्पर्धा का किया गया आयोजन

रायपुर(बीएनएस)। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान के लिए सक्षम सूरजपुर अंतर्गत साइकिलिंग अभियान एवं प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भटगांव क्षेत्र विधायक पारसनाथ राजवाड़े, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन की उपस्थिति में सूरजपुर के पंडोनगर स्थित राष्ट्रपति भवन से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहे फ्रांस से आए ईलाडी काउ, मैनोन काउ, पाउलीन देवीएउ, थाॅमस लीपोर्टर प्रतिभागी जिन्होंने मुख्यमंत्री के सपना जोकि छत्तीसगढ़ की बोली भाषा को देश विदेश में पहुंचाना है को…

लोकवाणी रेडियोवार्ता में सूरजपुर की महिला श्रोताओं ने बतायी अपने स्वावलंबन की कहानियां

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी‘ की आठवीं कड़ी में सूरजपुर जिले की तीन महिलाओं ने रोजगार और स्वावलंबन की राह में उनके समूह को मिली सफलता की दास्ता सुनाई। सूरजपुर जिले के ग्राम कुरूवा की गायत्री ने बताया कि 9 नवम्बर को सिलफिली में हमारे जिले के सभी 6 विकासखण्डों की ट्रायबल मार्ट दुकानों का उद्घाटन किया गया था। इससे 1481 परिवारों को रोजगार मिला। अभी तक हम लोगों ने एक करोड़ रूपए का सामान छात्रावासों और खुले बाजारों में बेच लिया हैै। हम सभी महिला स्व-सहायता समूह…