मुख्यमंत्री ने रंगकर्मी मनीष दत्त (दादा) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के रंगकर्मी मनीष दत्त (दादा) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने इस दुख की घड़ी में सांत्वना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। काव्य भारती संस्था के संस्थापक बिलासपुर निवासी मनीष दत्त का आज सुबह निधन हो गया। श्री दत्त ने अनेक राज्यों में सफल नाट्य मंचन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया याद

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री स्वर्गीय मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। श्री बघेल ने कहा है कि मौलाना अबुल कलाम जी ने आजादी की लड़ाई के साथ भारत की शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की पुण्यतिथि पर हम सब पावन स्मरण करते हैं। आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के अलावा वे सबसे…

मुख्यमंत्री ने कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी और देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। श्री बघेल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि गांधी जी के स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने में एक दृढ़ समर्पित सहभागी की भूमिका ‘बा‘ ने निभाई। बापू के संघर्ष की गाथा को ‘बा‘ के योगदान के बिना पढ़ना सदैव अधूरा लगता है। देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं…

मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान और मजदूरों के हक के लिए आजीवन संघर्षरत रहे डॉ. खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बघेल ने पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का सपना देखा। छत्तीसगढ़ में कई आदिवासी किसान आंदोलनों के प्रेरणा स्त्रोत और अग्रणी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस बात का संतोष है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पुनरूत्थान के डॉ. बघेल के सपने को साकार करनेे की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। 'छत्तीसगढ़' के स्वप्नदृष्टा, किसान और मजदूरों…

बेंगलुरू में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से क्रिकेटर अनिल कुंबले ने की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज बेंगलुरू प्रवास के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल द हिन्दु न्यूज पेपर द्वारा आयोजित ‘द हडल 2020‘ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेंगलुरू पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि अनिल कुंबले द्वारा संचालित संस्था टेनविक छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूली बच्चों के शारीरिक विकास और खेलों का बढ़ावा देने का काम कर रही है। It was a nice meeting with @anilkumble1074 ji on the sidelines of @_thehuddle#TheHuddle2020 pic.twitter.com/lDx3AGYbTz — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 22, 2020

राष्ट्रीय किसान मेले में एग्रो स्टार्टअप्स भी लगाएंगे स्टाल, महुए के लड्डू से लेकर नैनो फर्टिलाइजर की दिखेगी झलक

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेला छत्तीसगढ़ 2020 छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी ‘नरवा, गरुवा, घुरुवा एवं बाड़ी के विकास’ तथा एकीकृत कृषि विकास कार्यक्रम एवं किसानों के कल्याण संबंधी विषयों पर केन्द्रित होगा। इस मेले में प्रदेश के किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकी से रुबरु होने का मौका भी मिलेगा। एक खेत से छह प्रकार की उपज लेने की तकनीकी, नेनोफर्टिलाइजर, ‘‘बायोफ्लॉक सघन मतस्य पालन’’ की नवीन तकनीक, ‘‘आटोमेटिक सूक्ष्म सिंचाई यन्त्र’’ का प्रदर्शन, मिटटी की जलधारण क्षमता को कई गुना बढ़ाने वाले जैविक उर्वरक जैसे उपयोगी नवाचारों के जीवंत प्रदर्शन के…

शाख कर्तन और आवश्यक व्यवस्था संबंधी कार्यशाला संपन्न, अधिक आमदनी के लिए अच्छी गुणवत्ता का तेंदूपत्ता संग्रहण जरूरी

रायपुर(बीएनएस)। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा राज्यभर में तेंदूपत्ता संग्रहण की तैयारी तेजी से जारी है। इस तारतम्य में कल दुर्ग वन वृत्त स्तरीय कार्यशाला का आयोजन राजनांदगांव स्थित पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यशाला में तेंदूपत्ता शाख कर्तन और हर आवश्यक व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एम.टी. नन्दी, मुख्य वन संरक्षक दुर्ग वनवृत्त शालिनी रैना, वनमण्डलाधिकारी दुर्ग के.आर. बढ़ई तथा राजनांदगांव बी.पी. सिंह सहित राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कवर्धा तथा खैरागढ़…

राजधानी में किसानों का लगेगा महाकुंभ, तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन राजधानी रायपुर में 23 फरवरी से

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन राजधानी रायपुर के तुलसी बाराडेरा स्थित फल सब्जी उपमंडी प्रांगण में 23 से 25 फरवरी 2020 तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय मेले में किसानों को बहुत सी नई आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलेगी। इस आयोजन में देश भर के हज़ारों किसानों के भाग लेने के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। बत्तीस एकड़ में फैले मेला स्थल पर कृषि उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, ग्रामोद्योग विभाग से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेले में किसानों को कृषि और उनसे जुड़े विभिन्न गतिविधियों के…

राज्य गठन के बाद इस वर्ष सर्वाधिक धान खरीदी, किसानों को 14 हजार 400 करोड़ रूपए का भुगतान

रायपुर(बीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2029-20 में राज्य गठन के बाद सर्वाधिक धान खरीदी हुई है। अब तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 2 हजार 47 उपार्जन केन्द्रों में 82 लाख 80 हजार मेट्रिक टन धान खरीदी की गई है। जो राज्य गठन से अब तक की सर्वाधिक खरीदी है। कुल उपार्जित धान के लिए कुल भुगतान योग्य राशि 14751 करोड़ रूपए है। जिसमें से किसानों को 14 हजार 400 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष…

राष्ट्रीय कृषि मेला वेजिटेबल ट्रांसप्लांटर बनेगा किसानों का आर्कषण

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप ग्राम तुलसी बाराडेरा में 23 फरवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय कृषि मेला में वेजिटेबल ट्रांसप्लांटर किसानों के लिए आर्कषण का केन्द्र बनेगा। यह उपकरण गोभी, मिर्च, टमाटर, बैगन जैसे फसल लगाने के लिए उपयोगी है। मेले में किसानों को इस यंत्र के उपयोग, उपलब्धता एवं अनुदान संबंधी सुविधा की जानकारी मिलने के साथ-साथ स्पाॅट पर बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी। प्रमुख सचिव कृषि एवं कृषि उत्पादन आयुक्त मनिन्दर कौर द्विवेदी ने बताया कि साग-सब्जी की नर्सरी के परंपरागत रूप से रोपाई किये…