राजिम(बीएनएस)। राजिम माघी पुन्नी मेला 2020 के अंतिम दिवस महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नागा बाबाओं, साधु-संतों, विभिन्न अखाड़ों के साधुओं की शाही स्नान के लिए ऐतिहासिक शोभायात्रा संत समागम स्थल परिसर से सुबह 7.30 बजे निकली। इस शोभा यात्रा में समस्त नागा, साधु-संतों के साथ गरियाबंद कलेक्टर श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह, ओएसडी एवं सदस्य राजिम मेला गिरीश बिस्सा, परियोजना अधिकारी डाॅ. सुधीर पंचभाई, के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। शोभायात्रा संत समागम से प्रारंभ होकर श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पीछे…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उमड़ा जन सैलाब अंतिम दिन रही लाखों की संख्या में भीड़, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुगण
राजिम(बीएनएस)। माघ पूर्णिमा 09 फरवरी से शुरू हुए राजिम माघी पुन्नी मेला के अंतिम दिन शुक्रवार महाशिवरात्रि को लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। पूरे मेला क्षेत्र के चारों तरफ दर्शनार्थियों की रेलमपेल भीड़ रही। श्रद्धालु ब्रम्ह मुुर्हुम में पुण्य स्नान कर नदी में दीपदान प्रवाहित किया। पश्चात श्री राजीव लोचन एवं श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद श्रद्धालु मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में परिवार, मित्रों के साथ घूमते हुए दिखाई दिए। मसलन संत समागम स्थल, झांकियां, विभिन्न स्टाॅलों, शासकीय प्रदर्शनी, मीना बाजार…
महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजिम(बीएनएस)। हल्की गुलाबी ठंड के बीच महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार को तड़के सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने राजिम के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाए और भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर अपने आप को धन्य किया। धर्म के प्रति आस्था का जूनुन गुरूवार की रात से ही देखने को मिल रहा था। आस्था और श्रद्धा के चलते भोलेनाथ महादेव जी के प्रति अटूट भक्ति रखने वाले राज्य सहित देश के विभिन्न कोनों से भक्त सुबह 3 बजे से पहले ही राजिम संगम की धार में डुबकी लगाने…
चित्रकोट जलप्रपात बस्तर का गौरव एवं धरोहर है : मंत्री कवासी लखमा
रायपुर(बीएनएस)। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि चित्रकोट जलप्रपात पूरे बस्तर संभाग का गौरव एवं धरोहर है। उन्होंने कहा कि चित्रकोट को छत्तीसगढ के अलावा देश एवं दुनिया के लोग जानते हैं। इसके संरक्षण एवं संवर्धन करने की आवश्यकता है। श्री लखमा ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री श्री लखमा कल गुरूवार को तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के समापन अवसर पर अपना उदगार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद बस्तर दीपक बैज ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि…
छत्तीसगढ़ में पान की खेती की संभावनाओं पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न
रायपुर(बीएनएस)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पादप कार्यिकी विभाग छत्तीसगढ़ में पान की खेती की संभावनाएं द्वारा ‘‘छत्तीसगढ़ में पान की खेती की संभावनाएं’’ विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़, बिहार एवं झारखंड राज्य के 75 किसान शामिल हुए थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार डॉ. एस.सी. मुखर्जी द्वारा किया गया। उन्होंने झारखंड, बिहार एवं छत्तीसगढ़ से आये पान उत्पादक किसानों से चर्चा की एवं छत्तीसगढ़ में पान के उत्पादन की बढ़ती संभावनाओं पर विचार-विमर्श…
राष्ट्रीय कृषि मेला में बस्तर के मोती पालन का प्रदर्शन किया जाएगा
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचल बस्तर के ग्राम पंचायत भाटपाल के बड़ेपारा जिला जगदलपुर में मोनिका श्रीधर के मार्गदर्शन में जय माँ संतोषी महिला समूह के द्वारा आबंटन में प्राप्त तालाब में विगत 2 वर्षों से मोती का पालन एवं उत्पादन किया जा रहा है। तुलसी बाराडेरा में दिनाक 23 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला में उक्त समूह द्वारा मोती पालन एवं उत्पादन का जीवंत प्रदर्शन किया जावेगा।
कृषि मेले में सोलर कोल्ड स्टोरेज एवं सोलर ड्रायर होगा मुख्य आकर्षण का केन्द्र
रायपुर(बीएनएस)। रायपुर जिले के तुलसी बाराडेरा में 23 से 25 फरवरी 2020 तक आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले में क्रेडा द्वारा परियोजनाओं के जीवंत मॉडल प्रदर्शित किए जा रहे है, जो आकर्षण के केन्द्र होंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा श्री आलोक कटियार द्वारा बताया गया है कि कृषि मेले में प्रथम बार सोलर कोल्ड स्टोरेज एवं सोलर ड्रायर के लाईव मॉडल प्रदर्शित किया जाएगा। इन्हें देखने के बाद छत्तीसगढ़ के किसान प्रेरित होंगे। कृषि मेले में क्रेडा द्वारा सोलर कोल्ड स्टोरेज कृषकों के लिए प्रदर्शन हेतु लगाया जा रहा है। ग्रामीण…
चला चली गौठान देखे-हमर गौठान, हमर योगदान, गांव सुराजी योजना में गहरी दिलचस्पी ली नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने
रायपुर(बीएनएस)। आज ‘‘चला चली गौठान देखे-हमर गौठान, हमर योगदान‘‘ के तहत् प्रत्येक माह जनसहभागिता के लिए गौठान भ्रमण कराकर जिला प्रशासन के द्वारा जिले के विभिन्न तबके के लोगों व छात्र-छात्राओं को राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के अंतर्गत गौठान परिकल्पना से अवगत कराया जा रहा है। इस माह गौठान भ्रमण के लिए जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा ग्राम पंचायत के जनप्रधिनिधियों (नवनिर्वाचित सरपंच, पंच व सदस्य) को कलेक्टर दीपक सोनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन के निर्देशन व मार्गदर्शन में जिले के…
सोलर युक्त फ्लोराईड रिमूवल प्लांट लगने से मिलने लगा है शुद्ध पेयजल
रायपुर(बीएनएस)। सूरजपुर जिले के विकासखण्ड रामानुजनगर के ग्राम हनुमानगढ की बसाहट बनखेतापारा एवं विकासखण्ड ओड़गी के ग्राम देवडी की बसाहट केवटपारा एवं हरिजनपारा के नलकूप स्त्रोंत के जल में फ्लोराईड की मात्रा निर्धारित मापदण्ड 1.00 पी.पी.एम. से अधिक होने के कारण इन बसाहटों में शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई थी। फ्लोराईड प्रभावित जल स्त्रोंतो की शुद्धिकरण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हैण्डपंप अटैचमेन्टयुक्त फ्लोराईड रिमूवल प्लांट स्थापित किया गया था। हैण्डपंप अटैचमेन्टयुक्त फ्लोराईड रिमूवल प्लांट का सामायिक रखरखाव नहीं होने के कारण ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल की…
राष्ट्रीय कृषि मेला में दिखेंगे बादशाह और करण
रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेला में पशुधन विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी पशुपालकों को उपलब्ध कराने तथा विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियो की जानकारी आमजनों को उपलब्ध कराने विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय कृषि मेला 23 से 25 फरवरी तक रायपुर के फल सब्जी मंडी प्रांगण तुलसी बाराडेरा में आयोजित किया जाएगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 फरवरी को शाम 4 बजे राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 में बादशाह एवं करण नाम के…
