रायपुर(बीएनएस)। मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताओं में रोटी, कपड़ा और मकान को गिना जाता है। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका स्वयं का एक सर्व सुविधा युक्त मकान हो, लेकिन विभिन्न परिस्थितियों के कारण बहुत से लोग स्वयं का मकान नहीं बना पाते हैं या उन्हें बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज के समय में गरीब आदमी मेहनत मशक्कत के साथ रोटी और कपड़े की व्यवस्था तो कर लेता है पर मकान की व्यवस्था कर पाना कठिन होता है। ऐसे लोगों को शासन-प्रशासन से सहयोग की…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
सरगुजा की राजमाता देवेन्द्र कुमारी पंचतत्व में विलिन : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
रायपुर(बीएनएस)। सरगुजा स्टेट की राजमाता और अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री देवेन्द्र कुमारी सिंह देव का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ रानी तालाब अंबिकापुर में किया गया। देवेन्द्र कुमारी सिंह देव छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माता है। उनका निधन 10 फरवरी सोमवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में हुआ था। राजमाता का पार्थिव शरीर 11 फरवरी मंगलवार को सुबह विशेष विमान से अंबिकापुर लाया गया था और अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। सरगुजा के राजमाता की अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ मंत्रीमण्डल के…
बम्हनीडीह और चेरिया में 175 बोरी अवैध धान जप्त
रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश में अवैध धान परिवहन और संग्रहण पर निरंतर कार्रवाइ की जा रही है । जांजगीर जिले के बम्हनीडीह में सतर्कता दल द्वारा सत्यम राईस प्रोडक्ट से 100 बोरी अवैध धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। अवैध धान परिवहन करने वाले ट्रेक्टर क्रमांक सी जी-11 ए. आर. 3756 को जप्त किया गया है । इसके अलावा सतर्कता दल द्वारा बम्हनीडीह तहसीलदार के नेतृत्व में ग्राम चोरिया से 75 बोरी अवैध धान जप्त किया गया है। अवैध धान परिवहन करने वाले पिकअप वाहन क्रमांक सी.जी.-10 सी.…
मुख्यमंत्री ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी को नमन किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए सादर नमन किया है। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती जी को महान समाज सुधारक एवं चिंतक बताते हुए कहा कि उनका सामाजिक योगदान अविस्मरणीय है एवं उनके विचार हम सबको प्ररित करते रहेगें। आर्य समाज के संस्थापक, महान चिंतक एवं समाज सुधारक महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती पर सादर नमन। उनका सामाजिक योगदान अविस्मरणीय है, उनके विचार हम सबको सदैव प्रेरित करते रहेंगे। pic.twitter.com/YspyNI9d8T — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel)…
जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 13 फरवरी को
रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के बाद 13 फरवरी को सभी जिलों में जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इस दिन सभी जनपद पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए जनपद पंचायत सदस्यों का सम्मिलन आयोजित किया जाएगा और इसी दिन उनके निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को 13 फरवरी को ही जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी की जाएगी। जनपद पंचायतों का प्रथम सम्मिलन (विशेष) 18 फरवरी को होगा।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा शिकायतों की सुनवाई 13 फरवरी को
रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की शिकायतों के निराकरण के संबंध में 13 फरवरी गुरूवार को रायपुर के सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में कैम्प सीटिंग एवं जन सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति एच.एल दत्तू, सदस्य ज्योतिका कालरा, सदस्य डॉ. डी.एम. मूले, सेक्रेटरी जनरल जयदीप गोविन्द सहित अन्य पदाधिकारीगण शामिल होगें। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। इस अवसर पर दोपहर 3ः15 से 3ः45 तक स्वयंसेवी संगठनों, सिविल…
महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए 6 जिलों में अपराध विवेचना इकाई संचालित
रायपुर(बीएनएस)। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए 6 जिलों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ में महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की विवेचना के लिए विशेष इकाई संचालित की जा रही है। प्रदेश के 370 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। इसके अलावा सभी जिलों में महिलाओं के पारिवारिक विवाद के निराकरण के लिए परिवार परामर्श केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। गृह मंत्री ने बताया कि प्रदेश में…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जानकारी के लिए कॉल सेन्टर : किसान पंजीयन और राशि की ले सकेंगे जानकारी
रायपुर(बीएनएस)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को उनके आवेदन के पंजीयन और प्राप्त होने वाली राशि के संबंध में जानकारी देने के लिए कॉल सेन्टर शुरू किया गया। लाभार्थी किसान अपने पंजीकृत 10 अंकों के मोबाईल नंबर या 12 अंकों के आधार नंबर से टोल फ्री नंबर 1800-11-5526 और 155261 पर फोन कर यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत (आई.वी.आर.एस.) सूचना के आदान-प्रदान के लिए स्वचालित टेलीफोन के आधार पर कॉल सेन्टर की सुविधा शुरू की गई…
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की गुणवत्ता परीक्षण : केन्द्रीय समीक्षकों का दौरा कार्यक्रम निर्धारित
रायपुर(बीएनएस)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन सड़कों की तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दौरा कार्यक्रम माह फरवरी 2020 निर्धारित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे पर आ रहे हैं। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुरली मनोहर श्रीवास्तव महासमुन्द एवं बलौदाबाजार जिले का दौरा करेंगे। इनका मोबाईल नंबर 9415148478 है। दिलीप बजाज बिलासपुर एवं कोरिया जिले का दौरा करेंगे। इनका मोबाईल नंबर 9419795317…
पुनर्वास केन्द्र से संवरी कई जिंदगियां : निःशुल्क कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, मोल्डेड चेयर पाकर बदले हजारों जीवन
रायपुर(बीएनएस)। समाज कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले के माना में संचालित फिसिकल रेफरल रीहेबिलीएशन सेन्टर (पीआरआरसी) कई जिन्दगियों को संवारने में लगा है, यहां आकर हजारों लोगों के जीवन को रफ्तार मिली हैं। यह पुनर्वास केन्द्र इंटरनेशनल कमिटी ऑफ रेडक्रॉस (आईसीआरसी) के सहयोग से दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग बनाकर देने के साथ उन्हें अंग संचालन और संतुलन की ट्रेनिंग भी देता है। यहां कृत्रिम अंगों के माध्यम से फिर से अपने पैरों पर चलते, हांथों को उठाते, अपने बेजान हिस्सों में गति आते देखकर हजारों चेहरे मुस्कान से खिल…
