मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वीडियो जर्नलिस्ट आनंद विश्वकर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो जर्नलिस्ट आनंद विश्वकर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री विश्वकर्मा के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शमशेर सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरियाणा के पूर्व मंत्री शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने रणदीप सुरजेवाला के पितृ शोक के इस दुःखद समय में अपनी संवेदनाएं प्रगट करते हुए परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री श्री शमशेर सिंह सुरजेवाला जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। पितृ शोक के इस…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 20-21 के बजट की तैयारियां प्रारम्भ, आयोजित बैठक में कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के संबंध में चर्चा की शुरुआत की। कृषि और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में श्री चौबे से सम्बद्ध विभागों के नए बजट से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इनमें कृषि एवं बायोटेक्नोलॉजी, पशुपालन, मत्स्य पालन, संसदीय कार्य और जलसंसाधन विभाग शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियां प्रारम्भ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कृषि एवं…

जिला स्तरीय अंतर्विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता नगर सेना को हराकर शिक्षा विभाग बना चैम्पियन

जगदलपुर(बीएनएस)। जिला स्तरीय अंतर्विभागीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग की टीम ने नगर सेना को हराकर विजेता रही। शिक्षा विभाग की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 147 रन बनाए। जवाब में नगर सेना की टीम 8 विकेट खोकर 103 रन ही बना पाई। इस तरह शिक्षा विभाग ने 44 रन से फाइनल मैच जीत लिया। कलेक्टर डॉ अय्याज तंबोली पुलिस उप महानिरीक्षक श्री जांबुलकर और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया। इधर प्रियदर्शनी स्टेडियम में खेले गए…

नरवा विकास योजना कैम्पा द्वारा 20 से 24 जनवरी तक वनमण्डल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन की महत्वकांक्षी ’नरवा विकास योजना’ के सफल क्रियान्वयन के लिए 20 से 24 जनवरी तक वनमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैम्पा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आई.सी.आर.जी. के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत 20 जनवरी को दुर्ग वन वृृत्त के अंतर्गत वनमण्डल कवर्धा और कांकेर वन वृत्त के अंतर्गत वनमण्डल…

युवक-युवती परिचय सम्मेलन उपयोगी एवं आज की है आवश्यकता : राज्यपाल सुश्री उइके

रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज भोपाल में आदिवासी सेवा मंडल द्वारा आयोजित 15वें आदिवासी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहले लोगों को अपने बेटा-बेटियों की शादि करने के लिए योग्य वर-वधु की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता था। आदिवासी सेवा मण्डल द्वारा आयोजित इस युवक युवती परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवती समाज के सामने आकर अपना परिचय दे रहे हैं। यह आदिवासी सेवा मण्डल का सराहनीय पहल है। इस तरह के परिचय सम्मेलन उपयोगी और आज की आवश्यकता है। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा…

नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए मंत्री अमरजीत भगत

रायपुर (बीएनएस)। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आज कांकेर जिले के पखांजूर नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में अध्यक्ष बप्पा गांगुली एवं उपाध्यक्ष मायारानी सरकार को शपथ दिलाया गया। श्री भगत ने पखांजूर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी । श्री भगत ने पखांजूर नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली, पानी व अन्य कार्यों के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की । साथ ही मकर संक्रांति मेला महोत्सव पखांजूर…

खेलो इंडिया गेम्स में छत्तीसगढ़ को प्रथम गोल्ड मेडल दिलाने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल शिवाक्ष साहू को दी बधाई

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेलो इंडिया गेम्स में छत्तीसगढ़ को प्रथम ?गोल्ड मेडल दिलाने पर ?‍♀तैराक शिवाक्ष साहू को बधाई दी है। Srihari Nataraj of Karnataka won the gold medal in men’s U-21 100m backstroke at the Khelo India Youth Games. Soumyajit Saha of West Bengal won silver while Nanak Moolchandani of Madhya Pradesh won bronze.#KheloIndia #KIYG2020 #KheloIndia2020 #ChaloGuwahati@KirenRijiju @DGSAI pic.twitter.com/HUXFSBiM7c — Khelo India (@kheloindia) January 18, 2020 शिवाक्ष साहू ने U-21 कटेगरी में 400m मिडले रेस में पहला स्थान प्राप्त किया तथा उनके छोटे भाई रुद्राक्ष साहू ने…

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 11वीं की छात्रा ने स्कूल हॉस्टल में दिया बच्चे को जन्म, वार्डन सस्पेंड

रायपुर (बीएनएस)। छत्‍तीसगढ़ से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसे जानकर आप खुद मजबूर हो जाएगे कि ऐसे कैसे हो सकता है। जी, जी हां, यहां 11वीं की एक छात्रा द्वारा स्‍कूल के हॉस्‍टल में ही बच्‍चे को जन्‍म देने का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद से आपसपास के इलाके में सनसनी सी फैल गई है। बताया जा रहा है कि नवजात मृत पैदा हुआ। यह घटना नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के पतारस स्थित एक स्‍कूल की है। डिप्‍टी कलेक्‍टर…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम जंजगिरी निवासी बुजुर्ग भरोसा राम ठाकुर के निधन पर दुख प्रकट किया

रायपुर (बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी निवासी  बुजुर्ग भरोसा राम ठाकुर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है । मुख्यमंत्री ने  ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति  और उनके परिजनों को  यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है । ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर वर्ष दीपावली के दूसरे दिन ग्राम जंजगिरी में आयोजित गौरी गौरा पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं, जहां परंपरा अनुसार सभी विध्नों के नाश तथा मंगल कामना के लिए स्वर्गीय भरोसा…