मुख्य सचिव ने की धमतरी जिले में पर्यटन सुविधाओं की समीक्षा

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने आज गंगरेल पहुंचकर धमतरी जिले में पर्यटन विकास के संभावनाएं और अब तक किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने बोटिंग के जरिए गंगेरल जल क्षेत्र, गांधी मंदिर का भ्रमण कर वहां पर्यटन का संभावनाओं पर पर्यटन सचिव पी. अन्बलगन, कलेक्टर रजत बंसल आदि से चर्चा की। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने नरहरा धाम में सैलानियों की बढ़ती संख्या को देख उसका समुचित विकास करने को कहा। गंगरेल के बरदिहा लेक व्यू में आयोजित समीक्षा बैठक…

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन मतदान केन्द्रों में ही होगी मतगणना

रायपुर(बीएनएस)। मतदान के पश्चात प्रत्येक वार्ड से पंच के स्थान के लिए मतपत्रों की अभ्यर्थीवार छटनी और संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थीवार मतपत्रों की संवीक्षा करते समय ऐसे मतपत्रों को अलग रख लिया जाएगा जो संदेहास्पद हों। संदेहास्पद मतपत्रों की संवीक्षा, प्राधिकृत अधिकारी पीठासीन अधिकारी या खंड स्तर पर की जाने वाली मतगणना के मामले में विनिर्दिष्ट सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा स्वयं एक-एक करके की जाएगी। ऐसी संवीक्षा में जो मतपत्र किसी अभ्यर्थी विशेष के पक्ष में मान्य किया जाएगा उसे उस अभ्यर्थी के पक्ष में पड़े मतपत्रों की गड्डी में…

फ्लोरोसिस प्रभावित गांव में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, जिले की मेडिकल टीम कर रही है प्रभावितों की जांच

जगदलपुर(आईएसएनएस)। कलेक्टर डॉ अय्याज तंबोली के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के बस्तर विकासखंड के फ्लोरोसिस प्रभावित ग्राम बाकल में 18 जनवरी से लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर फ्लोरोसिस प्रभावितों की जांच की जा रही है । इसके साथ ही अन्य मरीजों की जांच और उपचार भी किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.के.चतुर्वेदी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर 13 जनवरी 2020 को फ्लोरोसिस प्रभावित ग्राम बाकल में स्वास्थ्य टीम भेजी गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद 18 जनवरी से लगातार ग्राम बाकल में…

जिले के उपार्जन केन्द्रों में तेज हुई धान की आवक 50 दिनों में हुई एक लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

नारायणपुर(बीएनएस)। जिले में पांच प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के एड़का, बेनूर, छोटेडोगर, नारायणपुर और ओरछा के आठ उपार्जन केन्द्रो एड़का, नारायणपुर बिंजली, छोटेडोंगर, धौड़ाई, बेनूर, झारा और ओरछा में न्यूनतम समर्थन मूल्य नीति के तहत धान खरीदी की जा रही है । पिछले 50 दिनों में अब तक लगभग 101165 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें से 16260 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने संबंधित अधिकारियों को धान का जल्दी उठाव कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर और जिला अधिकारी…

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर होगे विभिन्न गतिविधियां : कलेक्टर

बीजापुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के तहत 20 जनवरी से 26 जनवरी तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर के डी. कुंजाम ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों की प्रेस वार्ता ली। उन्होंने जिला निगरानी समिति ¼DTF½ एवं विकासखण्ड स्तरीय निगरानी समिति की बैठक, हस्ताक्षर/प्रतिज्ञता अभियान का शुभारंभ किया गया है। प्रभारत फेरी/जागरूकता रैली का आयोजन, कार्यकर्ता एवं स्वयं सेवक द्वारा घर-घर जाकर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना का प्रचार-प्रसार, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं पर…

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल रायपुर में, मुख्यमंत्री जगदलपुर में एवं विधानसभा अध्यक्ष कोरबा में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर(बीएनएस)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में झण्डा फहराएंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरबा में और उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी कांकेर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। इसी प्रकार मंत्री जयसिंह अग्रवाल जांजगीर-चांपा में, टी.एस. सिंहदेव सरगुजा (अम्बिकापुर) में, डॉ. प्रेमसाय…

युवा देश के भविष्य, उनके हाथों में देश की उन्नति की बागडोर : राज्यपाल सुश्री उइके

रायपुर। युवा देश के भविष्य होते हैं। उन्हीं के हाथों में देश की उन्नति की बागडोर होती है। किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा वहां के युवाओं पर होता है। युवाओं की सोच नई होती है। उनमें इतना उत्साह होता है, जो किसी कार्य को परिणाम तक पहुंचा सकते हैं। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कही। वे आज भोपाल में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। सुश्री उइके ने कहा कि जीवन में सफलता-असफलता लगी रहती है। यदि असफलता…

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुपोषण अभियान का दिखने लगा असर, नारायणपुर जिले के पोषण पुनर्वास केन्द्रों में 2 माह में 150 बच्चे हुए सुपोषित

रायपुर(बीएनएस)। चहकते बच्चे और उनके नटखट अंदाज हर किसी को स्वभाविक रूप से आकर्षित कर लेते हैैं। खिलखिलाते बच्चों का ऐसा ही खूबसूरत नजारा नारायणपुर जिले के पोषण पुनर्वास केन्द्रों में देखने को मिल रहा है। कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में पोषण पुनर्वास केन्द्र बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। इन केन्द्रों में शारीरिक रूप से कमजोर और कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। गांधी जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर शुरू हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् नवम्बर माह तक जिले…

सिंचाई परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन ने दुर्ग जिले के विकासखण्ड धमधा में बगीचा एनीकट के पुनरूद्वार कार्य के लिए एक करोड़ 93 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा हो जाने पर 25 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र मे सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी तरह महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबहरा की बिन्द्रावन जलाशय की नहर लाईनिंग के पक्के कार्यो का सुधार एवं जीर्णोद्वार कार्य के लिए एक करोड़ 37 लाख 79 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से अब यहां 263 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई…

मदनवाड़ा की घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित, सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति शंभुनाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित आयोग 6 माह में देगा रिपोर्ट

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा मदनवाड़ा की नक्सली घटना की जांच के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति शंभुनाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित किया गया है। यह जांच आयोग 12 जुलाई 2009 को राजनांदगांव जिले के थाना मानपुर के अंतर्गत ग्राम मदनवाड़ा, महका पहाडी़, ग्राम कारेकट्टा एवं ग्राम कोरकोट्टी के निकट घटित नक्सली घटना की जांच करेगा। इस घटना में राजनांदगांव जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक व्ही. के. चैबे सहित 29 पुलिस के जवान शहीद हो गए थे। राज्य सरकार की यह राय…