रायपुर। खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता के लिए जिला कोरिया, विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम उधनापुर के रूप सिंह का चयन कबड्डी के लिए हुआ है। खिलाड़ी रूप सिंह असम के राज्य गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से कबड्डी खेलेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने रूप सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता में होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोरिया जिले के कलेक्टर डोमन सिंह ने खिलाड़ी रूप सिंह को बधाई देते हुए बताया कि रूप सिंह…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
संवरती छत्तीसगढ़ की नगरीय व्यवस्था
रायपुर। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। नागरिक सुविधाओं जैसे आवास, पर्यावरण, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में ढांचागत सुधार की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नगरीय आवश्यकता और जरूरतों पर नई सरकार द्वारा तेजी से पहल की जा रही है। वार्ड कार्यालय योजना ,मोर जमीन मोर मकान योजना,स्वच्छता अभियान जैसे योजनाओं से नगरीय क्षेत्रों के निवासियों को सहुलियतें प्रदान की जा रही हैं। पौनी-पसारी सहित अनेक नवाचारी कदमों से नगरीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने और कमजोर तबकों…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में देश के महान विभूतियों के तैलचित्र का अनावरण
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में महान विभूतियों महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के तैलचित्र का समारोहपूर्वक अनावरण किया गया। प्रदेश में नयी सरकार के गठन और विधानसभा की कार्यवाही का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्रीगण और विधायकगण शामिल हुए। सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देश की महान विभूतियों की तस्वीर यहां लगने से हमें इनके कार्यों और सिद्धांतों से…
सिंचाई विस्तार कार्य के लिए 78 करोड़ रूपए स्वीकृत, 6627 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा में वृद्धि होगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा प्रदेश के बिलासपुर और बेमेतरा जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए 77 करोड़ 99 लाख 96 हजार रूपए के कार्य स्वीकृत किया गया है। इन 11 सिंचाई विस्तार के कार्य पूरा होने से 6627 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के विकासखंड मस्तूरी के लीलागर व्यपवर्तन योजना के मुख्य नहर एवं माईनर नहरों का सीसी लाईनिंग कार्य के लिए 12 करोड़ 92 लाख 46 हजार, विकासखण्ड-कोटा के केंदा व्यपवर्तन…
पहली बार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक लोक गीत, नृत्य, खेल और छत्तीसगढ़ी व्यंजन एक मंच में
रायपुर। राजधानी रायपुर में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित राज्य युवा महोत्सव में इस बार 821 विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य युवा महोत्सव में पहली बार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक लोक गीत, नृत्य, खेल और छत्तीसगढ़ी व्यंजन का आनंद लोग उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष आयु और 40 वर्ष से अधिक आयु के दो वर्गों में ये सभी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।…
फ्लोराइड, आर्सेनिक और खारे-पानी से प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदेश के फ्लोराइड, आर्सेनिक और खारे-पानी से प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रदेश में सभी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ढृढ़ संकल्पित होकर इस दिशा में बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में श्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के गठन उपरांत अब तक राज्य की जल गुणवत्ता से प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बस्तर जिले के फ्लोराइड से…
मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने ब्रेल कैलेण्डर का किया विमोचन, दृष्टिबाधितों के साथ आम लोग भी कर सकेंगे उपयोग
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज 4 दिसम्बर को बालोद जिले के डौंडीलोहारा स्थित अपने निवास में स्वर्गीय लुई ब्रेल की 211 वीं जयंती के अवसर पर सन् 2020 के ब्रेल कैलेण्डर का विमोचन किया। शिक्षाविद लुई ब्रेल ने नेत्रहीनों के पढ़ने के लिए पद्धति विकसित की जो ब्रेल लिपि के नाम से जानी जाती है। ब्रेल कैलेण्डर को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बेल प्रेस बिलासपुर द्वारा तैयार किया गया है। इसका उपयोग दृष्टिबाधितों के साथ-साथ आम लोग भी कर सकते…
मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर उन्हें याद किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध साहित्यकार और छत्तीसगढ़ के महान रचनाकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए सादर नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि बिलासपुर जिले के छोटे से बालपुर गांव में जन्मे पाण्डेय जी ने अपनी लेखनी से साहित्य के क्षेत्र में विशेष प्रतिष्ठा हासिल की। उन्होेंने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी, अंग्रेजी और उड़िया में कई रचनाएं लिखी। श्री लोचन प्रसाद पाण्डेय ने अपनी रचनाओं के माध्यय से संयम और चरित्रोत्थान के लिए पाठकों को प्रेरित किया। श्री बघेल…
पहुंचविहीन क्षेत्रों में सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण प्राथमिकता से किया जाए : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
रायपुर। लोक निर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बस्तर संभाग के पहुंचविहीन क्षेत्रों में सड़क और पुल पुलियों का निर्माण प्राथमिकता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में जहां काम निर्माणाधीन है, उसे शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही नये कार्यों का प्रस्ताव तैयार करते समय पहुंचविहीन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू आज जगदलपुर के सर्किट हाऊस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सांसद दीपक बैज एवं कलेक्टर…
गृहमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पदक मिलने पर दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सूचना संकलन में उल्लेखनीय भूमिका निर्वहन करने हेतु ‘आसाधरण आसूचना कुशलता पदक‘ प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एसआईबी की एएसपी गायत्री सिंह, विशेष शाखा के डीएसपी नजमुस साकिब और विशेष शाखा बिलासपुर में पदस्थ निरक्षक चित्रसेन सिंह खरसन को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साहू ने भरोसा जताया है कि पदक हासिल करने वाले तीनों अधिकारियों द्वारा आगे और भी सराहनीय कार्य करेंगे, जिससे प्रेरणा लेकर अन्य अधिकारीगण भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करेंगे।
