रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ को मिले कृषि कर्मण के पुरस्कार को सौंपा। इस दौरान प्रदेश के दो प्रगतिशील कृषकों वीरेन्द्र कुमार साहू तथा अदिती कश्यप भी साथ थीं। मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री और दोनों किसानों को पुरस्कार के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ को मिले कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए हर्ष जताया और पुरस्कार को प्रदेश के अन्नदाता किसानों के नाम समर्पित किया। छत्तीसगढ़ को कृषि कर्मण पुरस्कार के…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
निर्वाचन व्यवस्था और आदर्श आचार संहिता के पालन की निगरानी करेंगे निर्वाचन प्रेक्षक
रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों (General Observer) से आज यहां नवीन विश्राम भवन में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने आदर्श आचार संहिता के पालन, स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन में प्रेक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रेक्षकों को संबंधित जिले में पहुंचने के बाद अपने नाम, मोबाइल नंबर और मिलने के स्थान व समय की जानकारी समाचार पत्रों के जरिए जनसामान्य और उम्मीदवारों को उपलब्ध कराने कहा।…
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस : छत्तीसगढ़ राज्य की हिमांगी हलदर की परियोजना पुरस्कृत
रायपुर। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बाल वैज्ञानिकों के परियोजना प्रस्तुतिकरण में छत्तीसगढ़ राज्य की हिमांगी हलदर भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल बिलासपुर की परियोजना ‘‘जल अमिया: एन इन्टेलीजेन्ट नेचुरल वाटर प्यूरीफायर’’ को पुरस्कृत किया गया है। यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व की बात है। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन केरल कौन्सिल ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एण्ड एन्वायरमेंट द्वारा मार-इवेनियोस विद्यानगर, तिरूवनंतपुरम् में 27 से 31 दिसंबर 2019 तक किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ विज्ञान…
किसानों को धान का 2500 रूपए मूल्य देने मुख्यमंत्री ने गठित की समिति
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का 2500 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में समिति गठित की है। आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेससाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत समिति के सदस्य बनाए गए है। यह समिति भारत सरकार तथा अन्य राज्य सरकारों द्वारा किसानों को नगद सहायता देने से संबंधित योजनाओं का परीक्षण कर तथा सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श कर एक…
चार जनवरी से कोसा, कॉटन और हाथकरघा वस्त्रों का भव्य प्रर्दशनी सह-विक्रय
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग द्वारा महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बलौदाबाजार शहर में एक भव्य प्रर्दशनी सह-विक्रय का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छतीसगढ़ का सुप्रसिद्ध कोसा, कॉटन और हथकरघा वस्त्रों का विशाल प्रर्दशनी होगा। हाथकरघा बलौदाबाजार-भाटापारा के सौजन्य से यह प्रदर्शनी बलौदाबाजार शहर के मध्य स्थित पंडित बाल्मीकि शुक्ल विप्र वाटिका गॉर्डन चौक में लगेगा। इस प्रर्दशनी का शुभारंभ 4 जनवरी से होगा जो 10 जनवरी तक चलेगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे…
तम्बाकू नियंत्रण टीम ने भाटापारा शहर में कई दुकानों का निरीक्षण कर कोटपा के तहत की कार्रवाई
रायपुर। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देश पर बलौदबाजार-भाटापारा जिले के तम्बाकू नियंत्रण टीम ने भाटापारा शहर में कोटपा अधिनियम 2003 के अंतर्गत सिगरेट, तंबाकू उत्पादों का सेवन पर प्रतिबंध एवं बिक्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास स्थित दुकानों में बड़ी मात्रा में चलानी कार्रवाई की गई। इस मौके पर भाटापारा शहर के 10 दुकानों पर कोटपा के तहत जुर्माना लगाया और उन दुकानों के संचालकों को समझाईश दी गई। इसमें बहुउद्देश्यीय स्कूल के सामने स्थित ऋषभ पान भंडार, श्याम स्वीट भाटापारा,…
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखेगी ग्रामीण प्रतिभाओं की झलक, 12 से 14 जनवरी को राजधानी में किया जाएगा आयोजन
रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर में 12 से 14 जनवरी तक किया जा रहा है। इस युवा उत्सव में राज्य के सभी 27 जिलों से 6 हजार 521 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इसमें सर्वाधिक प्रतिभागी कोरबा, नारायणपुर, कबीरधाम, रायपुर, धमतरी, महासमुंद और सूरजपुर जिले से शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन पर ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने और छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस बार प्रदेश में भव्य…
खाद्य मंत्री श्री भगत ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण, अव्यवस्था पर समिति प्रबंधक सहित संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज मंदिर हसौद, उमरिया, रीवां और आरंग के धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री भगत ने रीवां उपार्जन केन्द्र में निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था पाए जाने पर वहां के समिति प्रबंधक सहित संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। श्री भगत ने कहा कि वे धान खरीदी केंद्रों का निरंतर औचक निरीक्षण करेंगे और अव्यवस्था और किसी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे। श्री भगत ने कहा है कि अचानक बारिश की वजह से जो किसान 2 और 3 जनवरी…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों के लिए 112 एवं 1967 हेल्प लाइन नम्बर शुरू, धनहा APP से भी किसान ले सकेंगे जानकारी, आनलाइन दर्ज करा सकते शिकायत एवं सुझाव
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खरीफ वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के संबंध में किसानों की शिकायत, सुझाव एवं पूछताछ के लिए राज्य स्तरीय किसान हेल्पलाइन नम्बर शुरू कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश के किसानों को पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112 पर भी जानकारी लेने, शिकायत करने अथवा सुझाव देने की सुविधा दी गई है। प्रदेश के किसान हेल्पलाइन नम्बर 112 एवं 1967 तथा 1800-233-3663 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह हेल्पलाइन नम्बर सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होंगे।…
जंगलों से आय बढ़ेगी तो वनवासियों का जंगल से प्रेम और भी बढ़ेगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जंगलों में रहने वाले वनवासियों की जंगल से आय बढ़ेगी, तो उनका जंगलों के प्रति प्रेम और भी बढ़ेगा। आज हमें जंगलों को ऐसी फलदार प्रजातियों के वृक्ष और पौधे से समृद्ध करने की आवश्यकता है, जिनसे एक ओर वनवासियों की आय बढ़े और दूसरा वहां रहने वाले पशु पक्षियों की आवश्यकताएं पूरी हो संके। उन्होंने कहा कि आदिवासी ही वनों के मालिक हैं, वन विभाग का काम वनों का प्रबंधन करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर स्थित अरण्य…
