रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में विभिन्न वनमण्डलों के स्व-सहायता समूहों द्वारा वनोपजों से तैयार विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया और सराहा। जशपुर, कवर्धा, सूरजपुर वनमण्डलों के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों में लाख से बनी चूडि़यां, जशपुर की चाय, शहद, च्यवनप्राश, विभिन्न वनौषधियों, जैविक चावल और जैविक उत्पादों आदि की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जशपुर वनमंडल की वनप्रबंधन समिति सारुडीह, मरवाही वनमंडल के दानीकुंडी समिति, वन-धन स्व-सहायता समूह दानीकुंडी, सूरजपुर वनमण्डल, कवर्धा वनमण्डल की कुकदूर वन समिति द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। झिटकू-मिटकू वन…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
मुख्यमंत्री ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि छुआछूत विरोध,स्त्री अधिकारों की लड़ाई एवं शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती फुले का योगदान अविस्मरणीय है। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर हम सब उनका पावन स्मरण करते हैं। छुआछूत विरोध, स्त्री अधिकारों की लड़ाई एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है।#SavitribaiPhule pic.twitter.com/HsLr9gIDQ6 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 3, 2020…
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव की बढ़ी सरगर्मी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव के बाद पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं, उम्मीदवारी के लिए जोर आजमाइश जारी है। यह चुनाव भले ही गैर दलीय आधार पर हो रहे हों, मगर यहां सियासी तड़के का जोर है। प्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरणों- 28 जनवरी, 31 जनवरी और तीन फरवरी को होगा। मतदान बैलेट पेपर से होगा। चुनाव के लिए नामांकन भरने का क्रम जारी है जो छह जनवरी तक चलेगा। सात जनवरी को नामांकन की…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय
छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी (संशोधन), अध्यादेश 2019 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। पूर्व में स्टॉक सीमा 10 क्विंटल और क्रय सीमा 4 क्विंटल थी जिसे आज केबिनेट में बढ़ाया गया। जिसके तहत छोटा व्यापारी अब एक दिन में सभी अधिसूचित कृषि उपज का अधिकतम 20 क्विंटल स्टाक तथा एक दिन में अधिकतम 5 क्विंटल धान्य से या तिलहनों, दालों तथा तन्तु फसलों को मिलाकर कुल 5 क्विंटल तक क्रय कर सकेगा। छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी (संशोधन), विधेयक 2019 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसमें राज्य सरकार द्वारा प्रदेश…
डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना एक जनवरी से शुरू
रायपुर। प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना एक जनवरी 2020 से राज्य में लागू की जा चुकी है। वर्तमान में पुरानी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। नई योजना के लिए नया साफ्टवेयर भी जल्दी आ जाएगा। राज्य सरकार द्वारा ट्रस्ट मॉडल के माध्यम से लागू की गई उपचार योजना में एक जनवरी 2020 से आज 02 जनवरी तक 1990 मरीजों को योजना का लाभ मिल चुका है। पूर्व में राज्य में चल रहे इंश्योरेंस और हाईब्रिड मॉडल में बदलाव…
छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए मिला कृषि कर्मण पुरस्कार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि मंत्री और दो किसानों को किया पुरुष्कृत
रायपुर। छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया। कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने राज्य की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ को वर्ष 2016-17 में कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 के अंतर्गत सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा इस पुरस्कार के लिए चुना गया है कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने प्रदेश के किसानों और विभागीय अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। कृषि मंत्री श्री चौबे ने इस पुरस्कार को प्रदेश के अन्नदाता किसानों के…
मुख्यमंत्री ने धान को बारिश से बचाने समुचित इंतजाम के लिए कलेक्टरों को दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले एक-दो दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से उपार्जन केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धान को व्यवस्थित तरीके से तालपत्री से ढक कर रखा जाए और उपार्जन केन्द्रों में पानी निकासी की भी समुचित व्यवस्था रहे ताकि निचले हिस्से का धान खराब न होने पाए। मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को उपार्जन केन्दों से धान की कस्टम मिलिंग में तेजी…
गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के पंडरी स्थित गुरूद्वारे में सिक्ख धर्म के 10 वें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित 353 वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि गुरु नानक देव जी ने सिक्ख धर्म की स्थापना की, गुरु गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने समाज को जोड़ने का अदभुत कार्य किया। गुरु गोविंद…
मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 5 जनवरी को प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल होने का न्यौता दिया। प्रतिनिधिमंडल में रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष शगुफ्ता शीरीन, कार्यकारणी सदस्य सर्वश्री संजय शुक्ला, भोलाराम सिन्हा, जावेद खान, मनोज नायक, वरिष्ठ पत्रकार जियाउल हसन, गुणानिधि मिश्रा और सुधीर तम्बोली सहित अन्य पत्रकारगण शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद डी.पी.त्रिपाठी के निधन पर दुख व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डी.पी. त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका आज दिल्ली में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए स्वर्गीय श्री त्रिपाठी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
