लोकवाणी में इस बार ‘सेवा का एक साल’ पर होगी बात: 23 से 25 दिसम्बर तक रिकार्ड करा सकेंगे आमजन अपनी बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 6वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 12 जनवरी को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘सेवा का एक साल विषय’ पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चौनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी…

जिले के नगरीय निकायों में पड़े रिकाॅर्ड 79.79 प्रतिशत वोट

धमतरी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2019 के तहत शनिवार 21 दिसम्बर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। जिसके तहत जिले के नगर निगम धमतरी सहित सभी छह नगर पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के उपरांत वापस लौटकर शनिवार को मतदान दलों के द्वारा देर रात तक मतदान पेटी एवं सामग्री जमा कराई गई। जिले में इस बार रिकाॅर्ड मतदान 79.79 प्रतिशत हुआ, जिसमें सर्वाधिक 93 प्रतिशत वोट नगर पंचायत भखारा-भठेली के मतदाताओं के द्वारा डाले गए। लोकतंत्र के महापर्व में जिले के 81.67 प्रतिशत…

धमतरी विधायक की उपस्थिति में आरोपी की निशानदेही पर आबकारी अमले ने की जब्ती की कार्रवाई

धमतरी। नगरपालिक निगम क्षेत्रांतर्गत स्थानीय श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड के हरफतराई मार्ग पर बंद पड़ी राइस मिल के गोदाम से आज सुबह 20 बोरियों में रखी गईं 1804 नग चिप रेंज की अंग्रेजी शराब की बोतलें (पौव्वा) जब्त कर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पंचनामा की कार्रवाई की। जब्त 324.72 लीटर शराब की कीमत एक लाख 44 हजार 320 रूपए आंकी गई है। उक्त कार्रवाई के दौरान धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू की मौजूदगी में सीलबंद गोदाम की सील तोड़कर ताला आरोपी के पास रखी गई चाबी से खुलवाया गया, जिसके…

राम वनगमन पर्यटन परिपथ और माता कौशल्या मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण और माता कौशल्या मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण से प्रदेश के पर्यटन को एक नई पहचान मिलेगी। प्रदेश के गृह और पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में आज आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदखुरी में राम वन गमन परिपथ एवं माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णोंद्धार तथा सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत सिंह भगत, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे सहित विधायक मोहन मरकाम, पूर्व विधायक एवं…

5 ट्रिलियन इकोनॉमी तभी फायदेमंद, जब हर इंसान की बुनियादी जरूरतें पूरी हों : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) के 92वें वार्षिक सम्मेलन में इंडिया: रोड मैप टू ए पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी विषय पर आयोजित परिचर्चा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होने अर्थव्यवस्था की गति बढ़ाने के लिए कुछ उपाय और सुझाव बताए, जिसमें उन्होने समावेशी विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में श्री बघेल ने कहा कि कृषकों को उनकी उपज का लाभप्रद मूल्य देना होगा ताकि बाजार में मांग में कमी न आए। पशुपालन एवं कृषि…

न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता नागरिकों को उनके अधिकार और कर्त्तव्यों की जानकारी देकर जागरूक करने और विधिक सहायता के माध्यम से गरीबों की सहायता कर उन्हें त्वरित न्याय दिलाने में योगदान दे रहे है। श्री बघेल ने इस आशय के विचार आज शाम रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में आयोजित अधिवक्ता संघ के सम्मान समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता और खेलों में विजयी अधिवक्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर…

मुख्यमंत्री ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती पर उनके योगदान को याद किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वर्गीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती 21 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि ठाकुर साहब ने न सिर्फ गरीबों की सेवा की बल्कि उनके अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। ठाकुर प्यारेलाल सिंह छत्तीसगढ़ में सहकारी आंदोलन के पुरोधा के रूप में जाने जाते हैं। वेे छात्र जीवन से ही स्वाधीनता आंदोलनों से जुडे़। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की और जन असंतोष को संगठित दिशा प्रदान की। राजनांदगांव में मिल…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 दिस.को राम वनगमन पर्यटन परिपथ और माता कौशल्या मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का करेंगे शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 दिसम्बर को सबेरे 11 बजे माता कौशल्या मंदिर परिसर चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ निर्माण के साथ ही माता कौशल्या मंदिर परिसर में जीर्णाेद्धार कार्य का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी वर्मा, जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, ग्राम पंचायत चंदखुरी की सरपंच श्रीमती इंदु शर्मा और…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,समाज सुधारक और प्रसिद्ध रचनाकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती 21 दिसम्बर पर छत्तीसगढ़ के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास,छुआ-छूत,रूढिवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। सामाजिक चेतना की आवाज हर घर तक पहुंचाने का अविस्मरणीय कार्य उन्होेंने किया। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े और छत्तीसगढ़…

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को विभिन्न श्रेणियों में मिले 15 पुरस्कार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर पर 15 पुरस्कार प्रदान किए गए। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर पूसा में आयोजित पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ को विभिन्न योजनाओं के तहत पुरस्कार दिये। प्रदेश की ओर से प्रमुख सचिव सुब्रत साहू ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के हाथों आज पुरस्कार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इसके लिए विभाग के अधिकारियों और…