रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि गुरू बाबा घासीदास जी समता, समरसता और भाईचारे के प्रतीक हैं। बाबा जी का जीवन, उनके कार्य, और उनके उपदेश आज भी प्रासांगिक है। डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश के नेतृत्व में राज्य सरकार गुरू बाबा घासीदास के बताये हुए मार्ग में चलकर सामाजिक समरसता के साथ काम कर रही है। सभी वर्ग और समाज के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। डॉ.…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों को फिर दिए मितव्ययता बरतने के निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को एक बार फिर मितव्ययता बरतने के निर्देश दिए है। श्री बघेल ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास के दौरान उन्होंने महसूस किया है कि कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा में बड़ी राशि का व्यय होता है। उन्होंने कहा है कि भविष्य में उनके प्रवास के दौरान मण्डप, शामियाना और साज-सज्जा में अनावश्यक व्यय न किया जाए और मितव्ययता के साथ न्यूनतम आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रदेश के मुख्य सचिव को संबंधितों को निर्देशित करने को कहा है।
कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
बेमेतरा। कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने आज दोपहर कलेक्टोरेट परिसर बेमेतरा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से निकाले गये प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी 05 तहसील- साजा, थानखम्हरिया, नवागढ़, बेरला, एवं बेमेतरा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा जगन्नाथ वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि आर.के.सोलंकी. सहाकय संचालक कृषि श्री शर्मा उपस्थित थे। प्राकृतिक आपदाओं, कीट एवं रोगों के परिणाम स्वरूप अधिसूचित फसलों के नष्ट होने की…
छत्तीसगढ़ के स्थानीय निकाय क्षेत्र में पार्षद पदों के मतदान के लिए 21 दिसम्बर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
रायपुर। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में पार्षद पदों के मतदान के लिए 21 दिसम्बर 2019 शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही रायपुर जिले के नगर पालिक निगम बिरगांव के वार्ड क्रमांक-27 एवं दुर्ग जिले के नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक-3 एवं 10 में उप-निर्वाचन हेतु 21 दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सार्वजनिक अवकाश के संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया…
कोसमंदा में 102 कट्टी धान जप्त, दूसरे किसान का धान बेचने की कोशिश
जांजगीर। चांपा अनुविभाग के अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र कोसमंदा में आज धान खरीदी सतर्कता दल द्वारा 102 किं्वटल धान जप्त करने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांपा के निर्देश पर आज धान खरीदी सतर्कता दल के अधिकारी नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक बम्हनीडीह और मंडी उपनिरीक्षक तथा सहकारिता निरीक्षक चांपा द्वारा चांपा के निकट धान उपार्जन केन्द्र कोसमंदा का संयुक्त आकस्मिक जांच की गयी। जांच के दौरान यह पाया गया कि कृषक मोहन लाल बरेठ का 102 कट्टी धान एक अन्य व्यक्ति…
मिशन इंद्रधनुष से मैदानी स्वास्थ्य अमले का काम सराहनीय : कलेक्टर
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की तरह नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिला प्रशासन भी लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर और सजग है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना से ख़ासकर ग्रामीणजनों के स्वास्थ्य की जाँच और ज़रूरी उपचार किया जा रहा है। मिशन इंद्रधनुष में राज्य के सात जिलों में शामिल नारायणपुर जि़ले के ओरछा विकासखंड में मैदानी स्वास्थ्य अमले द्वारा इस अभियान के तहत 90 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। प्रथम चरण सफलतापूर्वक और सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। 25 दिसंबर 2014 से शुरू इस मिशन…
जिले के 15 नगरीय निकाय में 255 वार्ड, एक लाख 80 हजार 427 मतदाता, 292 मतदान केन्द्र, 1168 सदस्य मतदान दल में
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगरी निकाय निर्वाचन 2019 के लिए मतदान प्रक्रिया 21 दिसंबर को पूर्वान्ह 08 बजे से सायं 05 बजे तक किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनक प्रसाद पाठक ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गयी है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ऐतिहात के तौर पर 19 दिसंबर को सायं 05 बजे से 21 दिसंबर को मतदान समाप्ति तक मदिरा दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किया गया है।…
मतदान अभिकर्ताओं को अपने दायित्व के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए निर्देश
रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका निर्वाचन-2019 के सुचारू संचालन के लिए मतदान अभिकर्ताओं को निर्देशों का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि मतदान अभिकर्ता मतदान के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, जो समस्त निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति से मतदान केन्द्र पर मतदान दल को मतदान कार्य सम्पन्न कराने में सहयोग भी मिलता है, यदि मतदान अभिकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन सहयोग की भवना से करें। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान अभिकर्ताओं…
कलेक्टर ने कृषि उपज मण्डी पहुंचकर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया
बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिखा राजपूत तिवारी ने आज दोपहर यहां कृषि उपज मण्डी परिसर पहुंचकर नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों का अवलोकन किया। नगर पालिका परिषद बेमेतरा के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों को मतदान सामग्री कृषि उपज मण्डी परिसर बेमतरा से वितरण शुक्रवार 20 दिसम्बर को सवेरे किया जाएगा। जिले के नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शनिवार 21 दिसम्बर को होगा। जिलाधीश ने दूरभाष पर नगर पंचायत बेरला, साजा, थानखम्हरिया, देवकर, परपोड़ी, एवं नवागढ़ के रिटर्निंग आफिसर से चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। संबंधित रिटर्निंग आफिसरों…
कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
बेमेतरा। कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने आज दोपहर कलेक्टोरेट परिसर बेमेतरा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार- प्रसार के उद्देश्य से निकाले गये प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी 05 तहसील- साजा, थानखम्हरिया, नवागढ़, बेरला, एवं बेमेतरा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा जगन्नाथ वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि आर.के.सोलंकी. सहाकय संचालक कृषि श्री शर्मा उपस्थित थे। प्राकृतिक आपदाओं, कीट एवं रोगों के परिणाम स्वरूप अधिसूचित फसलों के नष्ट होने…
