मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मनेंद्रगढ़ को जिला बनाए जाने पर आभार जताया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉ. विनय जायसवाल, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरो, चिरमिरी की महापौर कंचन जायसवाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत कृष्ण मुरारी तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सौजन्य भेंट कर मनेंद्रगढ़ को जिला बनाए जाने पर आभार जताया। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरों एवं मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉ विनय जायसवाल ने कहा कि आपने मनेंद्रगढ़ को जिला बना कर मनेंद्रगढ़ क्षेत्र की पूरी जनता का मान बढ़ाया है। आपकी सौगात…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला बनने पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ को नया जिला बनाए जाने की घोषणा के बाद से इस इलाके के लोगों में अभूतपूर्व खुशी का माहौल है। इस तारतम्य में राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज शाम बिलाईगढ़ क्षेत्रवासियों ने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संबोधित करते…

अबूझमाड़ में गूंजा जन-गण-मन : गदर के गीत छोड़कर स्कूली बच्चों ने गाया देशभक्ति गीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में अंदरूनी इलाकों में पहली बार दिनभर शान से तिरंगा लहराता नजर आया। गदर के गीत गाने वाले बच्चे देशभक्ति के गीत गुनगुनाते रहे। स्कूलों और पंचायत भवनों में गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण किया गया। आज़ादी के बाद पहली बार कुछ गांवों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। अबूझमाड़ में छलके देशप्रेम की कहानी के पीछे उन बहादुर सपूतों की कुर्बानी याद करना लाजमी है, जिन्होंने अपनी शहादत से अबूझमाड़ के कुछ गांवों में शांति स्थापित किया है। माड़…

मोहला-मानपुर-चौकी का मुख्यालय मोहला और सारंगढ़-बिलाईगढ़ का मुख्यालय सारंगढ़ में होगा : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवगठित जिला मोहला-मानपुर-चौकी का मुख्यालय मोहला में और सारंगढ़-बिलाईगढ़ का मुख्यालय सारंगढ़ में होगा। उन्होंने कहा कि नए जिले के मुख्यालय में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के कार्यालय होंगे। इसके साथ ही साथ मानपुर और चौकी और बिलाईगढ़ में भी कुछ विभागों के कार्यालय प्रारंभ होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में नवगठित मोहला-मानपुर-चौकी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से आए नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए जिले बहुत जल्द अस्तित्व में आएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश…

आम जनता से जुड़ी सेवाओं की प्रक्रिया के सरलीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार जन सुविधा की दृष्टि से आम जनता से जुड़ी सेवाओं की प्रक्रिया के सरलीकरण और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवा रायपुर के सेक्टर 29 में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। नवा रायपुर में पंजीयन कार्यालय प्रारंभ होने से नवा रायपुर के 6 गांव, आरंग के 20 और अभनपुर विकासखंड के 15 गांव कुल 41 गांव के लोगों को पंजीयन…

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान : गरम पौष्टिक आहार और समुचित देखभाल से प्रदेश के 1.41 लाख बच्चे कुपोषण मुक्त हुए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुपोषण मुक्ति की पहल पर छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर 2019 से शुरू हुए प्रदेशव्यापी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के साथ विभिन्न योजनाओं के एकीकृत प्लान और समन्वित प्रयास से बच्चों में कुपोषण दूर करने में बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश में जनवरी 2019 की स्थिति में चिन्हांकित कुपोषित बच्चों की संख्या 4 लाख 33 हजार 541 थी, इनमें से मई 2021 की स्थिति में लगभग एक तिहाई 32 प्रतिशत अर्थात एक लाख…

राजनांदगांव से अलग होकर बनने वाले नये जिले का नाम मोहला-मानपुर-चौकी होगा, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की घोषणा

रायपुर। वर्तमान राजनांदगांव जिले से पृथक होकर गठित किया जाने वाला नया जिला मोहला-मानपुर-चौकी के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले से मुलाकात करने आए एक प्रतिनिधि-मंडल के आग्रह पर यह घोषणा की है। प्रतिनिधि-मंडल ने राजनांदगांव जिले को विभाजित कर एक नया जिला बनाए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार जताया, साथ ही आग्रह किया कि इस नये जिले को मोहला-मानपुर-चौकी के नाम से जाना जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नये जिले के निर्माण के लिए जनहित में लिया गया…

गोल बाजार एक ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं अपितु पूरे रायपुर शहर की है महत्वपूर्ण पहचान : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राजधानी स्थित गोल बाजार एक ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं अपितु पूरे रायपुर शहर की महत्वपूर्ण पहचान है। शासन की मंशा है कि इस अमूल्य धरोहर को सहेज कर रखा जाए और इसके मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए सर्वसुविधाओं के साथ नए रूप में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज शाम 75वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पैदल चलकर गोल बाजार रायपुर पहुंचे और यहां के चौक में व्यापारियों से चर्चा करते हुए उक्त आशय के विचार व्यक्त किए। इस दौरान…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जिला बनाने की घोषणा पर क्षेत्र में खुशी का माहौल, लोगों ने मुख्यमंत्री के जयकारे लगाएं और आतिशबाजी कर अपनी खुशियों का किया इजहार

रायपुर। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित 4 नए जिले के गठन किए जाने की घोषणा से संबंधित क्षेत्रों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही उनके जयकारे लगा रहे हैं और जगह-जगह आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर करने के साथ ही एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। चारों नए जिले के क्षेत्रवासियों का कहना है कि आज उन्हें आजादी का जश्न मनाने के साथ-साथ नए जिले का…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की जनता को दिया चार नये जिलों और 18 नई तहसीलों का तोहफा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता की सहूलियत के लिए प्रशासनिक इकाईयों के विकेन्द्रीकरण के अपने वायदे को आगे बढ़ाते हुए आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य में चार नये जिलों के गठन की घोषणा की है। ये चार नये जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ति, मोहला-मानपुर और मनेन्द्रगढ़ होंगे। मुख्यमंत्री ने इन नये जिलों के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में 18 और नई तहसीलों के गठन का भी ऐलान किया है। प्रशासनिक इकाईयों के विकेन्द्रीकरण से आम आदमी की सरकार तक पहुंच आसान हो जाएगी। इससे…