मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है । मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ माटी के सपूत, सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर हम सब सादर नमन करते हैं । अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ की माटी के सपूत एवं सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर हम सब सादर नमन करते हैं।…

क्राफ्ट बाजार भिलाई में दिखी भारत के विभिन्न शिल्प संस्कृति की झलक

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा दस दिवसीय अखिल भारतीय क्राफ्ट बाजार भिलाई में विभिन्न राज्यों से आए हस्तशिल्प कलाकरों की उत्कृष्ट कलाकृतियों की विविधता की झलक देखने को मिल रही है, जो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने दुर्ग शहर विधायक श्री अरूण वोरा की अध्यक्षता में 12 से 21 तक फरवरी तक चलने वाले इस दस दिवसीय क्राफ्ट बाजार मेले का शुभारंभ किया था। क्राफ्ट बाजार में आंध्रप्रदेश के हैदराबादी ज्वेलरी, कर्नाटक के बिड ज्वेलरी, झारखंड का…

अमेरिकी यात्रा का पहला पड़ाव पूरा, छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए मिले आशाजनक प्रस्ताव, श्री बघेल बोस्टन में निवेशकों के साथ करेंगे चर्चा

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अमेरिका प्रवास का पहला पड़ाव आज पूरा हो गया है। पहले पड़ाव में अमेरिकी निवेशकों से छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए अनेक आशा जनक प्रस्ताव मिले। यात्रा के अगले पड़ाव के लिए मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ की टीम बोस्टन के लिए रवाना हुई। जहां श्री बघेल इंस्टीट्यूट फार कॉम्पीटिटीवनेस में वहां के औद्योगिक प्रतिनिधियों से छत्तीसगढ़ निवेश करने के लिए उन्हें आमंत्रित करेंगे। अमेरिका प्रवास का पहला पड़ाव आज पूरा हुआ है। पहले पड़ाव में अमेरिकी निवेशकों से छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए अनेक…

मछली पालन बना आमदनी का जरिया : महेश्वरी को रोजगार गारंटी योजना से हुआ लाभ

रायपुर(बीएनएस)। जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 70 किमी दूर सुदूर वनांचल क्षेत्र में बोड़ला विकासखण्ड के गांव बम्हनी का निवासी महेश्वरी और उसका परिवार रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत डबरी निर्माण से नियमित रोजगार पा कर आत्मनिर्भर हो गए। महेश्वरी जिसका परिवार इस योजना के तहत पंजीकृत है, को जब यह मालूम हुआ कि उनके अपने भूमि पर डबरी का निर्माण हो सकता है तो मानो उनके लिए तरक्की की नई राह खुल गई। ग्राम पंचायत बम्हनी के ग्राम सभा में महेश्वरी और उसके पति काशी राम ने पंचायत में आवेदन…

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जनपद पंचायत आरंग के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज आरंग कार्यालय में रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं हैं। जनपद पंचायत आरंग से खिलेश्वर देवांगन निर्विरोध अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए गए है। वहीं हेमलता साहू उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुई हैं। पीठासीन अधिकारी विनायक शर्मा की उपस्थिति में आज जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हो गया है। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत में कुल 25 जनपद क्षेत्र हैं। इस…

मुख्यमंत्री की पहल : दिव्यांग छात्रा अविका पाल की पढ़ाई की दिक्कत हुई दूर

रायपुर(बीएनएस)। दिव्यांग छात्रा अविका पाल की पढ़ाई की दिक्कत अब दूर हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के कलेक्टर को निजी स्कूल शंकराचार्य विद्यालय के प्रबंधन से चर्चा कर छात्रा की आगे की पढ़ाई के संबंध में हल निकालने निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात जिला प्रशासन से हुई चर्चा में स्कूल प्रबंधन इस सत्र की फीस से छात्रा को राहत देने तैयार हो गया है। अब अविका अपनी पढ़ाई अच्छी तरह से जारी रख पाएगी। अविका की पढ़ाई की राह की दिक्कतें दूर हो…

मंत्री श्री भगत शामिल हुए शिलान्यास समारोह में

रायपुर(बीएनएस)। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आज कुरूद विकासखण्ड के ग्राम कोकड़ी में सम्यक् दर्शन सहकार संघ के तत्वाधान में आयोजित शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। श्री भगत ने कार्यक्रम में हाथकरघा, हस्तशिल्प, अम्बर चरखा भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर श्री भगत ने गांव वासियों को को हस्त निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन से जोड़कर उन्हें रोजगार के नए अवसर मुहैया कराने का आव्हान किया। समारोह स्थल पर हाथकरघा, हस्तशिल्प उत्पादों एवं स्वदेशी उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस अवसर पर विधायक अजय…

तेन्दूपत्ता संग्रहण की तैयारी: वन मंत्री श्री अकबर ने सभी आवश्यक व्यवस्था के दिए निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा राज्य में चालू वर्ष 2020 में तेन्दूपत्ता संग्रहण की तैयारी के तहत शाख कर्तन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वन मंत्री श्री अकबर ने विभागीय अधिकारियों को तेन्दूपत्ता संग्रहण के सीजन में अच्छी गुणवत्ता का अधिक से अधिक तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में तेन्दूपत्ता का संग्रहण पारिश्रमिक वर्ष 2018 में दो हजार 500 रूपये प्रति मानक बोरा था, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2019 में बढ़ाकर…

कला, साहित्य और लोक रंगों के पांच दिवसीय उत्सव एग्री युनिफेस्ट का समापन

रायपुर(बीएनएस)। इंदिरा गांधी कृषि विष्वविद्यालय रायपुर में आयोजित पांच दिवसीय अखिल भारतीय अंतर विष्वविद्यालयीन युवा उत्सव एग्री युनिफेस्ट 2019-20 का समापन हुआ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 से 12 फरवरी तक आयोजित इस एग्री युनिफेस्ट में देश भर के 60 कृषि विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए और संगीत, नृत्य, नाटक, साहित्य एवं ललित कला की विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत भारतीय कला-संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। एग्री युनिफेस्ट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर नगर निगम के महापौर…

किसान मन के हरियर अउ सुघ्घर बाड़ी गांव म लाये खुशहाली, शासन की बाड़ी योजना के तहत बंजर धरती में लगी टमाटर की फसल

रायपुर(बीएनएस)। जब बंजर धरती में पौधे टमाटर से लद गए तब किसान मोतीलाल चौधरी अपनी सुघ्घर बाड़ी से बने खुशहाल। रायगढ़ जिले के ग्राम गढ़उमरिया के आनंदडीपा के निवासी दो भाई मोतीलाल चौधरी एवं राजा चौधरी ने नवीनतम तकनीक का प्रयोग करते हुए 4 एकड़ जमीन पर उन्नत तरीके से टमाटर की नामधारी 592 हाईब्रिड किस्म लगाया, जिससे उन्हें लगभग 16 लाख की आय हुई। किसान मोतीलाल चौधरी ने बताया कि पहले तो यह जमीन बंजर थी, लेकिन शासन की बाड़ी योजना से जब यहां आधुनिक तरीकों का उपयोग करते…