शिल्पग्राम बना लोगों के आकर्षण का केन्द्र, छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति को देखने उमड़ी भीड़

रायपुर। रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव न केवल विभिन्न देशों और प्रदेशों के कलाकारों के सांस्कृतिक प्रदर्शनों से लोगों को अपने जादुई आकर्षण में बांध रहा है, बल्कि यहां आदिवासी एवं लोक, कला, संस्कृति, रहन-सहन, रीत-रिवाज और जीवन शैली के मॉडल और जीवंत प्रदर्शन भी लोगों को मोह रहे है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शानदान एवं भव्य द्वार तथा यहां आयोजित शिल्पग्राम का द्वार भी छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने के साथ-साथ आकर्षण और कौतूहल पैदा करता है। महोत्सव में आने…

यूपी के झांझी-गरद और झारखण्ड के डमकच ने मचायी धूम, गुजरात के वसावा में दिखी छत्तीसगढ़ के पंथी की झलक

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों द्वारा विवाह एवं अन्य संस्कार, पारंपरिक त्यौहार एवं अनुष्ठान, फसल कटाई व कृषि तथा अन्य पारंपरिक विधाओं पर नृत्य प्रस्तुत किया। महोत्सव के प्रथम सत्र में सवेरे नौ बजे से उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान के आदिवासी नृत्य दलों ने आकर्षक संगीत मय नृत्य प्रस्तुत किए। समारोह स्थल में नृत्य दलों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में तालियों की गुंज सुनाई देती रही। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में…

राजस्थान के सहरियां स्वांग, जम्मू का गुजर, हिमांचल प्रदेश का डंडा रास नृत्य पर झूमें दर्शक

रायपुर। साईंस कालेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आज देश के अलग-अलग राज्यों से आये कलाकारों ने मंच पर पारम्परिक वेशभूषा और धुनों में अपने-अपने राज्य की जनजाति द्वारा विभिन्न अवसरों पर प्रस्तुत की जाने वाली आकर्षक कार्यक्रमों की जीवंत प्रस्तुति दी। आंध्रप्रदेश के कलाकारों ने यहा की जनजाति द्वारा दशहरा, विवाह सहित अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर प्रस्तुत किए जाने वाला भीमसा नृत्य की प्रस्तुति दी। राजस्थान के कलाकारों ने शरीर में रंग पोतकर विभिन्न पर्व के अवसर पर किया जाने वाला नृत्य सहरियां स्वांग के माध्यम…

गांवों की तस्वीर बदलेगी सुराजी गांव योजना, हिमांचल के कलाकारों ने की योजना की खुलकर तारीफ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में रहन-सहन और खेती-किसानी में सुराजी गांव योजना से बड़ा परिवर्तन आएगा, ऐसा मानना है हिमांचल प्रदेश से आए कलाकारों का। राजधानी रायपुर में चल रहे तीन दिनी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिमांचल प्रदेश के सुदूर अंचल से आए, इन कलाकार कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में विशेष रूचि दिखायी। इन कलाकारों ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में यह योजना बहुत कारगर है, इसे पूरे देश में लागू करना चाहिए। कलाकार चिमन लाल और हरीश ने योजना के तहत छत्तीसगढ़…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आदिवासियों संग थिरके राहुल गांधी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में यहां आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आदिवासी रंग में नजर आए। वह यहां आदिवासियों के साथ जमकर थिरके। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में शुक्रवार को तीन दिनी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। उद्घाटन समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ का लोक नृत्यदल गौर नृत्य प्रस्तुत कर रहा था, जिसे देखकर राहुल…

आदिवासी सहित सभी वर्गों को जोड़कर ही निकलेगा देश की तरक्की का रास्ता : सांसद राहुल गांधी

रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों और सभी वर्गों को जोड़कर ही देश की तरक्की का रास्ता निकलेगा। सभी वर्गों और लोगों को जोड़ना और सभी को साथ लेकर चलना हमारी सांस्कृतिक पहचान है और यही भावना इस महोत्सव में दिख रही है। इस महोत्सव में आदिवासी संस्कृति और इतिहास को जानने और समझने का बेतहर मौका मिल रहा है। यह महोत्सव हमारी विविधता में एकता को भी दर्शाता है। लोक सभा सांसद राहुल गांधी ने आज यहां साइंस कालेज मैदान में तीन दिनों तक चलने वाले…

सांसद राहुल गांधी का गौर सींग मुकुट और जड़ी-बूटी की माला से मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद राहुल गांधी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौर सींग मुकुट और जड़ी-बूटी की माला से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में उपस्थिति विशिष्ट अतिथियों का जड़ी-बूटी की माला और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। गौर सींग और चेहरे पर कौड़ियों की कतार वाला मुकुट आदिवासियों की पहचान है। गौर सींग नृत्य आदिवासियों के गौरव का प्रतीक है। यह बस्तर की आदिम संस्कृति की सबसे पुरानी विरासत है। आज भी बस्तर के आदिवासी परिवारों में यह मुकुट…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : छत्तीसगढ़ के स्वागत से अभिभूत हुए मालदीव के जनजाति कलाकार

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे मालदीव के जनजाति कलाकार यहां हुए उनके स्वागत-सत्कार से प्रभावित हुए। नृत्य दल के लीडर भास्कर भोसले ने बताया कि वे एक छोटे से देश के रहने वाले हैं। वहां की राजधानी माले मात्र छह किलोमीटर में बसी हुई है। उन्हें बहुत प्रसन्नता है कि भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में उन्हें नृत्य के प्रदर्शन का अवसर मिल रहा है। वे इससे पहले हरियाणा राज्य के सूरजपुर कुंभ में भी प्रदर्शन कर चुके हैं। मूलतः ड्रम (ढोल) के…

राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में भाग लेने श्रीलंका का दल पहुंचा रायपुर, कलाकारों ने कहा छत्तीसगढ़ घर जैसा

रायपुर। रायपुर के साइंस कालेज मैदान में शुरू हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करने श्रीलंका का 12 सदस्यीय दल आज रायपुर पहुंच गया है। श्रीलंका दल के सदस्यों ने रायपुर पहुंचने पर खुशी जाहिर की और कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। यहां का मौसम श्रीलंका जैसा ही है। यहां के लोग और श्रीलंका के निवासियों का रंग-रूप, कद-काठी लगभग समान ही है। वेशभूषा भी मिलता-जुलता है। छत्तीसगढ़ के समान ही श्रीलंका में भी धान और चाय का उत्पादन बहुतायत…

युगांडा के जनजातीय कलाकारों का दल पहुंचा रायपुर

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने के लिए पूर्वी आफ्रिका के युगांडा देश के छह जनजातीय कलाकारों का दल रायपुर पहुंच गया है। दल प्रमुख अकेलो केली ने बताया कि युगांडा में जन्मदिन के अवसर पर विशेष नृत्य का आयोजन होता है। युगांडा के कलाकारों द्वारा उनके देश में होने वाला छह प्रकार के नृत्य प्रस्तुत करेंगे। जिसमें अम्बागुबु, उडुंगु, ओरगेजे, बकसिम्बा, लरकरका, अमरम्बा नामक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। युगांडा के कलाकारों ने आज अपने नृत्य का प्रदर्शन करके भी दिखाया। वे सभी कलाकार बहुत खुश नजर आ…