रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका निर्वाचन-2019 के सुचारू संचालन के लिए मतदान अभिकर्ताओं को निर्देशों का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि मतदान अभिकर्ता मतदान के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, जो समस्त निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति से मतदान केन्द्र पर मतदान दल को मतदान कार्य सम्पन्न कराने में सहयोग भी मिलता है, यदि मतदान अभिकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन सहयोग की भवना से करें। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान अभिकर्ताओं…
श्रेणी: रायपुर
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखमा, दिया नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद
रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सुकमा केे ग्राम गोंगला में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 265 जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। कार्यक्रम में चार जोड़ों ने मसीही परम्परा के अनुसार विवाह किया और शेष जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन लिया। वाणिज्य एवं उद्योग तथा वाणिज्य कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा ने नवदंपत्तियों को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इससे पहले गोंगला के ग्राम पंचायत भवन से बैंड बाजे के साथ दुल्हों की…
छत्तीसगढ़ी भाषा को सबसे ज्यादा सम्मान गुरू बाबा घासीदास ने दिया – मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा को सबसे ज्यादा सम्मान बाबा गुरू घासीदास ने दिया है। उन्होंने अपने संदेश जन सामान्य की भाषा में इसलिए दिया कि सभी लोग आसानी से समझ सके। उनके मनखे-मनखे एक समान का संदेश पूरी मानवता के लिए है। उनके संदेश से समाज में समानता, समरसता और भाईचारा का वातावरण बना। उनका संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री आज यहां गुरू घासीदास जयंती समारोह और राष्ट्रीय संगोष्ठि को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा…
मतदाताओं को जागरूक करने मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया से संबंधित पोस्टर एवं सेल्फी जोन पोस्टर लगाने के निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 21 दिसम्बर को होने वाले नगर पालिका आम निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान केन्द्रों में दो पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी परिपत्र में कहा गया है कि मतदान दिवस के लिए दो पोस्टरों (सेल्फी जोन एवं मतदान की प्रक्रिया के संबंध में) प्रकाशित कराया गया है। इन दोनों पोस्टरों को प्रत्येक मतदान केन्द्र में प्रदर्शित किया जाए। पोस्टर नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों की…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नई सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने सन्देश में कहा है कि पिछले एक वर्ष में राज्य सरकार ने जनता से किए अनेक वायदे पूरे किए हैं। राज्य सरकार जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम कर रही है। किसानों के कर्ज माफी और 2500 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी, बिजली बिल हाफ, तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा की गई, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने ’’नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी’’…
गांधी जी के ग्राम स्वराज की कल्पना होगी साकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने के लिये सुराजी गांव योजना क्रियान्वयन की जा रही है। इस योजना में नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के संवर्धन और विकास के काम शुरू किए गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंधी में आयोजित पंच-सरपंच महासम्मेलन और कृषि उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने सीपत को तहसील का दर्जा देने और…
वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान ने कहा कैरेबियन द्वीप से चलकर आया हूँ, आपका काम देखने
रायपुर। वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के पाहंदा पहुंचे। उन्होंने यहां के गौठान में स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से चर्चा की। महिलाओं ने ब्रावो को बताया कि किस प्रकार गौठान के माध्यम से उनके लिए आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर खुले हैं। ब्रावो के साथ दुभाषिये भी आए थे, जिनके माध्यम से वे अपनी बात महिलाओं से कर रहे थे। ब्रावो ने महिलाओं से कहा कि उनकी यह सोच है कि दुनिया महिलाओं की तरक्की से आगे बढ़ेगी। दुनिया को…
आजादी की लड़ाई के साथ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में समाज के पुरखों और विभूतियों की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के ग्राम चरौदा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि इस समाज के पुरखों और विभूतियों ने केवल आजादी की लड़ाई ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने शिक्षा, सहकारिता, कृषि के साथ-साथ समाज सुधार जैसे उल्लेखनीय क्षेत्रों में भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। यह एक प्रगतिशील समाज है और ऐसे समाज में जन्म लेना और सदस्य बनना गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा दो दिन…
बच्चों में विलक्षण प्रतिभा, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे : राज्यपाल सुश्री उइके
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजभवन के दरबार हाल में एकलव्य आवासीय विद्यालय के राष्ट्रीय खेल महोत्सव के विजयी प्रतिभागियों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह खुशी की बात है कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में हमारे प्रदेश के खिलाडि़यों ने अच्छा स्थान बनाया है और पदक भी जीते हैं। मुझे विश्वास है कि इन बच्चों में भी विलक्षण प्रतिभा है, यही बच्चे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं पदक जीतेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह…
स्वयं आगे आएं, लोगों को जागरूक करें, समाज भी जागरूक होगा : राज्यपाल सुश्री उइके
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज टिकरापारा के गोंडवाना भवन में क्षेत्रीय गोंड़ समाज कल्याण समिति रायपुर द्वारा आयोजित विवाह योग्य गोंड़ युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन में शामिल हुई। उन्होंने इस अवसर पर परिचय सम्मेलन में आए युवक-युवतियों को शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि पहले आदिवासी समाज के लोग जागरूक नहीं थे और अब समाज में शिक्षा का प्रसार हो रहा है। अन्य समाज की तरह अब आदिवासी समाज में भी लड़का-लड़की को अपनी पसंद का जीवन साथी चुनने का अवसर दिलाने के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाता है,…
