रजिस्ट्री के लिए लोगों को न करना पड़े दिन-दिन भर इंतजार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमि और मकानों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया को और सहज बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि रजिस्ट्री के लिए लोगों को दिन-दिन भर इंतजार न करना पड़े और यह काम मात्र घंटे आधे घंटे पूरा हो सके ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने सभी पंजीयन कार्यालयों में आने वाले लागों की सुविधा के लिए बैठक, छाया और पेयजल की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आवासीय मकानों के रजिस्ट्री शुल्क में राज्य सरकार…

नगरीय क्षेत्रों में दिन में माल परिवहन की नही होगी अनुमति, केवल रात्रि में 9ः30 बजे से सुबह 6 बजे तक परिवहन की अनुमति

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण और नियंत्रण के लिए जारी लाॅकडाउन के बीच भारत सरकार के गाइड लाइन अनुसार राज्य सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में माल वाहक सेवाओं के समय सीमा निर्धारण तथा माल वाहन के साथ आए ड्राइवर-क्लीनर को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों से माल वाहनों के साथ ड्राइवर-क्लीनर भी आ जा रहे हैं, जिनके स्थानीय लोगों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण का प्रकोप राज्य में फैल सकता है। परिवहन विभाग के सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह ने…

भाटागांव से लेकर कुम्हारी तक बनेगा खारून एक्प्रेस-वे, मुख्यमंत्री ने सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर शहर की जीवनदायिनी खारून नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के साथ ही भाटागांव से लेकर कुम्हारी तक इसके दोनों किनारों पर एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराने के लिए सर्वेक्षण तथा इसका प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खारून एक्सप्रेस-वे के निर्माण सहित नदी केे सौदर्यीकरण एवं इसके किनारे उपयुक्त स्थलों पर रिक्त शासकीय भूमि पर उद्यान विकसित करने को भी प्लान में शामिल करने के निर्देश दिए। यह प्रोजेक्ट नगरीय प्रशासन, जल संसाधन एवं लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के संयुक्त…

मदिरा दुकानों में भीड़ नियंत्रित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी

रायपुर(बीएनएस)। देश में कोविड-19 की स्थिति की व्यापक समीक्षा उपरांत भारत सरकार के गृह मंत्रालय (एमएचए) ने लाॅकडाउन को 4 मई से दो सप्ताह और बढ़ाने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत आदेश जारी किया है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने इस अवधि में विभिन्न गतिविधियों या कार्याें के विनियमन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए, जो देश के जिलों के रेड (हाॅटस्पाॅट), ग्रीन और औरेंज जोन में बदलने के जोखिम पर आधारित है। भारत सरकार के आदेश के अध्याधीन छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 4 मई से…

मुख्यमंत्री श्री बघेल का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की रेल यात्रा का किराया देगी राज्य सरकार

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के श्रमिक जो लाॅकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं, उनकी घर वापसी के लिए अहम फैसला लेते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को स्पेशल ट्रेन द्वारा छत्तीसगढ़ लाने पर उनके यात्रा किराया का व्यय भार राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर राज्य के परिवहन आयुक्त डाॅ. कमलप्रीत सिंह ने रायपुर के डिवीजनल रेलवे मैनेजर एवं नोडल अधिकारी (रेलवे) श्याम सुंदर गुप्ता को पत्र लिखकर राज्य शासन के निर्णय से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों…

मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के नाश्ता और भोजन की दरों में हुई वृद्धि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगातार ड्यूटी कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मियों के निःशुल्क नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन की पूर्व स्वीकृत दरों में वृद्धि करने के निर्देश गृह विभाग को दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए गृह विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों के नाश्ता की पूर्व स्वीकृत दर 15 रूपए प्रति प्लेट से बढ़ाकर 20 रूपए प्रति प्लेट कर दिया गया है। इसी तरह दोपहर के भोजन की पूर्व स्वीकृत दर 30 रूपए प्रति प्लेट से बढ़ाकर 50…

कोरोना वाॅरियर्स को सलामी देने हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश, वायु सेना ने फ्लाई पास्ट कर रायपुर के एम्स और मेकाहारा के कोरोना वाॅरियर्स का किया सम्मान

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संक्रमण की मुश्किल घड़ी में अपने जान की परवाह किए बगैर दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे डाक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाॅफ, पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मियों के उत्साह और सम्मान के लिए आज रायपुर के एम्स और मेकाहारा अस्पताल के ऊपर हेलीकाप्टर से फ्लाई पास्ट कर फूलों की बारिश की गई। राजधानी रायपुर के एम्स और मेकाहारा अस्पताल के ऊपर भारतीय वायुसेना के एम.आई.-17-व्ही.-5 हेलीकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश कर कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान किया गया। इस मौके पर एम्स और मेकाहारा के सभी डाक्टर, मेडिकल स्टाफ…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को लिखा एक और पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कर्मियों की तरह ही पुलिसकर्मी, स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज अंतर्गत बीमा योजना में शामिल करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा है कि सबसे पहले मैं आपको महामारी रोग अध्यादेश (संशोधन), 2020 लागू करने के लिए बधाई देता हॅू। छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सेवाकर्मी, पुलिसकर्मी तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण समन्वय स्थापित कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। यद्यपि छत्तीसगढ़…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन से की दूरभाष पर चर्चा, रायपुर को रेड जोन से हटाने का किया अनुरोध

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन से दूरभाष पर चर्चा की और रायपुर को रेड जोन से हटाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन को बताया कि रायपुर जिले में कोविड-19 संक्रमित केवल एक मरीज है वो भी एम्स का नर्सिंग स्टाॅफ है। इसके अलावा जिले में अन्य कोई भी मरीज नही है। मुख्यमंत्री के आग्रह पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने इस संबंध में जल्द ही विचार करने का आश्वासन मुख्यमंत्री श्री बघेल…

छत्तीसगढ़ के आई.ए.एस. इस माह भी देंगे अपना एक दिन का वेतन, एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कराया अवगत

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ आई.ए.एस. एसोसिएशन द्वारा पिछले माह की तरह इस माह भी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता सहायता कोष में देने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.के. खेतान ने इस आशय का पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजकर निर्णय से अवगत कराया है। श्री खेतान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री की अगुवाई में लाॅकडाउन की अवधि में जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इन…