कोरोना संकटकाल में डैनेक्स ने रचा इतिहास, दंतेवाड़ा की महिलाओं के हुनर का कमाल

रायपुर। अच्छी क्वालिटी अपनी ब्रांड वैल्यू और विश्वसनीयता की बदौलत दंतेवाड़ा की कंपनी डेनिक्स एक सफलतम कंपनी के तौर पर स्थापित हो चुकी है। ब्रांड डैनेक्स ने बंगलोर की एक कंपनी को 1 करोड़ 20 लाख का माल बेचा है इसके अलावा ट्राइफेड को 6 लाख रूपए का माल रवाना किया गया है। यहां पूरी मेहनत और लगन से काम कर रही महिलाएं इस सफलता से काफी खुश है उन्हे उम्मीद है की उनका जिला जल्द ही गरीबी से मुक्त हो जायगा। बंगलौर की कंपनी को डेनेक्स द्वारा निर्मित कपड़ो…

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि दीवान मृदुभाषी एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 4, 2021 उनका निधन प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की…

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी किया गया नया प्रोटोकॉल

रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली द्वारा जारी किये गए नए प्रोटोकाल अनुसार एवं राज्य के वरिष्ठ डाक्टरों की अनुशंसा पर कोविड के ईलाज हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा नया प्रोटोकॉल जारी किया गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली एवं आईसीएमआर की अनुशंसा अनुसार निर्देश जारी किए गए हैं कि रेमेडीसिविर, टोसीलिजुमाब एवं प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग केवल अस्पतालों में ही किया जाए। इन दवाओं को प्रिस्काइब करने वाले डाक्टर की यह जिम्मेदारी होगी कि वह इन दवाओं के संबंध में मरीज की आवश्यकता…

कोरोना मरीजों की बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रहा लगातार विस्तार

रायपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोरोना मरीजों की बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गरियाबंद जिला चिकित्सालय में दो नए एंबुलेंस के साथ ही ऑक्सीजन बेड की सुविधा में विस्तार किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल से गरियाबंद जिले को दो नए एंबुलेंस प्राप्त हुए हैं। इससे मरीजों को लाने-लेजाने में सुविधा होगी। इसी तरह ऑक्सीजन बेड की संख्या को भी बढ़ाया गया है। जिले में…

लॉकडॉउन के दौरान मनरेगा के माध्यम से 69 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

रायपुर। कोरोना महामारी संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए राजधानी रायपुर सहित जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजी-रोटी की समस्या नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देशानुसार बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से 69 हजार 521 ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा हैं। जिला पंचायत के सीईओ ने बताया कि मई माह…

दिव्यांग शिवकुमारी ने कोरोना का टीका लगवाकर दिया जागरूकता का परिचय

रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत एक मई से 18-44 वर्ष के लागों के लिए भी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत कोरोना वेक्सिन की उपलब्धता के आधार पर सबसे पहले गरीब तबके के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है। अभियान के तहत जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड के ग्राम कापन की दिव्यांग महिला शिवकुमारी ने कोरोना वैक्सिन का टीका लगवाकर लोगों को…

आओं लाए हरियाली, गौ-काष्ठ की जलाए होली, इकोफ्रेंण्डली होली मनाकर पर्यावरण संरक्षण में निभा सकते हैं अपनी भूमिका

रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अंतर्गत होने वाले दाह संस्कार में गौ-काष्ठ के उपयोग को प्राथमिकता से करने का निर्देश पहले से ही जारी किया हुआ है। अब उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए होलिका दहन में गौ-काष्ठ और कण्डे के उपयोग करने की अपील की है। कुछ माह पहले ही गौ-काष्ठ को लेकर जारी उनके निर्देशों अमल भी हुआ है। जागरूक एवं पर्यावरण के प्रति सचेत नागरिक, समाजसेवी गौ-काष्ठ और गोबर से कण्डे से दाह संस्कार भी करने…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कर्मचारियों के बकाया एरियर्स की तीसरी किश्त शीघ्र होगी जारी, लगभग 360 करोड़ का व्यय भार अनुमानित

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत 01 जुलाई 2016 से 30 सितंबर 2016 तक के लिए बकाया एरियर्स की तीसरी किश्त का भुगतान करने का निर्णय लिया है। इस पर लगभग 360 करोड़ का व्यय भार अनुमानित है। इससे राज्य के 1 लाख 81 हजार से अधिक शासकीय सेवक लाभान्वित होंगे। कोविड-19 आपदा के कारण प्रभावित राज्य की आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए निर्देश के तहत यह निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कर्मचारियों को…

छत्तीसगढ़ की सम्मानित विभूतियों ने भी लिया रोड सेफ्टी टी 20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के मैच का आनंद

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ की  विभिन्न क्षेत्रों की सम्मानित विभूतियों ने रविवार को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड़ सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरिज के अंतर्गत श्रीलंका लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंट्स के बीच खेले गए क्रिकेट मैच का आनंद लिया। पद्मश्री सम्मान से सम्मानित ममता चंद्राकर, भारती बंधु, अनुज शर्मा, अनूप रंजन पांडेय और मदन सिंह चौहान सहित अनेक विभूतियां ने मैच देखा। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 मार्च को साउथ अफ्रीका लीजेंड्स और…

मुख्यमंत्री सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षा और रोजगार देने की पहल एक सराहनीय कदम

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के सभी अकाशवाणी केन्द्रों से रीले होने वाली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मासिक वार्ता कार्यक्रम लोकवाणी को आज नगर निगम गार्डन में लोगों ने उत्साह के साथ सुना। मुख्यमंत्री श्री बघेल के लोकवाणी कार्यक्रम सुनने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए बैजनाथ पारा निवासी नईम रजा नम्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा और रोजगार देने की पहल एक सराहनीय कदम है। श्री भूपेश की सरकार ने ग्रामीणों और दूरस्थ वनांचलों की महिलाओं को बिहान और अन्य स्व-सहायता के समूहों के माध्यम से…