रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से अपील की है कि वो इस संकट की घड़ी में दैनिक वेतनभोगी मजदूरों और जरूरतमंदों की आगे आकर मदद करें। इसके लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में आवश्यक सहयोग राशि प्रदान की जा सकती है। #आपका_दान_जीवनदान यह संकट का समय है। सरकार जो कुछ कर सकती है, कर रही है। लेकिन बहुत कुछ और है जो किया जा सकता है। प्रदेश के बहुत से सुधिजनों ने ग़रीब और ज़रुरतमंदों की सहायता करने की इच्छा जताई है। मैं समाज के सक्षम वर्ग से इस संकट…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
भूपेश सरकार ने गरीब परिवारों की दी बड़ी राहत, अप्रैल और मई माह का चावल मिलेगा निःशुल्क
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के गरीब परिवारों को एक बड़ी राहत देते हुए अप्रैल और मई का चावल निःशुल्क देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राज्य शासन के खाद्य विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को आदेश भी जारी कर दिया गया है। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन के तहत राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवारों को यह बड़ी राहत दी गई है। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्डधारियों को माह अप्रैल…
कोरोना वायरस से बचाव की लड़ाई में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : श्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना वायरस से बचाव की लड़ाई में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इस लड़ाई में सहयोग के लिए महिलाओं की विशेष रूप से सराहना की और आगे भी महिलाओं से सहयोग का आव्हान किया है। श्री बघेल ने अपनी अपील में कहा है कि -कोरोना वायरस से बचाव की लड़ाई में हर कोई अपना योगदान दे रहा है पर इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है हमारे राज्य की महिलाएं। आज मैं विशेष तौर पर महिलाओं का धन्यवाद व्यक्त करना…
छत्तीसगढ़ सरकार के राहत भरे फैसले, कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के उपायों के दौरान आम जनता को नही होगी कोई कठिनाई
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा कोरोना वाइरस का फैलाव रोकने के लिये युद्धस्तर पर किये जा रहे प्रयासों के साथ आम जनता की सहूलियत का भी पूरी सम्वेदनशीलता से ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर आम जनता के लिए अनेक कल्याणकारी फैसले लागू किये गए हैं। इन फैसलों से गरीबों, स्कूली बच्चों, आम नागरिकों और व्यापारी वर्ग सहित सभी लोगों को 31 मार्च तक लॉक डाउन के दौरान बड़ी राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जो कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं वे इस प्रकार हैं- 1- राज्य सरकार…
कोरोना के संक्रमण से बचने नागरिक घरों में रहें, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की अपील
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशवासियों से घरों में रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक ऐसा कोई काम ना करें जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाए, वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। जैसे-जैसे थर्ड स्टेज नजदीक आ रही है, आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। अभी छत्तीसगढ़ में एक ही पॉजिटिव केस मिला है और वह भी कंट्रोल में है। यह छत्तीसगढ़ के लोगों की जागरूकता से ही संभव हो सका है। थोड़े दिनों 31 मार्च तक…
केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार से लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के दिए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को निर्देशित किया है कि वो राज्य में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराए। केन्द्र सरकार द्वारा इस संबंध में जारी एडवाइजरी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए है। सभी लोग लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें।सुरक्षित रहना सबकी साझा ज़िम्मेदारी है। https://t.co/GjAr0iFzPN — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 23, 2020 एडवाइजरी में यह भी निर्देश दिये गए है कि जो लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे है उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये।
कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र उपाए घर पर रहना, केन्द्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का कड़ाई से पालन के दिए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से बचने का एक मात्र उपाए है कि लोग अपने घरों पर रहें। बहुत से लोग लाॅकडाउन को अभी भी गंभीरता से नही ले रहे है और अनवाश्यक रूप पर बिना किसी कार्य के सड़कों पर घूम रहे है। राज्य सरकार द्वारा सभी लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की गई है साथ ही अधिकारियों को केन्द्र सरकार द्वारा इस संबंध में जारी एडवाइजरी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए है। राज्य सरकार ने लोगों से कहा है…
मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक मोहन मरकाम, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार और पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने आज सुकमा पुलिस लाईन में सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। "है नमन उनको कि जो यशकाय को अमरत्व देकर, इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गये हैं" नक्सली हिंसा में शहीद हुए वीर जवानों को सुकमा पुलिस लाईन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की, शहीद जवानों के साथियों और परिजनों से मुलाकात की।…
यह निर्णय कठोर, लेकिन आपके और आपके परिवार की जीवन रक्षा के लिए आवश्यक, इस संकट की घड़ी में पूरी सरकार आपके साथ : मुख्यमंत्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को संबोधित किया और कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू के शतप्रतिशत पालन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिय भाईयों और बहनों, जय जौहार। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। छत्तीसगढ़ की जनता ने कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू का शतप्रतिशत पालन किया है। बड़े शहरों ही नहीं अपितु छोटे-छोटे गांवों में भी लोगों ने अपने आप को अपने घरों तक सीमित रख कर अभूतपूर्व सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व का पालन…
‘जनता कर्फ्यू’ में भागीदारी के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता का जताया आभार, कहा- छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्र 31 मार्च तक रहेंगे लाॅकडाउन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को संबोधित किया और कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू के शतप्रतिशत पालन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिय भाईयों और बहनों, जय जौहार। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। छत्तीसगढ़ की जनता ने कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू का शतप्रतिशत पालन किया है। बड़े शहरों ही नहीं अपितु छोटे-छोटे गांवों में भी लोगों ने अपने आप को अपने घरों तक सीमित रख कर अभूतपूर्व सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व का पालन…
