मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह, मुख्यमंत्री संग सेल्फी लेने की होड़

रायपुर(बीएनएस)। रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में आज वर-वधुओं की मुख्यमंत्री संग सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। हर कोई विवाह के पल को मुख्यमंत्री के साथ कैद कर यादगार बनाना चाहता था। मुख्यमंत्री ने भी नव दंपत्तियों को निराश नहीं किया और खुद सेल्फी ली। धरसींवा के लोकेश और धनेश्वरी ने मुख्यमंत्री संग सेल्फी लेने के लिए कैमरा आगे किया और मुख्यमंत्री ने भी खुशी से उनके साथ फोटो खिचवाई। रायपुर के मोवा निवासी पवन कुमार और शिवानी कुर्रे के विवाह में साथ…

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए राहत भरा रहा सामूहिक विवाह

रायपुर(बीएनएस)। धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता के कई नजारे आज यहां राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में सामूहिक विवाह के दौरान देखने को मिले। आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों के लिए यह राहत भरा मौका साबित हुआ। इस आयोजन में मुस्लिम और ईसाई धर्म के जोड़ों का विवाह अपने-अपने रस्मों और रिवाजों के साथ हुआ। मसीही समाज ने जहां विवाह संस्कार संपन्न कराया वहीं मुस्लिम समुदाय के जोड़ों ने ‘खुतबा‘ कबूल किया। सामूहिक विवाह समारोह में मौलवी मुहम्मद हबीबुल्ला कादरी ने छुरा के सुश्री कौसल और श्री फिरोज, रायपुर…

मसीही समाज के तीन जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, पास्टर ने मसीही विवाह संस्कार से कराया विवाह संपन्न

रायपुर(बीएनएस)। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में मसीही समाज के तीन जोड़े भी परिणय सुत्र में बंधे। इस अवसर पर पास्टर रेग्वेंट हरीश पटेल ने मसीही समाज के 3 वर वधु जोड़ों का विवाह मसीही विवाह संस्कार से संपन्न कराया। पास्टर श्री रेग्वेंट ने बताया कि यह पहला सामूहिक विवाह का अवसर है, जिसमें मैं सम्मिलित हुआ और मेरे द्वारा विवाह संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि मसीही विवाह संस्कार रीति में विवाह प्रार्थना से शुरू की जाती है।…

नगरीय निकाय आम निर्वाचन, सभी उम्मीदवारों को मिले मतों की जानकारी वेबसाइट पर

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने विगत दिसम्बर माह में प्रदेश में संपन्न नगरीय निकाय आम निर्वाचन में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को प्राप्त मतों की जानकारी अपने वेबसाइट पर अपलोड की है। नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कुल दो हजार 238 वार्डों में पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को मिले मतों की संख्या आयोग की वेबसाइट cgsec.gov.in पर देखी जा सकती है। आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर बांयी ओर नीचे की तरफ ‘नगरीय निकाय आम/उप निर्वाचन 2019 – जानकारी’ नाम से नया…

सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 518 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नव दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज साईंस कॉलेज मैदान में नव दम्पत्तियों ने सात वचनों के साथ कुपोषण और कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ ली। मुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या विवाह समारोह में सभी नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर 518 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ। मुस्लिम और इसाई धर्म के तीन-तीन जोड़ों का भी मौलवी और पादरी ने अपने-अपने रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया। इन जोड़ों के साथ चार दिव्यांग जोड़ों ने भी सामूहिक विवाह में सात फेरे लेकर जीवन भर साथ रहने का वचन दिया।…

स्वर्गीय देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के नाम पर अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज का नामकरण किया जाएगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा सदन में अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री तथा सरगुजा राजमाता स्वर्गीय देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के नाम पर अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज का नामकरण करने की घोषणा की। सदन में आज स्वर्गीय देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास मंहत ने स्वर्गीय श्रीमती सिंहदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1972 और 1980 में वे सरगुजा और कोरिया विधानसभा क्षेत्र से मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए विधायक निर्वाचित हुई।…

मुख्यमंत्री श्री बघेल का माधवराव सप्रे संस्थान द्वारा अभिनंदन, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर और श्री महावर को किया सम्मानित

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में माधवराव सप्रेे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल के संस्थापक-संयोजक विजय दत्त श्रीधर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री बघेल को छत्तीसगढ़ की धरती पर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की अवधारणा को दिए जा रहे मूर्त रूप के लिए उनका शॉल और श्रीफल तथा अभिनंदन पत्र भेंटकर अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि पत्रकारिता के आदर्श मूल्यों की स्थापना करने और आजादी की अलख जगाने वाले समाचार तथा…

मुख्यमंत्री ने किया ‘छत्तीसगढ़ को तंदुरूस्त बना सकती है भाजी’ पुस्तिका का विमोचन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोविन्द पटेल की पुस्तिका ‘छत्तीसगढ़ को तंदुरूस्त बना सकती है भाजी’ का विमोचन किया। इस किताब में सौ अलग-अलग प्रकार की भाजियों का संकलन किया गया है। जिसमें उनके औषधीय गुण तथा उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया तथा विधायक मोहन मरकाम और विधायक विकास उपाध्याय…

हर्बल गुलाल में रंगा राष्ट्रीय कृषि मेला, समूह की महिलाओं ने गेंदा फूल, लाल भाजी, हल्दी से तैयार किया रंग-बिरंगा हर्बल गुलाल

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेले में लाल, हरा, नारंगी रंगों में रंगा हर्बल गुलाल लोगों को खूब भा रहा है। इस हर्बल गुलाल को तैयार किया है छत्तीसगढ़ के तिल्दा की भूमि स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने। समूह की सदस्य मीरा कन्नौजे ने बताया कि होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हर्बल गुलाल बनाने की शुरूआत की है। हर्बल गुलाल में हरे रंग के लिए पालक, गेंदा पौधे की पत्तीयां, पीले रंग के लिए गेंदा फूल, हल्दी और बेसन और नारंगी रंग के लिए लाल भाजी और चुकंदर…

छत्तीसगढ़ में मेडिकल टूरिज्म को दिया जाएगा बढ़ावा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की पहल करेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका दौरे के समय प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों ने छत्तीसगढ़ में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने का प्रस्ताव दिया था, राज्य सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सर्व सुविधायुक्त अस्पतालों से भी इस दिशा में पहल करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल टूरिज्म से जहां मानवता की सेवा हो सकेगी, वहीं इसमें छत्तीसगढ़ का नाम होगा और प्रदेश में पर्यटन…